FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....

  Updated : March 15, 2026 12:15 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  अपराध

कोटा :- शहर पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बोरखेड़ा थाना पुलिस ने कथित कोहिनूर 0007 गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शहर में अवैध गतिविधियों और हथियार तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में बोरखेड़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर शुक्रवार 14 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोनू उर्फ रोनक (25) निवासी ताथेड़, थाना कैथून और लोकेश मीणा (25) निवासी उम्मेदगंज, थाना उद्योग नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के इंदौर से हथियारों की खेप लाकर कोटा शहर और कोटा ग्रामीण के बदमाशों को सप्लाई करने की तैयारी में थे गिरफ्तार आरोपी लोकेश मीणा कथित कोहिनूर 0007 गैंग का सदस्य है और वह पहले से ही हथियार तस्करी के एक मामले में फरार चल रहा था। उस पर कोटा शहर पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की सतर्कता के कारण हथियार बदमाशों तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिए गए।
पहले भी गैंग के खिलाफ हुई थी कार्रवाई - बोरखेड़ा थाना पुलिस ने गत माह भी इसी गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी देशराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 देशी पिस्टल और 1 कारतूस बरामद किया था। इसके अलावा इसी गैंग के पांच अन्य बदमाशों मनीष सुमन, विकास योगी, प्रदीप मीणा, रोहित मीणा और अजय मीणा को लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान पुलिस ने उनके पास से देशी कट्टा, कारतूस, चाकू, रस्सी, बेसबॉल के डंडे, मिर्च पाउडर और महिला के कपड़े बरामद किए थे।
तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी - पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा कर इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर, उपनिरीक्षक ज्योति मौर्य, हेड कांस्टेबल हनुमान, कांस्टेबल राधेश्याम और मनीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस पूरे ऑपरेशन में कांस्टेबल राधेश्याम द्वारा जुटाई गई पुख्ता सूचना निर्णायक साबित हुई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

​भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल मीडिया की शक्ति पर हुआ मंथन...

March 15, 2026 01:38 PM

संडे पॉजिटिव : धूणी चौपाल से उठी गांव की आवाज, प्रधानमंत्री तक पहुंचा किसान-मजदूर के उज्ज्वल भविष्य का संदेश, संपूर्ण खेती से जोड़ने का दिया सुझाव....

March 15, 2026 01:35 PM

संगम विश्वविद्यालय मे एस यू हैकथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार, 6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित...

March 15, 2026 01:31 PM

निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, बस स्टैंड से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, जोधपुर का युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही....

March 15, 2026 01:28 PM

संविधान का अध्ययन किये बिना युवाओं में जागृति नहीं आ सकती - स्वाती गौरव चोपड़ा, आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र, विद्यार्थियों ने विकसित भारत‌ युथ पार्लियामेंट में अपने विचार व्यक्त किए , ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन...

March 15, 2026 01:25 PM

कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

March 15, 2026 01:21 PM

सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सवा करोड़ की अवैध कच्ची चांदी बरामद, 54 किलो 540 ग्राम चांदी की सिल्ली व ब्रेजा कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

March 15, 2026 01:17 PM

हर-हर नर्मदे नमामि हर हर महादेव का स्मरण करने से गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है - पं. मनोहर नागदा...

March 15, 2026 01:11 PM

रामपुरा से नीमच अटैच किए गए राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार, कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी...

March 15, 2026 12:55 PM

भविष्य में एआई से होगा इलाज, डॉक्टर को मरीज को हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी - सकलेचा, जिला युवा प्रेसक्लब का भव्य आयोजन में राजनीति, प्रशासन और मीडिया के दिग्गजों ने साझा किए विचार, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान...

March 15, 2026 12:28 PM

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....

March 15, 2026 12:15 PM

जौहर श्रद्धांजलि समारोह में श्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि, चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक - मुख्यमंत्री श्री योगी....

March 15, 2026 12:04 PM

झंझारवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की फ्रूट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान...

March 15, 2026 11:47 AM

श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर भव्यता से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय...

March 15, 2026 11:20 AM

प्रशासन ने की चारा भूसा के निर्यात पर कार्रवाई राजस्थान ले जाते ट्रैक्टर ट्राली जप्त...

March 15, 2026 11:15 AM

एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित राजस्थान सप्ताह पर गूंजा विकास का स्वर….

March 15, 2026 11:12 AM

सेवानिवृत्त आईपीएस आर.सी. पंवार 18 मार्च को रतलाम में पुलिस अधिकारियों को देंगे अपराध अनुसंधान का विशेष प्रशिक्षण...

March 15, 2026 11:10 AM

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा-संगीता कांकरिया, महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी ने नीमच में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक...

March 15, 2026 11:06 AM

विहिप की सामाजिक समरसता संत यात्रा का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश, साधु-संतों के सानिध्य में हिंदू समाज को एकता और समरसता का दिया संदेश...

March 15, 2026 04:27 AM