FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में इंदिरा गांधी स्टेडियम व महिला वर्ग में सामरी टीम ने जीता खिताब....

  Updated : March 16, 2026 02:19 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  खेल

चित्तौड़गढ़ :- राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत “एक जिला एक खेल” कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा रहे। इस दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण के सेवानिवृत्त अधिकारी रविंद्र सिंह भाटी तथा शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में जिले भर से खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के लिए लगभग 300 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया तथा 20 से अधिक टीमों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता के परिणामों में महिला वर्ग में सामरी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चित्तौड़गढ़ टीम द्वितीय स्थान पर रही और धीरजी का खेड़ा टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में इंदिरा गांधी स्टेडियम चित्तौड़गढ़ की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। भदेसर-भालुंडी टीम द्वितीय तथा निम्बाहेड़ा कदमाली टीम तृतीय स्थान पर रही।
पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल डेट और भालुंडी के बीच खेला गया, जिसमें भालुंडी की टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल इंदिरा गांधी स्टेडियम चित्तौड़गढ़ और निम्बाहेड़ा कदमाली के बीच हुआ, जिसमें इंदिरा गांधी स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए निम्बाहेड़ा कदमाली और गंगरार डेट के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें निम्बाहेड़ा कदमाली ने जीत हासिल की।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंच गौरव कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए चयनित 50 सदस्यीय दल को बीडीओ समुन्द्र सिंह एवं भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने अजमेर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में कबड्डी खेल को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मंच मिलता है और भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत आधार तैयार होता है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्य निर्णायक कुलदीप चौधरी, ऊकार लाल, हरिश शर्मा, राजेन्द्र कुमार गालव, हरलाल जाट, नानालाल सहित कई शारीरिक शिक्षकों एवं खेल कार्यालय के प्रशिक्षकों का सहयोग रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिस्टल जब्त...

April 10, 2026 09:06 AM

जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में राष्ट्रीय कार्यबल अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन....

April 10, 2026 09:01 AM

विधायक परिहार ने चौथखेड़ा की चौपाल में सुनी, जनसमस्याएं, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान....

April 10, 2026 09:00 AM

तुषार कोठारी बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष...

April 10, 2026 07:21 AM

TET परीक्षा को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक माधव मारू को सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग.….

April 10, 2026 07:18 AM

मध्यप्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा पाठ्यक्रम, नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में, प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालयों में प्रारंभ होगा कोर्स...

April 10, 2026 05:08 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 10, 2026 04:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 10, 2026 04:14 AM

खेत में रखे चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू...

April 09, 2026 03:40 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश...

April 09, 2026 02:58 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 54,714 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी…

April 09, 2026 02:34 PM

करोड़ों के आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, गुर्गे फरार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस....

April 09, 2026 02:03 PM

जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन...

April 09, 2026 01:46 PM

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....

April 09, 2026 01:46 PM

नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्‍तरीय पुस्‍तक मेले का आयोजन.....

April 09, 2026 01:45 PM

जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण....

April 09, 2026 01:45 PM

नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्‍त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित....

April 09, 2026 01:44 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत, 18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण....

April 09, 2026 01:44 PM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे...

April 09, 2026 01:43 PM