मैंने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई है, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया….
Updated : March 16, 2026 10:05 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मन्दसौर :- जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि उन्होंने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और अपनी बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। कलेक्टर ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में “एचपीवी टीका मित्र” भी बनाए गए हैं, जो नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं हैं। ये टीका मित्र गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर उन्हें इस वैक्सीन के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार बहुत जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक बच्चियां इसका लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए जिले में 10 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं, जहां नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीका लगने के बाद केवल हल्का दर्द हो सकता है, जो अन्य टीकों की तरह सामान्य है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूल, आंगनवाड़ी और अन्य माध्यमों से अभिभावकों तक सही जानकारी पहुंचाएं। साथ ही सभी फील्ड ऑफिसर अपने कार्यालयों में एचपीवी वैक्सीन से संबंधित प्रचार सामग्री भी प्रदर्शित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी अपने स्तर पर बालिकाओं को चिन्हित कर उनका वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें, ताकि कम समय में अधिक से अधिक बच्चियों को इस टीके का लाभ मिल सके इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ तथा एचपीवी टीका मित्र, पत्रकार उपस्थित थे।
और खबरे
मनासा में तीन दिवसीय सामाजिक समरसता संत यात्रा का समापन, संतों ने दिया हिंदू एकता और गौ-रक्षा का संदेश...
March 16, 2026 01:02 PM
शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक...
March 16, 2026 12:57 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 93,176 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी....
March 16, 2026 12:35 PM
राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में रासेयो इकाई शासकीय रा.वि. महाविद्यालय मनासा के स्वयंसेवकों का चयन, किया जिले का प्रतिनिधित्व…..
March 16, 2026 12:19 PM
नीमच सिटी में कल निकलेगी रंग तेरस की परंपरागत गैर..…
March 16, 2026 12:17 PM
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन...
March 16, 2026 11:57 AM
साक्ष्य एकत्र करने के दौरान विशेष सावधानिया रखने की आवष्यकता हैं..
March 16, 2026 11:54 AM
मैंने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई है, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया….
March 16, 2026 10:05 AM
पानी सप्लायर पीएचई विभाग की अनुमति के बाद ही कर सकेंगे पानी सप्लाई : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...
March 16, 2026 09:59 AM
जिले की मदिरा दुकानों का चतुर्थ चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 17 मार्च को...
March 16, 2026 09:09 AM
जिले में कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओं.)को कस्टम हाईरिग सेंटर स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा....
March 16, 2026 08:53 AM
शत प्रतिशत उर्वरक वितरण का कार्य ई टोकन के माध्यम से होगा....
March 16, 2026 08:52 AM
सरवानिया महाराज में सामाजिक समरसता संत यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, नगर के विभिन्न स्थानों पर संत-महात्माओं का भव्य अभिनंदन...
March 16, 2026 08:39 AM
मार्च- अप्रेल का एक साथ राशन प्राप्त करें...
March 16, 2026 08:37 AM
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना बनी वरदान नि: शुल्क सफल सर्जरी से दिव्या को मिला जीवनदान.....
March 16, 2026 08:37 AM
हरीश शर्मा बने राष्ट्रीय उपमंत्री, समाजिक कार्यो में सक्रिय रहने पर मिली जिम्मेदारी...
March 16, 2026 08:27 AM
भादवामाता–सावन मार्ग पर खेत में मिला 33 वर्षीय महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी....
March 16, 2026 06:56 AM
अग्रोहा भवन में सेवा का महाकुंभ, दिव्यांगों को मिल रहा नया सहारा, दुखी मन से आते लोग मुस्कुराते हुए जा रहे हैं...
March 16, 2026 06:38 AM
नालछा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां तेज, 19 मार्च को होगी घटस्थापना...
March 16, 2026 06:22 AM