सरवानिया महाराज में सामाजिक समरसता संत यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, नगर के विभिन्न स्थानों पर संत-महात्माओं का भव्य अभिनंदन...
Updated : March 16, 2026 08:39 AM
बबलु माली
सामाजिक
सरवानिया महाराज :- विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता विभाग, जिला नीमच (म.प्र.) के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक समरसता संत यात्रा सोमवार प्रातः 9:30 बजे मोरवन होते हुए सरवानिया महाराज पहुंची। यात्रा के नगर आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। यात्रा में सुसज्जित रथ में रामदरबार, भोलेनाथ एवं गोमाता की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जैसे ही संत यात्रा नगर में पहुंची, विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा संत-महात्माओं का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। संत यात्रा के नगर प्रवेश पर श्री काल भैरव मंदिर परिसर में संत-महात्माओं का पारंपरिक रीति से स्वागत किया गया। यहां संतों के सान्निध्य में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें संत-महात्माओं ने समाज को समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। संतों ने अपने आशीर्वचन में कहा कि समाज के सभी वर्गों को आपसी भेदभाव भुलाकर मिल-जुलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर महंत लालनाथ योगी, आसन दरियानाथ सिद्ध पीठ सुखानंद तीर्थ (रोड जावद) के आशीर्वचन प्राप्त हुए। वहीं क्षेत्र सामाजिक समरसता प्रमुख गोपाल सोनी (इटारसी) ने सामाजिक समरसता विषय पर बौद्धिक उद्बोधन देते हुए समाज में समानता, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात संत यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। दरवाजा चौक पर धर्मप्रेमी नागरिकों द्वारा संतों का स्वागत किया गया। वहीं जावी चौराहा पर बीआरडी ग्रुप एवं गोरक्षा दल द्वारा संत-महात्माओं का जोरदार स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। यात्रा आगे बढ़ते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंची, जहां संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में देवास प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख शिवप्रसाद शर्मा, विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला, विभाग सत्संग प्रमुख शंकर सिंह, जिला मंत्री कैलाश मालवीय, जिला सहमंत्री राहुल पाटीदार, जिला विशेष संपर्क प्रमुख जगपाल फरक्या तथा बजरंग दल जिला सहसंयोजक विजेश वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केलाश पुरोहित, जयप्रकाश मालू, केलाश मालू, घीसालाल मकवाना, फकीरचन्द राठौर, चंद्रनारायण पालीवाल, रामदयाल सुथार, राजूलाल प्रजापत, सुरेश जाट, रामलाल राठौर, कारूलाल पाल, अर्जुन माली, दिनेश शर्मा, दिनेश मालू, हेमंत पुरोहित, शिवम पुरोहित, वरदीचंद धोबी, गोविंद पाल, पूनमचंद कहार, मुकेश राठौर, पत्रकार दिनेश वीरवाल, अनिल लक्ष्यकार, सनम सेन, अनिल राठौर, विजय सिंह राणावत, अंतिम नागदा, आशीष शर्मा, राकेश परमार, सुरेश राठौर, रोशन कहार, जीतमल प्रजापत, राजूलाल कहार, राजू साल्वी, अजय वैध, किशोर धोबी, किशोर सेन, लक्ष्मीनारायण पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन एवं विहिप कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार इस संत यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। संतों के मार्गदर्शन में निकाली जा रही यह यात्रा विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर समाज में एकता, सद्भाव, धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दे रही है।
और खबरे
पानी सप्लायर पीएचई विभाग की अनुमति के बाद ही कर सकेंगे पानी सप्लाई : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...
March 16, 2026 09:59 AM
जिले की मदिरा दुकानों का चतुर्थ चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 17 मार्च को...
March 16, 2026 09:09 AM
जिले में कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओं.)को कस्टम हाईरिग सेंटर स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा....
March 16, 2026 08:53 AM
शत प्रतिशत उर्वरक वितरण का कार्य ई टोकन के माध्यम से होगा....
March 16, 2026 08:52 AM
सरवानिया महाराज में सामाजिक समरसता संत यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, नगर के विभिन्न स्थानों पर संत-महात्माओं का भव्य अभिनंदन...
March 16, 2026 08:39 AM
मार्च- अप्रेल का एक साथ राशन प्राप्त करें...
March 16, 2026 08:37 AM
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना बनी वरदान नि: शुल्क सफल सर्जरी से दिव्या को मिला जीवनदान.....
March 16, 2026 08:37 AM
हरीश शर्मा बने राष्ट्रीय उपमंत्री, समाजिक कार्यो में सक्रिय रहने पर मिली जिम्मेदारी...
March 16, 2026 08:27 AM
भादवामाता–सावन मार्ग पर खेत में मिला 33 वर्षीय महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी....
March 16, 2026 06:56 AM
अग्रोहा भवन में सेवा का महाकुंभ, दिव्यांगों को मिल रहा नया सहारा, दुखी मन से आते लोग मुस्कुराते हुए जा रहे हैं...
March 16, 2026 06:38 AM
नालछा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां तेज, 19 मार्च को होगी घटस्थापना...
March 16, 2026 06:22 AM
अखिल भारतीय मेवाड़ा धनगर गायरी महासभा व युवा महासभा का होली मिलन समारोह, नवीन कार्यकारिणी की घोषणा....
March 16, 2026 06:21 AM
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन, 2026-27 के लिए 60 करोड़ का प्रावधान, 100 निकायों में भूमि उपलब्ध, 4 शहरों में ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट को मंजूरी.....
March 16, 2026 01:18 AM
घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, कालाबाजारी पर सख्ती, प्रदेशभर में कार्रवाई कर 1357 सिलेंडर जब्त….
March 16, 2026 01:15 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 16, 2026 01:14 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 16, 2026 01:11 AM
रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹17.30 लाख का मशरूका जप्त...
March 15, 2026 05:40 PM
प्रतापगढ़ में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन
March 15, 2026 04:55 PM
पालसोड़ा में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न, आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार करने पर दिया जोर...
March 15, 2026 04:02 PM