पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...
Updated : March 14, 2026 04:05 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
खेल
चित्तौड़गढ़ :- राजस्थान सरकार की पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत “एक जिला–एक खेल” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में जिले भर से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए कुल 260 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया, जबकि 20 से अधिक टीमों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की चार टीमों ने भी हिस्सा लिया। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि आयुक्त नगर परिषद (प्रशिक्षु आईएएस) श्री रविन्द्र मेघवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान खेल अधिकारी श्री अनिरुद्ध सिंह भाटी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक श्री कुलदीप चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। जिला खेल अधिकारी श्री रामरतन गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में कबड्डी खेल को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देती हैं तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत आधार तैयार करती हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत महिला वर्ग के मुकाबलों में सामरी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चित्तौड़गढ़ टीम द्वितीय तथा धीरजी का खेड़ा टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इसी दिन पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल डेट बनाम भालुंडी तथा दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम चित्तौड़गढ़ बनाम कदमाली के बीच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस प्रतियोगिता से जिले में कबड्डी खेल को नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
और खबरे
फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिस्टल जब्त...
April 10, 2026 09:06 AM
जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में राष्ट्रीय कार्यबल अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन....
April 10, 2026 09:01 AM
विधायक परिहार ने चौथखेड़ा की चौपाल में सुनी, जनसमस्याएं, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान....
April 10, 2026 09:00 AM
तुषार कोठारी बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष...
April 10, 2026 07:21 AM
TET परीक्षा को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक माधव मारू को सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग.….
April 10, 2026 07:18 AM
मध्यप्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा पाठ्यक्रम, नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में, प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालयों में प्रारंभ होगा कोर्स...
April 10, 2026 05:08 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 10, 2026 04:17 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 10, 2026 04:14 AM
खेत में रखे चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू...
April 09, 2026 03:40 PM
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश...
April 09, 2026 02:58 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 54,714 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी…
April 09, 2026 02:34 PM
करोड़ों के आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, गुर्गे फरार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस....
April 09, 2026 02:03 PM
जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन...
April 09, 2026 01:46 PM
महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....
April 09, 2026 01:46 PM
नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन.....
April 09, 2026 01:45 PM
जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण....
April 09, 2026 01:45 PM
नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित....
April 09, 2026 01:44 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत, 18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण....
April 09, 2026 01:44 PM
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे...
April 09, 2026 01:43 PM