कुएं में मिले शव प्रकरण का खुलासा, हत्या के तीन अभियुक्त गिरफ्तार...
Updated : May 02, 2026 01:25 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- भीलगट्टी क्षेत्र में कुएं से बरामद क्षत-विक्षत शव मामले का भदेसर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया था। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना भदेसर पर सूचना मिली कि भीलगट्टी गांव में बिहड क्षेत्र में एक कुएं में एक डेड बॉडी पड़ी हुई है। जिस पर मौके पर पहुंच सिविल डिफेंस की टीम की सहायता से कुएं में से शव को बाहर निकलाया गया। शव पूरी तरह से क्षत विक्षत होकर प्रथम दृष्टया पहचान करने की स्थिति में नहीं था। मौके पर जानकारी से ज्ञात आया कि पुलिस थाना भदेसर क्षेत्र के ही गांव लढेर निवासी पप्पू भील पिता मोहन भील उम्र 25 वर्ष को विगत 2-3 माह से किसी ने देखा नहीं है। उसके माता-पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है। पत्नी करीब डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर अपनी पुत्री सहित पीहर में रह रही है । चार बहने हैं जो विवाहित होकर अपने-अपने ससुराल में रह रही है। परिवार में कोई नहीं है। इसलिए उसकी किसी के द्वारा तलाश नहीं की जा रही थी।घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हेतु विशेष टीम का गठन करते हुवे त्वरित खुलासे के निर्देश प्रदान किए गए। जिस पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुवे मामले का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। तथा एक आरोपी को घटना में नामजद किया है जिसकी तलाश जारी है।
दिनांक 27 अप्रैल 2026 की शाम को वाट्स ऐप पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह स्वीकार कर रहा है कि उसने कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर पप्पू भील की हत्या कर लाश को कुएं में डाल दिया है। उक्त वीडियो का संज्ञान में आते ही पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुवे। पप्पू भील के परिजनो की जानकारी संकलित उसके काका माधु भील पिता गिरधारी भील को तलब कर, तदनुसार हत्या, साक्ष्य नष्ट करने एवं आपराधिक षड्यंत्र में अपराध में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई।मृतक के शव का सांवलिया हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाकर डीएनए सैंपल प्रिजर्व करवाया गया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक एवं अन्य साथियों की पहचान करते हुए उनकी तलाश में टीमों का गठन कर निरंतर दबिश दी गई। दबिश के दौरान
अभियुक्तों को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्त द्वारा मृतक पप्पू भील की हत्या कर लाश कुएं में डालना स्वीकार किया गया।
हत्या का कारण - अभियुक्त द्वारा हत्या के कारण के बारे में अब तक की गई पूछताछ में अवगत करवाया कि मृतक एवं अभियुक्तगण आपस में परिचित है और अक्सर साथ में बैठकर शराब पीते थे। घटनास्थल उनके मिलने जुलने एवं शराब पीने का नियमित ठिकाना था। घटनाक्रम आज से करीब साढ़े तीन महीने पुराना होना बताया है। मृतक एवं अभियुक्तगण द्वारा साथ में बैठकर शराब पी। शराब के नशे में मृतक पप्पू भील द्वारा अभियुक्त दिनेश भोई का मोबाइल लेकर छिपा दिया। दिनेश भोई द्वारा मृतक पप्पू भील से अपना मोबाइल वापस मांगा तो उसने अपने पास नहीं होना बता कर देने से इनकार कर दिया। दिनेश ने अन्य अभियुक्तों से पप्पू से अपना मोबाइल उसे वापिस दिलवाने को कहा। इस बात को लेकर मृतक एवं अभियुक्तगण में गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। अभियुक्त गण द्वारा शराब के नशे में मृतक पप्पू लाल के सिर में एक लकड़ी के डंडे से चोटे मारी और गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव को वहीं कुएं में डाल दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त - 1.चांदमल उर्फ चांदू भील पिता गोटू भील उम्र 20 वर्ष निवासी आंतरी, 2.कान्हा उर्फ किशन पिता ऊंकार भील उम्र 22 वर्ष निवासी भील गट्टी थाना भदेसर। 3. दिनेश रावल पिता हरदेव निवासी उम्र 30 वर्ष भील गट्टी थाना भदेसर।
कार्यवाही में शामिल टीम - थानाधिकारी विनोद मेनारिया, एएसआई तंवर सिंह, निहाल सिंह,हैडकानि. रामनारायण, कानि. राजपाल, दुर्गाशंकर, सुरेंद्रपाल,झाबरमल,
रतन सिंह, धर्मेंद्र,पंकज रामेश्वर, श्रवण।
और खबरे
नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...
May 18, 2026 02:44 PM
एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...
May 18, 2026 02:22 PM
जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....
May 18, 2026 01:37 PM
पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..
May 18, 2026 01:10 PM
शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ
May 18, 2026 12:27 PM
जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....
May 18, 2026 12:24 PM
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...
May 18, 2026 12:21 PM
राजस्व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्यम से की विभागीय समीक्षा..
May 18, 2026 11:45 AM
पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...
May 18, 2026 11:35 AM
जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...
May 18, 2026 11:02 AM
ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...
May 18, 2026 10:52 AM
रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....
May 18, 2026 10:31 AM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...
May 18, 2026 10:10 AM
सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
May 18, 2026 09:56 AM
जल निगम जिले के शेष सभी स्कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्शन उपलब्ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
May 18, 2026 09:51 AM
जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....
May 18, 2026 09:49 AM
सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...
May 18, 2026 09:16 AM
गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....
May 18, 2026 09:05 AM
पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पंप पर माला पहनकर की नारेबाजी....
May 18, 2026 08:37 AM