रंगतेरस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही कड़ी निगरानी....
Updated : March 16, 2026 01:14 PM
बबलु माली
प्रशासनिक
नीमच :- जिला नीमच के पुलिस थाना नीमच सिटी, बघाना, मनासा, कुकडेंश्वर, जावद, रतनगढ़ एवं सिंगोली में दिनांक 17.03.2026 को रंगतेरस का त्यौहार मनाया जावेंगा। इस दौरान थाना क्षेत्रों में रंगतेरस की गैर निकाली जावेंगी। रंगतेरस के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा जिलें में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ रंगतेरस का त्यौहार मनाये जाने को दृष्टिगत् रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं संबंधित थाना प्रभारियों को पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों एवं रंगतेरस गैर के दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी आवश्यक निर्देश जिलें के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिये गये है। रंगतेरस के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु जिलें के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। दिनांक 16.03.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जावद में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से रंगतेरस के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाये रखने की अपील की गई। जावद क्षेत्र में रंगतेरस के त्यौहार को दृष्टिगत् रखते हुए एसडीओपी जावद श्री रोहित राठौर द्वारा गैर के आयोजकों की बैठक ली जाकर त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार से पुलिस थाना नीमच केंट एवं नीमच सिटी क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक नीमच सुश्री किरण चौहान एवं मनासा क्षेत्र में प्रभारी एसडीओपी श्रीमति निकीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से रंगतेरस के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाये रखने की अपील की गई।
और खबरे
सड़क सुरक्षा की पहल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पत्रकारों को वितरित किए 40 निशुल्क हेलमेट...
March 16, 2026 02:44 PM
नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम 19 को....
March 16, 2026 02:32 PM
मनासा एवं जावद तहसील क्षेत्र में आज रंग तेरस पर स्थानीय अवकाश घोषित...
March 16, 2026 02:28 PM
सभी नगरीय निकाय शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित कराए-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा...
March 16, 2026 02:26 PM
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में इंदिरा गांधी स्टेडियम व महिला वर्ग में सामरी टीम ने जीता खिताब....
March 16, 2026 02:19 PM
सिद्धेश्वर महादेव के आंगन में हुई शिव महापुराण कथा का पूजन,यज्ञ और भंडारे के साथ विश्राम..
March 16, 2026 02:08 PM
उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार की आवश्यकता है...
March 16, 2026 02:03 PM
मानव जीवन थोड़े समय के लिए - भेरूलाल निरंकारी, मासिक सत्संग आयोजित (लोहारिया खेड़ा) में...
March 16, 2026 02:01 PM
रंगतेरस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही कड़ी निगरानी....
March 16, 2026 01:14 PM
मनासा में तीन दिवसीय सामाजिक समरसता संत यात्रा का समापन, संतों ने दिया हिंदू एकता और गौ-रक्षा का संदेश...
March 16, 2026 01:02 PM
शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक...
March 16, 2026 12:57 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 93,176 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी....
March 16, 2026 12:35 PM
राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में रासेयो इकाई शासकीय रा.वि. महाविद्यालय मनासा के स्वयंसेवकों का चयन, किया जिले का प्रतिनिधित्व…..
March 16, 2026 12:19 PM
नीमच सिटी में कल निकलेगी रंग तेरस की परंपरागत गैर..…
March 16, 2026 12:17 PM
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन...
March 16, 2026 11:57 AM
साक्ष्य एकत्र करने के दौरान विशेष सावधानिया रखने की आवष्यकता हैं..
March 16, 2026 11:54 AM
मैंने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई है, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया….
March 16, 2026 10:05 AM
पानी सप्लायर पीएचई विभाग की अनुमति के बाद ही कर सकेंगे पानी सप्लाई : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...
March 16, 2026 09:59 AM
जिले की मदिरा दुकानों का चतुर्थ चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 17 मार्च को...
March 16, 2026 09:09 AM