सिद्धेश्वर महादेव के आंगन में हुई शिव महापुराण कथा का पूजन,यज्ञ और भंडारे के साथ विश्राम..
Updated : March 16, 2026 02:08 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- बड़े बुजुर्गो से ऊंची आवाज में कभी बात नहीं करनी चाहिए, जो बड़ों का सम्मान नहीं करते हैं, उनकी देवता तो क्या स्वयं भगवान भी उसकी पूजा स्वीकार नहीं करते हैं। सामर्थ्य भी पराजित होता है, यदि उसका आधार अधर्म हो, विश्वास न हो तो.... द्रोणाचार्य, भीष्म पितामह और दानवीर कर्ण उदाहरण है। उक्त अमृतवाणी कथा मर्मज्ञ पण्डित मनोहर नागदा काना खेड़ा वाले ने स्कीम नंबर 36 स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर मंदिर समिति द्वारा आयोजित साप्ताहिक श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के समापन समारोह में सोमवार को पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने मुखारविंद से रसास्वादन करवाते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगर प्रभु में प्रेम, विश्वास और श्रद्धा हो तो बड़े से बड़े संकट बाधा तथा समस्या से पार पाना संभव है। घर में बड़ों का जिसने आदर-सम्मान, सत्कार नहीं किया ऐसे लोगों को नर्क भोगना पड़ता है ।सदैव सज्जन व्यक्ति की संगत करना चाहिए। क्योंकि सज्जन व्यक्ति अपनी सज्जनता नहीं छोड़ते हैं। दुर्जन व्यक्ति के साथ कभी नहीं रहना चाहिए क्योंकि अपनी दूर्जन व्यक्ति अपनी दूर्जनता नहीं छोड़ते हैं। हरि अनंत हरि कथा अनंत होती है। भजन सत्संग के बिना हमारे जीवन में कल्याण नहीं हो सकता है।श्री कृष्ण के 56 करोड़ परिवार जन परिवार थे। शिव महापुराण के मध्य पंडित नागदा ने उमा संहिता, कैलाश संहिता, 12 ज्योतिर्लिंग,रामचरितमानस, श्रीमद् भागवत, समुद्र मंथन, 14 रत्न,अमृत कलश, देव दानव युद्ध विष धनवंतरी, उज्जैन, नासिक, हरिद्वार, प्रयागराज कुंभ,दुर्वा, तुलसी, रक्षा दंपति दारुक दारूका वध आदि धार्मिक प्रसंगो का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया। शिव महापुराण कथा प्रसंग में प्रतिदिन नित्य अलग-अलग कथा में व्यासपीठ पर श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता नीमच नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष चोपड़ा,भागीरथ शर्मा, सुनील व्यास, पंडित परसराम शर्मा, भागवत आचार्य जयप्रकाश पुरोहित, दशरथ शास्त्री कन्हैयालाल शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा की माता पार्वती देवी तथा पिता बाबूलाल शर्मा, पंडित लक्ष्मण शर्मा शास्त्री, पंडित प्रभु लाल शर्मा का शिव पुराण कथा व सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति पदाधिकारीयों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने
व्यासपीठ पर पहुंचकर श्री शिव महापुराण ग्रंथ को पुष्प अर्पित एवं पूजन कर पंडित जी को उपरना प्रदान कर सम्मानित किया। पूजारी दिनेश शर्मा सहित कई वरिष्ठजन मुख्य रूप से उपस्थित थे। श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव समिति द्वारा पोथी पूजन कर पंडित मनोहर नागदा, भागवत आचार्य पंडित घीसालाल नागदा के पुत्र भजन गायक पंडित पुष्कर नागदा ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे और राम आएंगे भजन प्रस्तुत किया तो सब श्रद्धालु भक्त शिव भक्ति में डूबे। पुष्कर नागदा का सम्मान किया। आरती के पश्चात् सामुहिक महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ अभिमंत्रित रुद्राक्ष का किया गया।महाकाल की तर्ज पर फुलों से श्री सिध्देश्वर महादेव का श्रृंगार किया जो सभी भक्तों को बहुत प्रिय लग रहा था। आने वाले सभी शिवभक्तों ने क्रमशः दिव्य दर्शन कर पुण्य आशीर्वाद ग्रहण किया।
और खबरे
सड़क सुरक्षा की पहल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पत्रकारों को वितरित किए 40 निशुल्क हेलमेट...
March 16, 2026 02:44 PM
नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम 19 को....
March 16, 2026 02:32 PM
मनासा एवं जावद तहसील क्षेत्र में आज रंग तेरस पर स्थानीय अवकाश घोषित...
March 16, 2026 02:28 PM
सभी नगरीय निकाय शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित कराए-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा...
March 16, 2026 02:26 PM
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में इंदिरा गांधी स्टेडियम व महिला वर्ग में सामरी टीम ने जीता खिताब....
March 16, 2026 02:19 PM
सिद्धेश्वर महादेव के आंगन में हुई शिव महापुराण कथा का पूजन,यज्ञ और भंडारे के साथ विश्राम..
March 16, 2026 02:08 PM
उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार की आवश्यकता है...
March 16, 2026 02:03 PM
मानव जीवन थोड़े समय के लिए - भेरूलाल निरंकारी, मासिक सत्संग आयोजित (लोहारिया खेड़ा) में...
March 16, 2026 02:01 PM
रंगतेरस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही कड़ी निगरानी....
March 16, 2026 01:14 PM
मनासा में तीन दिवसीय सामाजिक समरसता संत यात्रा का समापन, संतों ने दिया हिंदू एकता और गौ-रक्षा का संदेश...
March 16, 2026 01:02 PM
शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक...
March 16, 2026 12:57 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 93,176 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी....
March 16, 2026 12:35 PM
राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में रासेयो इकाई शासकीय रा.वि. महाविद्यालय मनासा के स्वयंसेवकों का चयन, किया जिले का प्रतिनिधित्व…..
March 16, 2026 12:19 PM
नीमच सिटी में कल निकलेगी रंग तेरस की परंपरागत गैर..…
March 16, 2026 12:17 PM
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन...
March 16, 2026 11:57 AM
साक्ष्य एकत्र करने के दौरान विशेष सावधानिया रखने की आवष्यकता हैं..
March 16, 2026 11:54 AM
मैंने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई है, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया….
March 16, 2026 10:05 AM
पानी सप्लायर पीएचई विभाग की अनुमति के बाद ही कर सकेंगे पानी सप्लाई : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...
March 16, 2026 09:59 AM
जिले की मदिरा दुकानों का चतुर्थ चरण में ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 17 मार्च को...
March 16, 2026 09:09 AM