संगम विश्वविद्यालय मे एस यू हैकथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार, 6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित...
Updated : March 15, 2026 01:31 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
आयोजन
भीलवाड़ा :- संगम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय SU Hackathon 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों ने नवाचार आधारित तकनीकी समाधान प्रस्तुत करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुल 45 से अधिक पंजीकरण में से 6 राज्यों की 23 टीमों को अंतिम चरण के लिए चयनित किया गया।मूल्यांकन के बाद प्रथम स्थान स्वामीनारायण यूनिवर्सिटी, गुजरात की टीम ने प्राप्त किया, जिसे ₹51,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं द्वितीय स्थान एम एल वी टेक्सटाइल एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा की टीम ने हासिल किया, जिसे ₹21,000 की पुरस्कार राशि दी गई।
इसके अतिरिक्त डोमेन एक्सीलेंस श्रेणी में प्रत्येक डोमेन के विजेताओं को ₹11,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। स्टार्टअप आइडिया में सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी, उदयपुर, टेक्सटाइल में एम एल वी टेक्सटाइल एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा, एग्रीकल्चर व स्किल डेवलपमेंट में स्वामीनारायण यूनिवर्सिटी, गुजरात तथा इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग में सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी, उदयपुर की टीमों को सम्मानित किया गया।समापन समारोह में संगम समूह के डॉ. एस. एन. मोदानी ने विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार और तकनीकी शोध के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैज्ञानिक गौरव बाफना (SAC, अहमदाबाद) तथा विशिष्ट अतिथि रेडी बाइट्स, भीलवाड़ा के श्याम सुंदर वर्मा उपस्थित रहे तथा अपने आधुनिक युग में नवाचार पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना, प्रो-वीसी प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही, कुलसचिव डॉ. आलोक कुमार, कार्यक्रम सह संयोजक संगम आईटीबीआई के राजस्व कौशिक सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विकास सोमानी एवं डॉ. मनोज कुमावत ने सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन समारोह में विजेता टीमों और निर्णायकों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए नवाचार, तकनीकी सहयोग और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
और खबरे
रतलाम मंडल ने बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का 7 घंटे से कम समय में सफल परिचालन कर रचा इतिहास...
March 15, 2026 02:19 PM
गणगौर की झेल में पाराशर समाज की महिलाओं ने गाए गीत भंवर म्हाने ने पूजन दियो गणगौर ..
March 15, 2026 02:14 PM
शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में आवश्यक बैठक सम्पन्न, टेट परीक्षा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की तैयारी...
March 15, 2026 01:39 PM
भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल मीडिया की शक्ति पर हुआ मंथन...
March 15, 2026 01:38 PM
संडे पॉजिटिव : धूणी चौपाल से उठी गांव की आवाज, प्रधानमंत्री तक पहुंचा किसान-मजदूर के उज्ज्वल भविष्य का संदेश, संपूर्ण खेती से जोड़ने का दिया सुझाव....
March 15, 2026 01:35 PM
संगम विश्वविद्यालय मे एस यू हैकथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार, 6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित...
March 15, 2026 01:31 PM
निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, बस स्टैंड से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, जोधपुर का युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही....
March 15, 2026 01:28 PM
संविधान का अध्ययन किये बिना युवाओं में जागृति नहीं आ सकती - स्वाती गौरव चोपड़ा, आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र, विद्यार्थियों ने विकसित भारत युथ पार्लियामेंट में अपने विचार व्यक्त किए , ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन...
March 15, 2026 01:25 PM
कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 15, 2026 01:21 PM
सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सवा करोड़ की अवैध कच्ची चांदी बरामद, 54 किलो 540 ग्राम चांदी की सिल्ली व ब्रेजा कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
March 15, 2026 01:17 PM
हर-हर नर्मदे नमामि हर हर महादेव का स्मरण करने से गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है - पं. मनोहर नागदा...
March 15, 2026 01:11 PM
रामपुरा से नीमच अटैच किए गए राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार, कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी...
March 15, 2026 12:55 PM
भविष्य में एआई से होगा इलाज, डॉक्टर को मरीज को हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी - सकलेचा, जिला युवा प्रेसक्लब का भव्य आयोजन में राजनीति, प्रशासन और मीडिया के दिग्गजों ने साझा किए विचार, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान...
March 15, 2026 12:28 PM
कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....
March 15, 2026 12:15 PM
जौहर श्रद्धांजलि समारोह में श्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि, चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक - मुख्यमंत्री श्री योगी....
March 15, 2026 12:04 PM
झंझारवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की फ्रूट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान...
March 15, 2026 11:47 AM
श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर भव्यता से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय...
March 15, 2026 11:20 AM
प्रशासन ने की चारा भूसा के निर्यात पर कार्रवाई राजस्थान ले जाते ट्रैक्टर ट्राली जप्त...
March 15, 2026 11:15 AM
एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित राजस्थान सप्ताह पर गूंजा विकास का स्वर….
March 15, 2026 11:12 AM