एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित राजस्थान सप्ताह पर गूंजा विकास का स्वर….
Updated : March 15, 2026 11:12 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में 'विकसित राजस्थान सप्ताह' के अंतर्गत रविवार को विविध प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सावन कुमार जांगिड़ ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा खुशी जांगिड़ के सुमधुर गीत 'सुरीलो राजस्थान' से हुआ। इस अवसर पर "विकसित राजस्थान" को मुख्य विषय बनाकर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में सिद्धि गहलोत ने प्रथम, सरस्वती तोमर ने द्वितीय तथा आरती शर्मा व सानिया खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकारी प्रतियोगिता में तनु धोबी प्रथम, रौनक जांगिड़ द्वितीय व सानिया खान तृतीय रहीं, जबकि टीना मेघवाल को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का सुखवाल ने पहला, खुशी जांगिड़ ने दूसरा और कुसुम माली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्या डॉ. प्रतिभा राव ने "विकसित राजस्थान" विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए छात्राओं का वैचारिक मार्गदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. सावन कुमार जांगिड़ ने अपने उद्बोधन में छात्राओं और शिक्षकों को राजस्थान को एक विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजस्थान को जानो ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का भी प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन साहित्यिक समिति के प्रभारी सूर्यप्रकाश पारीक द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में वर्षा सिखवाल, प्रणव व्यास, गौरव कारवाल, कृष्ण शर्मा, इंकाश्री वर्मा, निशा यादव, हेमंता मीणा और श्रेया राठी ने अपनी महती भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
और खबरे
कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....
March 15, 2026 12:15 PM
जौहर श्रद्धांजलि समारोह में श्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगनाओं को दी श्रद्धांजलि, चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक - मुख्यमंत्री श्री योगी....
March 15, 2026 12:04 PM
झंझारवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की फ्रूट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान...
March 15, 2026 11:47 AM
श्री गौधाम बालाजी मंदिर पर भव्यता से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय...
March 15, 2026 11:20 AM
प्रशासन ने की चारा भूसा के निर्यात पर कार्रवाई राजस्थान ले जाते ट्रैक्टर ट्राली जप्त...
March 15, 2026 11:15 AM
एसएमएम राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित राजस्थान सप्ताह पर गूंजा विकास का स्वर….
March 15, 2026 11:12 AM
सेवानिवृत्त आईपीएस आर.सी. पंवार 18 मार्च को रतलाम में पुलिस अधिकारियों को देंगे अपराध अनुसंधान का विशेष प्रशिक्षण...
March 15, 2026 11:10 AM
कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा-संगीता कांकरिया, महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी ने नीमच में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक...
March 15, 2026 11:06 AM
विहिप की सामाजिक समरसता संत यात्रा का नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश, साधु-संतों के सानिध्य में हिंदू समाज को एकता और समरसता का दिया संदेश...
March 15, 2026 04:27 AM
वन नेशन, वन हेल्पलाइन पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मजबूत हुआ महिला-बाल सुरक्षा तंत्र...
March 15, 2026 01:55 AM
घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा..
March 15, 2026 01:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 15, 2026 01:50 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 15, 2026 01:47 AM
डीकेन में आज गूंजेगा सामाजिक समरसता का मंत्र, समरस समाज से ही राष्ट्र का उत्थान....
March 15, 2026 12:32 AM
नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...
March 14, 2026 04:54 PM
मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..
March 14, 2026 04:51 PM
पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....
March 14, 2026 04:42 PM
वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...
March 14, 2026 04:12 PM
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...
March 14, 2026 04:05 PM