ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 68F की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट धारा 68F(1) में अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज....
Updated : May 01, 2026 09:15 AM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
अपराध
प्रतापगढ़ :- जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध संपत्ति पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(1) के तहत मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है। प्रकरण के अनुसार 30 मार्च 2026 को थाना पिपलोदा जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश कोली को मुखबिर से सूचना मिली कि कचनखेड़ी और बोरखेड़ा के बीच स्थित सलीम खान पिता अहमद खान निवासी बोरखेड़ा के खेत पर बने पोल्ट्री फार्म में अवैध मादक पदार्थ एमडी तैयार किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां रईस खान पिता असलम खान (उम्र 35 वर्ष) निवासी राकोदा थाना पिपलोदा, यूसुफ खान पिता शमशेर खान निवासी बोरखेड़ा थाना पिपलोदा, सलीम खान पिता अहमद खान निवासी बन्नाखेड़ा थाना आईए जावरा तथा जामशेद खान पिता अफजल खान (उम्र 42 वर्ष) निवासी देवली थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 200 ग्राम एमडी, 900 ग्राम एमडी बनाने में प्रयुक्त केमिकल पाउडर (2-ब्रोमो-4 मिथाइल प्रोपियोफेनोन), 3 नीले रंग के केन एवं एक सफेद रंग का केन (कुल वजन 140.48 किलोग्राम), एक अन्य नीला केन (वजन 35 किलो 600 ग्राम) तथा एमडी बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी जामशेद खान उर्फ सेठ लाला निवासी देवली लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है और इसी अवैध कारोबार से उसने भारी संपत्ति अर्जित की है। पुलिस द्वारा की गई वित्तीय जांच में पाया गया कि जामशेद खान ने कम समय में गांव देवली में एक आलीशान मकान का निर्माण कराया, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आरोपी की चल-अचल संपत्तियों को चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(1) के तहत संपत्ति फ्रीज करने का प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार की सक्षम प्राधिकरण (नई दिल्ली) को भेजा, जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके बाद थाना अरनोद पुलिस द्वारा उक्त संपत्ति पर फ्रीजिंग की कार्रवाई करते हुए बोर्ड भी लगाया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जामशेद खान के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं है और उसके नाम पर कोई पैतृक कृषि भूमि भी दर्ज नहीं है। इसके बावजूद उसने मादक पदार्थ एमडी, ब्राउन शुगर व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की। आरोपी जामशेद खान का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा रहा है, जिसमें विभिन्न थानों में वर्ष 2005 से 2026 तक एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामलों में प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें अरनोद, बिलाड़ा जोधपुर ग्रामीण, अहमदाबाद सिटी गुजरात, गरोट (मंदसौर), पिपलोदा (रतलाम) सहित अन्य स्थान शामिल हैं। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर जब्त/फ्रीज किया जाएगा।
और खबरे
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोला व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 40 किलो 954 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त...
May 01, 2026 09:17 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 68F की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट धारा 68F(1) में अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज....
May 01, 2026 09:15 AM
उज्जैन-नागदा में ट्रेन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, तस्करी के शक में 26 नाबालिग बच्चों को बचाया....
May 01, 2026 07:18 AM
कुकडेश्वर सब्जी मंडी मामले में नगर परिषद को हाई कोर्ट से 3 माह की अतिरिक्त मोहलत...
May 01, 2026 04:45 AM
विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं वर्ष 2025-26 में 204 सूचनाकर्ताओं को मिला 5.05 लाख का रिवॉर्ड, बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी गुप्त....
May 01, 2026 04:41 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 01, 2026 04:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 01, 2026 04:33 AM
नीमच जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस..
April 30, 2026 05:52 PM
राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नीमच जिले ने 16 मेडल जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, 4 गोल्ड, 4 रजत व8 कांस्य पदक जीते...
April 30, 2026 05:50 PM
भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ...
April 30, 2026 05:48 PM
मिट्टी की सेहत सुधरेगी, तो बढ़ेगा उत्पादन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिया संतुलित खाद का मंत्र….
April 30, 2026 05:47 PM
अर्न्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सम्पन्न
April 30, 2026 05:46 PM
नपा के नए वाहनों का हुआ लोकार्पण, विधायक व नपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा कर जनता को समर्पित किए 8 वाहन
April 30, 2026 05:44 PM
नीमच में भारी वाहनों की नो एंट्री, 15 मई तक रहेगा प्रतिबंध सुबह 9 से रात 10 बजे तक, शहर के प्रमुख मार्गों पर लागू आदेश...
April 30, 2026 05:39 PM
जिला स्तरीय रोजगार मेले में 240 युवाओं में से 130 का हुआ प्राथमिक चयन...
April 30, 2026 11:43 AM
नीमच में 3 मई को NEET परीक्षा, कलेक्टर ने परखी तैयारियां, पुख्ता इंतजामों के दिए निर्देश दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, महिला-पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पृथक प्रवेश व फ्रिस्किंग, सीसीटीवी-बायोमेट्रिक निगरानी के साथ होगी परीक्षा...
April 30, 2026 11:06 AM
सभी प्रगणक एक मई से जनगणना का सही एच.एल.ओ. एप्प डाउनलोड कर एंट्री प्रारंभ करें, जनगणना संचालक ने वी.सी.में चार्ज अधिकारियों को दिए निर्देश, एक मई से प्रारंभ होने वाले जनगणना चरण की तैयारियों की समीक्षा की....
April 30, 2026 11:05 AM
राशन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, दो उचित मूल्य दुकानों पर 3.80 लाख से अधिक का जुर्माना, घसुण्डी जागीर में 3.50 लाख एवं घसुण्डी बामनी दुकान पर 29 हजार रुपये का अर्थदण्ड....
April 30, 2026 11:01 AM
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण सभी केंद्रों पर तत्काल बढ़ेंगे तोल कांटे और हम्माल, जीरन मंडी में लहसुन किसानों की समस्याएं सुनीं, कृषि वैज्ञानिकों से दिलाया जाएगा समाधान...
April 30, 2026 10:55 AM