FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सवा करोड़ की अवैध कच्ची चांदी बरामद, 54 किलो 540 ग्राम चांदी की सिल्ली व ब्रेजा कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : March 15, 2026 01:17 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- जिले मे संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए थाना सदर निम्बाहेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार में स्किम बना छिपा रखी करीब सवा करोड़ रुपये मूल्य की 54 किलो 540 ग्राम संदिग्ध कच्ची चांदी की सिल्ली (ईंटें) जब्त की है। पुलिस ने चांदी के परिवहन में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार भी जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए की जाने वाली कार्यवाही के तहत एएसपी मुख्यालय सरिता सिंह के निर्देशन में थाना सदर निम्बाहेड़ा पुलिस द्वारा सदर थाने के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान थानाधिकारी संजय शर्मा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम एएसआई सुन्दरपाल, कानि. दयाराम, श्यामलाल, प्रवीण कुमार व ओपीलाराम द्वारा एक ब्रेजा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के अंदर गियर बॉक्स के नीचे विशेष रूप से बनाई गई लगभग 2.5 फीट लंबी व 1.5 फीट चौड़ी स्कीम (गुप्त खांचा) में छिपाकर रखी 08 चांदी की सिल्ली बरामद हुई। आरोपियों से चांदी के संबंध में कोई वैध बिल या अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने चांदी की सिल्ली को जब्त कर लिया, जिसका कुल वजन 54 किलो 540 ग्राम पाया गया। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों बाबूलाल पुत्र लालाराम सिरवी (48 वर्ष) निवासी बेरा नकोड़ा कानेचा पोस्ट खराड़ी थाना जेतारण जिला ब्यावर, हाल बिंजवाड़िया रोड वार्ड नं. 01 बिलाड़ा थाना बिलाड़ा जिला जोधपुर, रतनलाल पुत्र भंवरलाल सिरवी (49 वर्ष) निवासी राठौड़ों का मगरा बिलाड़ा थाना बिलाड़ा जिला जोधपुर व नवनाथ पुत्र हनुमंत पंवार (32 वर्ष) निवासी गोरडवाड़ी थाना मालसिरस जिला शोलापुर (महाराष्ट्र), हाल राजपुरोहितों का मगरिया बिलाड़ा थाना बिलाड़ा जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर ब्रेजा कार सहित संदिग्ध चांदी जब्त कर ली तथा प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। पुलिस आरोपियों से चांदी की खरीद-फरोख्त, परिवहन के स्रोत तथा संभावित नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है तथा चांदी के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गणगौर की झेल में पाराशर समाज की महिलाओं ने गाए गीत भंवर म्हाने ने पूजन दियो गणगौर ..

March 15, 2026 02:14 PM

शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में आवश्यक बैठक सम्पन्न, टेट परीक्षा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की तैयारी...

March 15, 2026 01:39 PM

​भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल मीडिया की शक्ति पर हुआ मंथन...

March 15, 2026 01:38 PM

संडे पॉजिटिव : धूणी चौपाल से उठी गांव की आवाज, प्रधानमंत्री तक पहुंचा किसान-मजदूर के उज्ज्वल भविष्य का संदेश, संपूर्ण खेती से जोड़ने का दिया सुझाव....

March 15, 2026 01:35 PM

संगम विश्वविद्यालय मे एस यू हैकथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार, 6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित...

March 15, 2026 01:31 PM

निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, बस स्टैंड से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, जोधपुर का युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही....

March 15, 2026 01:28 PM

संविधान का अध्ययन किये बिना युवाओं में जागृति नहीं आ सकती - स्वाती गौरव चोपड़ा, आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र, विद्यार्थियों ने विकसित भारत‌ युथ पार्लियामेंट में अपने विचार व्यक्त किए , ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन...

March 15, 2026 01:25 PM

कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

March 15, 2026 01:21 PM

सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सवा करोड़ की अवैध कच्ची चांदी बरामद, 54 किलो 540 ग्राम चांदी की सिल्ली व ब्रेजा कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

March 15, 2026 01:17 PM

हर-हर नर्मदे नमामि हर हर महादेव का स्मरण करने से गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है - पं. मनोहर नागदा...

March 15, 2026 01:11 PM

रामपुरा से नीमच अटैच किए गए राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार, कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी...

March 15, 2026 12:55 PM

भविष्य में एआई से होगा इलाज, डॉक्टर को मरीज को हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी - सकलेचा, जिला युवा प्रेसक्लब का भव्य आयोजन में राजनीति, प्रशासन और मीडिया के दिग्गजों ने साझा किए विचार, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान...

March 15, 2026 12:28 PM

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....

March 15, 2026 12:15 PM

जौहर श्रद्धांजलि समारोह में श्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि, चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक - मुख्यमंत्री श्री योगी....

March 15, 2026 12:04 PM

झंझारवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की फ्रूट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान...

March 15, 2026 11:47 AM

श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर भव्यता से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय...

March 15, 2026 11:20 AM

प्रशासन ने की चारा भूसा के निर्यात पर कार्रवाई राजस्थान ले जाते ट्रैक्टर ट्राली जप्त...

March 15, 2026 11:15 AM

एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित राजस्थान सप्ताह पर गूंजा विकास का स्वर….

March 15, 2026 11:12 AM

सेवानिवृत्त आईपीएस आर.सी. पंवार 18 मार्च को रतलाम में पुलिस अधिकारियों को देंगे अपराध अनुसंधान का विशेष प्रशिक्षण...

March 15, 2026 11:10 AM