संडे पॉजिटिव : धूणी चौपाल से उठी गांव की आवाज, प्रधानमंत्री तक पहुंचा किसान-मजदूर के उज्ज्वल भविष्य का संदेश, संपूर्ण खेती से जोड़ने का दिया सुझाव....
Updated : March 15, 2026 01:35 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
कृषि
छोटी सादड़ी :- गांव - गांव और ढाणी-ढाणी की मिट्टी से जुड़ी समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता तथा आंजणा समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहनलाल आंजना, निंबाहेड़ा पिछले कई वर्षों से सर्दियों के मौसम में 500 धूणी चौपाल का अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से वे हर वर्ग और हर श्रेणी के लोगों के बीच जाकर उनके क्षेत्र, गांव, गली-मोहल्लों और आमजन के मन की बात सुनते हैं। लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाते हैं और समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हैं। यह अभियान केवल समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता का मजबूत संदेश भी देता है। इसी धूणी चौपाल अभियान के दौरान देशहित, किसान हित और मजदूर हित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सुझाव सामने आया है। इस सुझाव को सोहनलाल आंजना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल, डाक, न्यूज चैनलों और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से भी भेजा है, ताकि गांव की आवाज देश की सर्वोच्च सत्ता तक पहुंचे और उस पर गंभीरता से विचार हो सके। आंजना का कहना है कि यदि “विबी जी राम जी” को संपूर्ण रूप से खेती के सभी कार्यों से जोड़ दिया जाए तो इससे किसान और मजदूर दोनों को स्थायी लाभ मिलेगा तथा देश की कृषि व्यवस्था भी मजबूत होगी और सरकार को अलग से बजट की व्यवस्था भी नहीं करनी पड़ेगी। उनका मानना है कि इसे लागू करने से देश की तरक्की निश्चित ही नई ऊंचाइयों छुएगी । उन्होंने सुझाव दिया कि भारत सरकार किसानों के लिए एक पासबुक प्रणाली लागू करे, जिसमें किसान और मजदूर से जुड़े सभी कृषि कार्य दर्ज हों। इस पासबुक में फसल की बुवाई, निराई - गुड़ाई, कटाई और कड़ाई जैसे सभी कार्य शामिल किए जाएं। इससे मजदूरों को नियमित और बेहतर मजदूरी मिल सकेगी और किसानों को भी उनकी लागत के आधार पर उचित और लाभकारी मूल्य मिलने का रास्ता मजबूत होगा।मजदूरों को पैसा वीबी जी राम जी के माध्यम से प्रति मजदूर 250 रुपए सरकार दे और 100 रुपए प्रति मजदूर किसान भी दे कुल मिलाकर मजदूर को 350 रुपए मजदूरी मिल जाएगी। आंजना का मानना है कि यदि इस प्रकार की व्यवस्था लागू होती है तो खेती का पूरा ढांचा अधिक संगठित और मजबूत बनेगा। इससे किसान की मेहनत को सही सम्मान मिलेगा, मजदूर की आजीविका सुरक्षित होगी और देश की कृषि अर्थव्यवस्था भी नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकेगी। धूणी चौपाल से निकली यह आवाज आज केवल एक सुझाव नहीं, बल्कि गांव-गांव के किसान और मजदूर के बेहतर भविष्य की उम्मीद बनकर प्रधानमंत्री तक पहुंची है।
और खबरे
रतलाम मंडल ने बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का 7 घंटे से कम समय में सफल परिचालन कर रचा इतिहास...
March 15, 2026 02:19 PM
गणगौर की झेल में पाराशर समाज की महिलाओं ने गाए गीत भंवर म्हाने ने पूजन दियो गणगौर ..
March 15, 2026 02:14 PM
शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में आवश्यक बैठक सम्पन्न, टेट परीक्षा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की तैयारी...
March 15, 2026 01:39 PM
भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल मीडिया की शक्ति पर हुआ मंथन...
March 15, 2026 01:38 PM
संडे पॉजिटिव : धूणी चौपाल से उठी गांव की आवाज, प्रधानमंत्री तक पहुंचा किसान-मजदूर के उज्ज्वल भविष्य का संदेश, संपूर्ण खेती से जोड़ने का दिया सुझाव....
March 15, 2026 01:35 PM
संगम विश्वविद्यालय मे एस यू हैकथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार, 6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित...
March 15, 2026 01:31 PM
निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, बस स्टैंड से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, जोधपुर का युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही....
March 15, 2026 01:28 PM
संविधान का अध्ययन किये बिना युवाओं में जागृति नहीं आ सकती - स्वाती गौरव चोपड़ा, आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र, विद्यार्थियों ने विकसित भारत युथ पार्लियामेंट में अपने विचार व्यक्त किए , ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन...
March 15, 2026 01:25 PM
कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 15, 2026 01:21 PM
सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सवा करोड़ की अवैध कच्ची चांदी बरामद, 54 किलो 540 ग्राम चांदी की सिल्ली व ब्रेजा कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
March 15, 2026 01:17 PM
हर-हर नर्मदे नमामि हर हर महादेव का स्मरण करने से गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है - पं. मनोहर नागदा...
March 15, 2026 01:11 PM
रामपुरा से नीमच अटैच किए गए राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार, कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी...
March 15, 2026 12:55 PM
भविष्य में एआई से होगा इलाज, डॉक्टर को मरीज को हाथ लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी - सकलेचा, जिला युवा प्रेसक्लब का भव्य आयोजन में राजनीति, प्रशासन और मीडिया के दिग्गजों ने साझा किए विचार, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान...
March 15, 2026 12:28 PM
कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....
March 15, 2026 12:15 PM
जौहर श्रद्धांजलि समारोह में श्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि, चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक - मुख्यमंत्री श्री योगी....
March 15, 2026 12:04 PM
झंझारवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की फ्रूट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान...
March 15, 2026 11:47 AM
श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर भव्यता से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय...
March 15, 2026 11:20 AM
प्रशासन ने की चारा भूसा के निर्यात पर कार्रवाई राजस्थान ले जाते ट्रैक्टर ट्राली जप्त...
March 15, 2026 11:15 AM
एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित राजस्थान सप्ताह पर गूंजा विकास का स्वर….
March 15, 2026 11:12 AM