घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा..
Updated : March 15, 2026 01:50 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य पूर्व देशों की स्थिति के दृष्टिगत प्रदेश में पड़ने वाले प्रभाव की मंत्रालय मे वरिष्ठ अधिकारियों तथा ऑइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। अपर मुख्य सचिव श्रीमती शमी ने समीक्षा में घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश दिए। ऑइल कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में गैस एजेंसियों के संचालन, सिलेंडर वितरण की समयबद्धता और उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस सम्बन्ध में पूर्व में ही समस्त जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए है कि यदि कहीं वितरण व्यवस्था में अनियमितता या विलंब की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा गैस कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत किया जाए, जिससे प्रदेश में एलपीजी गैस की निर्बाध उपलब्धता बनी रहे। एलपीजी की कालाबाजारी तथा जमाखोरी के विरूद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च को प्रदेश में 11 स्थानों पर कार्यवाही कर 228 सिलेंडर जब्त किये गए तथा 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए|
पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी तथा घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता के सम्बन्ध में ऑयल कंपनियों से समन्वय के लिए राज्य स्तर पर 6 सदस्यीय समिति भी गठित की गयी जो प्रदेश में वाणिज्यिक ओर घरेलू गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी करेगी। आयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर श्री अजय श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि प्रदेश में गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है तथा प्रदेश के 11 बाटलिंग प्लांट एवं वितरकों के गोदाम में पर्याप्त सिलेन्डर उपलब्ध है। आशंकित उपभोक्ताओं द्वारा अत्यधिक गैस सिलेण्डर की बुकिंग के कारण सर्वर पर अतिरिक्त लोड आने से असुविधा हो रही थी जिसे सुधार लिया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं से अपील है कि विगत अंतिम रिफिल के 25 दिन बाद पुनः बुकिंग करावे। घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति है, उपभोक्ता अनावश्यक रूप से अफवाहों से भ्रमित न हों। देश की रिफायनरी उच्च क्षमता पर कार्य कर रही है तथा पश्चिम एशिया के अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पेट्रोल, डीजल ,घरेलू पीएनजी तथा सीएनजी की आपूर्ति भी निरंतर एवं बिना कटौती के जारी रहेगी।
और खबरे
आई-20 कार में बनी स्कीम में छिपाकर करीब 10 किलोग्राम अफीम परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त....
April 29, 2026 11:17 AM
मंदसौर जनसुनवाई में युवक का अनोखा प्रदर्शन, संविधान हाथ में, गले में काली हांडी और शरीर पर झाड़ू बांधकर पहुंचा फरियादी....
April 29, 2026 11:15 AM
खनिज के अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, जावद व मनासा में बिना रायल्टी एवं अधिक मात्रा में खनिज परिवहन करते दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन मालिकों पर कुल 42,013 रुपये का जुर्माना....
April 29, 2026 08:32 AM
खेतों में सोलर पंप से चमका किसानों का भविष्य, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत नीमच जिले में240 सोलर पंप स्थापित, 1525 किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ...
April 29, 2026 08:30 AM
रामपुरा का गौरव, शहीद बद्री प्रसाद राय कुंवर को 26 साल बाद मिला सम्मान, शहीदी दिवस पर प्रतिमा का अनावरण....
April 29, 2026 08:23 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 29, 2026 02:52 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 29, 2026 02:49 AM
गो हत्या निषेध कानून की मांग को लेकर 21 हजार हस्ताक्षरों का ज्ञापन सौंपा, संतों की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब, गो सम्मान आव्हान अभियान, एसडीएम कार्यालय पर गूंजे भारत माता-गौ माता के जयकारे, देश की 5000 तहसीलों में एक साथ प्रदर्शन...
April 28, 2026 05:19 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 44,557 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 28, 2026 01:53 PM
जनगणना 2027 की तैयारी, नीमच में 1 मई से मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर 30 मई तक प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए आदेश....
April 28, 2026 01:07 PM
वन स्टॉप सेंटर बना संकट में सहारा, सांवरिया सेठ मंदिर के पास बदहवास मिली महिला पार्वती व 4 बच्चों को किया रेस्क्यू, महिला अस्पताल में भर्ती, बच्चे शिशु गृह पहुंचे....
April 28, 2026 01:04 PM
प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं और अटल पेंशन योजना का हितग्राहियों को लाभ दिलाए - श्री चंद्रा, 50 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाईन प्राथमिकता से निराकृत करें- कलेक्टर, समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
April 28, 2026 12:51 PM
महानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा जयपुर डॉ. विष्णुकांत ने किया प्रतापगढ़ पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
April 28, 2026 12:45 PM
कुचबंदिया गिहारा समाज ने निकाली मरी माता की रथयात्रा, दिल्ली मुंबई नासिक राजस्थान मध्य प्रदेश कई शहरों से आए समाजजन, कल महू रोड मंदिर पर श्रृंगार यज्ञ और पूजा प्रसादी का आयोजन....
April 28, 2026 12:41 PM
45 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार...
April 28, 2026 11:49 AM
डकैती के मामले में लम्बे समय से फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार...
April 28, 2026 11:44 AM
आर्म्स एक्ट मामले में 14 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार..
April 28, 2026 11:43 AM
होटल से अवैध अफीम बरामद, डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी गिरफ्तार
April 28, 2026 11:42 AM
रतलाम पुलिस की पहल, वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर में 17 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, 6 में एफआईआर के निर्देश.....
April 28, 2026 11:26 AM