FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भादवामाता–सावन मार्ग पर खेत में मिला 33 वर्षीय महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी....

  Updated : March 16, 2026 06:56 AM

DESK NEWS

  घटना

नीमच :- जिले के जवासा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत भादवामाता, सावन मार्ग पर स्थित एक खेत में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन निवासी प्रभुलाल माली के खेत में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान फूलकुंवर (33 वर्ष) पिता कालू सिंह निवासी चंदू के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार महिला पिछले कुछ समय से भादवामाता क्षेत्र में रह रही थी. सूचना मिलने पर जवासा पुलिस चौकी प्रभारी असलम पठान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय नीमच भेज दिया। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिले की मदिरा दुकानों का चतुर्थ चरण में ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 17 मार्च को...

March 16, 2026 09:09 AM

जिले में कृषक उत्‍पादक संगठनों (एफ.पी.ओं.)को कस्‍टम हाईरिग सेंटर स्‍थापित करने के लिए आर्थिक मदद उपलब्‍ध करवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा....

March 16, 2026 08:53 AM

शत प्रतिशत उर्वरक वितरण का कार्य ई टोकन के माध्यम से होगा....

March 16, 2026 08:52 AM

सरवानिया महाराज में सामाजिक समरसता संत यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, नगर के विभिन्न स्थानों पर संत-महात्माओं का भव्य अभिनंदन...

March 16, 2026 08:39 AM

मार्च- अप्रेल का एक साथ राशन प्राप्‍त करें...

March 16, 2026 08:37 AM

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना बनी वरदान नि: शुल्‍क सफल सर्जरी से दिव्या को मिला जीवनदान.....

March 16, 2026 08:37 AM

हरीश शर्मा बने राष्ट्रीय उपमंत्री, समाजिक कार्यो में सक्रिय रहने पर मिली जिम्मेदारी...

March 16, 2026 08:27 AM

भादवामाता–सावन मार्ग पर खेत में मिला 33 वर्षीय महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी....

March 16, 2026 06:56 AM

अग्रोहा भवन में सेवा का महाकुंभ, दिव्यांगों को मिल रहा नया सहारा, दुखी मन से आते लोग मुस्कुराते हुए जा रहे हैं...

March 16, 2026 06:38 AM

नालछा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां तेज, 19 मार्च को होगी घटस्थापना...

March 16, 2026 06:22 AM

अखिल भारतीय मेवाड़ा धनगर गायरी महासभा व युवा महासभा का होली मिलन समारोह, नवीन कार्यकारिणी की घोषणा....

March 16, 2026 06:21 AM

इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन, 2026-27 के लिए 60 करोड़ का प्रावधान, 100 निकायों में भूमि उपलब्ध, 4 शहरों में ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट को मंजूरी.....

March 16, 2026 01:18 AM

घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, कालाबाजारी पर सख्ती, प्रदेशभर में कार्रवाई कर 1357 सिलेंडर जब्त….

March 16, 2026 01:15 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 16, 2026 01:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 16, 2026 01:11 AM

रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹17.30 लाख का मशरूका जप्त...

March 15, 2026 05:40 PM

प्रतापगढ़ में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

March 15, 2026 04:55 PM

पालसोड़ा में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न, आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार करने पर दिया जोर...

March 15, 2026 04:02 PM

अब तक जिले में 2746 से अधिक बच्चियों को लग चुकी है एचपीवी वैक्सीन, जिले में 10 वैक्सीनेशन केंद्रों पर 508 बच्चियों ने उत्साह के साथ कराया एचपीवी टीकाकरण...

March 15, 2026 03:04 PM