संविधान का अध्ययन किये बिना युवाओं में जागृति नहीं आ सकती - स्वाती गौरव चोपड़ा, आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र, विद्यार्थियों ने विकसित भारत युथ पार्लियामेंट में अपने विचार व्यक्त किए , ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन...
Updated : March 15, 2026 01:25 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
आयोजन
नीमच :- संविधान का पालन करने से राष्ट्र की रक्षा होती है। संविधान एक गीता के स्वरूप ग्रंथ है जिसका पालन करने से कर्म का सही फल मिलता है। युवा वर्ग संविधान और कानून के प्रति सदैव जागरूक रहे तो वह जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। संविधान का अध्ययन किए बिना युवा वर्ग में संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता नहीं आती है। यह बात नगर पालिका नीमच की अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा ने कहीं ,वे ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में विकसित भारत युथ पार्लियामेंट 2026 के अंतर्गत मेरा युवा भारत नीमच युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय जनप्रतिनिधियों ने सत्ता के लालच में संविधान का दुरुपयोग किया और आम जनता पर अन्याय किया। जनता भी जागरुक है जनता ने 1977 के चुनाव में विपक्ष को सरकार में स्थान दिलाया। ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विवेक नागर ने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथिगण का स्वागत किया और कहा कि आपातकाल में मौलिक अधिकारों का हनन हुआ जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेश मानव ने कहा कि युवा संसद के उद्देश्यों को युवा वर्ग को समझना होगा और लोकसभा में जाने का लक्ष्य निर्धारित करना होगा और देश का अच्छा नागरिक बनना और राष्ट्र विकास में किस प्रकार सहभागी बनना इस संसद में यह ज्ञान सीखने का अनुभव मिलेगा। डॉ.संजय जोशी ने कहा कि कक्षा में विद्यार्थी के भविष्य का निर्माण होता है। विचारों में मौलिकता होना चाहिए नहीं तो हमें जीवन में सफलता कभी नहीं मिल सकती है। डॉ.एन.के. डबकरा ने कहा कि विपक्ष द्वारा गलत का विरोध करना और सही निर्णय होना चाहिए। इस अवसर पर सत्येंद्र सक्सेना, एडवोकेट रानू अटल, अख्तरअली शाह,कोषाध्यक्ष सुमित जिंदाणी, जिला यूथ ऑफिसर सौरभ श्रीवास्तव, दशरथ पाटीदार, डाइट व्याख्याता इंदिरा लोहार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के निर्णायकगण डॉ.एन.के.डबकरा,डॉ.संजय जोशी, दशरथ पाटीदार, सत्येंद्र सक्सेना एवं एडवोकेट रानू अटल थे। यूथ पार्लियामेंट में रोहिणी मालवीय, अपुर्व पटवा, साक्षी पुरोहित, अली अब्बासी ,विनीता माली, तनीषा मंसूरी,गौरी पुरोहित एवं शुभम मेहता, आरिष खान आदि विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.वर्षा काछवाल एवं नमिता पाराशर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. नवीन चौहान,श्रीमती कीर्ति कौशिक, सुश्री कृतिका द्विवेदी ,घनश्याम भटनागर,प्रवीण पाटीदार संजय,अर्जुन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
और खबरे
रतलाम मंडल ने बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का 7 घंटे से कम समय में सफल परिचालन कर रचा इतिहास...
March 15, 2026 02:19 PM
गणगौर की झेल में पाराशर समाज की महिलाओं ने गाए गीत भंवर म्हाने ने पूजन दियो गणगौर ..
March 15, 2026 02:14 PM
शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में आवश्यक बैठक सम्पन्न, टेट परीक्षा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की तैयारी...
March 15, 2026 01:39 PM
भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल मीडिया की शक्ति पर हुआ मंथन...
March 15, 2026 01:38 PM
संडे पॉजिटिव : धूणी चौपाल से उठी गांव की आवाज, प्रधानमंत्री तक पहुंचा किसान-मजदूर के उज्ज्वल भविष्य का संदेश, संपूर्ण खेती से जोड़ने का दिया सुझाव....
March 15, 2026 01:35 PM
संगम विश्वविद्यालय मे एस यू हैकथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार, 6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित...
March 15, 2026 01:31 PM
निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, बस स्टैंड से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, जोधपुर का युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही....
March 15, 2026 01:28 PM
संविधान का अध्ययन किये बिना युवाओं में जागृति नहीं आ सकती - स्वाती गौरव चोपड़ा, आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र, विद्यार्थियों ने विकसित भारत युथ पार्लियामेंट में अपने विचार व्यक्त किए , ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन...
March 15, 2026 01:25 PM
कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 15, 2026 01:21 PM
सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सवा करोड़ की अवैध कच्ची चांदी बरामद, 54 किलो 540 ग्राम चांदी की सिल्ली व ब्रेजा कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
March 15, 2026 01:17 PM
हर-हर नर्मदे नमामि हर हर महादेव का स्मरण करने से गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है - पं. मनोहर नागदा...
March 15, 2026 01:11 PM
रामपुरा से नीमच अटैच किए गए राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार, कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी...
March 15, 2026 12:55 PM
भविष्य में एआई से होगा इलाज, डॉक्टर को मरीज को हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी - सकलेचा, जिला युवा प्रेसक्लब का भव्य आयोजन में राजनीति, प्रशासन और मीडिया के दिग्गजों ने साझा किए विचार, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान...
March 15, 2026 12:28 PM
कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....
March 15, 2026 12:15 PM
जौहर श्रद्धांजलि समारोह में श्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि, चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक - मुख्यमंत्री श्री योगी....
March 15, 2026 12:04 PM
झंझारवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की फ्रूट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान...
March 15, 2026 11:47 AM
श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर भव्यता से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय...
March 15, 2026 11:20 AM
प्रशासन ने की चारा भूसा के निर्यात पर कार्रवाई राजस्थान ले जाते ट्रैक्टर ट्राली जप्त...
March 15, 2026 11:15 AM
एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित राजस्थान सप्ताह पर गूंजा विकास का स्वर….
March 15, 2026 11:12 AM