FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बिग अपडेट: पलदुना फंटा हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, MPRDC ने दिए लिखित आश्वासन, 12 दिन में होंगे ठोस सुरक्षा इंतजाम....

  Updated : May 02, 2026 07:37 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

नामली/रतलाम :- मऊ-नीमच फोरलेन पर एक बार फिर खून से सनी सड़क का सिलसिला जारी है। गुरुवार रात पुलिस की लिखी कार (क्रमांक MP 09 AG 3339) ने लापरवाही से दौड़ते हुए एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय मुकेश पुत्र परमानंद कुमावत की शुक्रवार दोपहर इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में आग की लपटें भड़का दी हैं। मृतक मुकेश कुमावत चाय पत्ती का छोटा व्यवसाय करते थे। गांव-गांव घूमकर परिवार का गुजारा चलाते थे। उनके साथ उनके चाचा 69 वर्षीय मांगीलाल और परिवार के ही 55 वर्षीय दूसरे मुकेश पुत्र किशनलाल भी हादसे का शिकार हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित पुलिस कार ने पहले स्कूटी सवार मुकेश और मांगीलाल को टक्कर मारी, फिर कुछ दूरी पर पैदल जा रहे दूसरे मुकेश को भी चपेट में ले लिया। कार डिवाइडर से टकराकर रुकी। कार में वर्दीधारी एएसआई रैंक का पुलिसकर्मी, उसका बेटा (जो ड्राइविंग कर रहा था) और पत्नी सवार थे। हादसे के बाद तीनों फरार हो गए। बाद में स्वजनों ने कार को थाने पहुंचाया। आक्रोश की आग: फोरलेन पर शव रखकर प्रदर्शन   मुकेश की मौत की खबर फैलते ही स्वजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। पलदुना फंटे पर फोरलेन किनारे टेंट-तंबू लगाकर धरना शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों ने लकड़ियां-कंडे मंगवा लिए और फोरलेन पर ही अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दे डाली। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनातनी भी हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. ग्रामीणों ने साफ कहा- "अब बस बहुत हुआ। पलदुना फंटे पर बीते एक साल में 10 से 12 मौतें हो चुकी हैं। कई युवा स्थाई रूप से अपंग हो चुके हैं।" सामाजिक कार्यकर्ता बंटी डाबी ने आरोप लगाया कि बार-बार आंदोलन और लिखित आवेदनों के बावजूद फोरलेन निर्माण कंपनी और प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। केवल खोखले आश्वासन दिए गए। ब्लैक स्पॉट्स का सिलसिला - क्षेत्र में पांच प्रमुख ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं जहां हर दो-चार महीने में जानलेवा हादसे हो रहे हैं- पंचेड फांटा, पलदूना फांटा, गोकुल चौराहा, भदवासा फांटा और मंडी गेट। ग्रामीणों की मांग है कि सभी मृतकों के स्वजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए और दोषी पुलिसकर्मी व फोरलेन कंपनी पर सख्त कार्रवाई हो।प्रशासनिक दौड़-धूप - स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एएसपी विवेक कुमार, एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एसडीएम विवेक सोनकर सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। MPRDC के अमित भूरिया भी उपस्थित रहे। देर रात तक समझाइश जारी रही। अंततः धरना समाप्त कर दिया गया। 12 दिनों का अल्टीमेटम - ग्रामीणों ने तीन प्रमुख मांगों को पूरा करने के लिए प्रशासन को 12 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इन मांगों में गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर), हाई मास्ट लाइट की तत्काल स्थापना और दोषियों पर कार्रवाई शामिल है। अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है, लेकिन आक्रोश अभी भी बरकरार है। मुख्य प्रदर्शनकारी: बंटी डाबी, तूफान सिंह सोनगरा, राजेश भरावा, दिलीप सिंह सोलंकी, श्रीनाथ योगी, अजय जी जोकचंद, अभिषेक शर्मा समेत सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। अधिकारियों का बयान - एसडीएम विवेक सोनकर ने कहा, "कानूनी प्रक्रिया के आधार पर कार्रवाई होगी। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। अंतिम संस्कार फोरलेन पर नहीं होने देंगे।" थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर MPRDC (मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) की ओर से अधिकारी अमित भूरिया स्वयं पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों के गुस्से और लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए MPRDC ने मौके पर ही लिखित आश्वासन दिया कि फंटे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही प्रभावी और स्थायी कदम उठाए जाएंगे। सवालों के घेरे में प्रशासन और कंपनी - यह हादसा इसलिए भी गंभीर है क्योंकि डेढ़ महीने पहले जिला पंचायत सदस्य पवन जाट ने भी इसी फंटे पर कार्रवाई का आश्वासन लिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं- कब तक चलेगा यह मौत का खेल? कब तक सिर्फ आश्वासन दिए जाएंगे? फोरलेन निर्माण कंपनी की लापरवाही और पुलिस की लापरवाही अब सार्वजनिक बहस का विषय बन गई है। ग्रामीणों का आक्रोश जायज है। सड़क विकास के नाम पर अगर आम आदमी की जान सस्ती हो गई है तो यह विकास नहीं, हत्यारा विकास है। 12 दिन का अल्टीमेटम अब प्रशासन के लिए परीक्षा का समय है। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो पलदुना फंटा फिर से उबल सकता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...

May 18, 2026 02:44 PM

एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...

May 18, 2026 02:22 PM

जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....

May 18, 2026 01:37 PM

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..

May 18, 2026 01:10 PM

शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ

May 18, 2026 12:27 PM

जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....

May 18, 2026 12:24 PM

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...

May 18, 2026 12:21 PM

राजस्‍व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्‍यम से की विभागीय समीक्षा..

May 18, 2026 11:45 AM

पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...

May 18, 2026 11:35 AM

जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...

May 18, 2026 11:02 AM

ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...

May 18, 2026 10:52 AM

रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....

May 18, 2026 10:31 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...

May 18, 2026 10:10 AM

सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्‍व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्‍तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

May 18, 2026 09:56 AM

जल निगम जिले के शेष सभी स्‍कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

May 18, 2026 09:51 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....

May 18, 2026 09:49 AM

सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...

May 18, 2026 09:16 AM

गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....

May 18, 2026 09:05 AM

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पंप पर माला पहनकर की नारेबाजी....

May 18, 2026 08:37 AM