बैकर्स सभी हितग्राहियों मूलक सव्रोजगार योजनाओं में 25 मार्च के पूर्व शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश....
Updated : March 17, 2026 06:49 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- जिले के सभी विभागों और बैंकर्स शाखा प्रबंधकों ने शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं हितग्राहियों मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर कार्य किया है।परिणाम स्वरूप नीमच जिला प्रदेश में अच्छी रेंक हासिल कर सका है। अधिकांश योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति में जिला प्रथम स्थान पर रहा है । सभी बैंकर्स द्वारा अच्छा कार्य किया गया है । जिले के सभी बैकर्स उनकी शाखाओं में स्वीकृति के लिए लम्बित शेष सभी प्रकरण 25 मार्च के पूर्व स्वीकृत कर, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण सुनिश्चित करें। यह बात कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष नीमच में आयोजित जिला स्तरीय बैकर्स समन्वय समिति की बैठक में हितग्राही मूलक स्वरोजगार योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति की विभागवार, योजनावार, बैकवार, समीक्षा करते हुए कही। बैठक में जिला पंचायत सीईओं श्री अमन वैष्णव एवं सांसद प्रतिनिधि श्री पवन कुमार दुबें एलडीएम श्री शितांशु शेखर नाबार्ड एवं आरबीआई के प्रतिनिधि तथा सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकगण एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी माह से लाड़ली बहना योजना, स्व सहायता समूहों की दीदी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायकों को प्रधानमंत्री अटल पेशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाकर सभी को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जावेगा। इसके साथ ही जिले में एक अप्रेल से पशुपालकों के केसीसी बनाकर जिले को सेचुरेटेड करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। पशुपालन विभाग शत -प्रतिशत पशुपालको के के.सी.सी. प्रकरणों के आवेदन तैयार कर बैंक शाखाओं में प्रस्तुत करने बैकर्स तत्परता पूर्वक पशुपालन के.सी.सी. जारी कर जिले को सुचुरेटेड करने मे सहयोग करें। चालू वित्तीय वर्ष में जिलों में 10 हजार से अधिक पशुपालकों को 20 करोड़ से अधिक राशि के के.सी.सी. ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। कलेक्टर ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे अपने बैंक शाखाओं का सी.डी. रेश्यों बढ़ाने का प्रयास करें। साथ ही बैंक का एन.पी.ए. कम करने के लिए भी विशेष प्रयास करें। बैंठक में बधन बैंक के प्रबंधक की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने एलडीएम को निर्देश दिए कि वे प्रबंधक के विरूद्ध एस.एल.बी.सी. एवं बैंक के वरिष्ठ कार्यालय को कार्यवाही के लिए पत्र लिखें। कलेक्टर ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को हितग्राही मूलक योजनाओं में स्वीकृत प्रकरणों में ब्याज अनुदान का क्लेम कर हितग्राहियों को ब्याज अनुदान का 25 मार्च के पूर्व भुगतान करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पीएम स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के शाखाओं में लंबित सभी प्रकरणों में 25 मार्च के पूर्व स्वीकृति जारी कर, ऋण वितरण करवाने के निर्देश सभी शाखा प्रबंधकों व जिला अधिकारियों को दिए गये ।
और खबरे
सरवानिया महाराज में नगर परिषद के फैसलों पर घमासान, सुरक्षित जमीन की बिक्री-लीज, अधूरे निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र और नए प्रस्तावों ने खड़े किए गंभीर सवाल....
March 17, 2026 09:06 AM
मानवता की मिसाल, लापता मंदबुद्धि युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित ढूंढा, परिजनों को सौंपा...
March 17, 2026 09:04 AM
आवरी माता जी के 20 वें मेले में मेलार्थियों के लिए मेला परिसर झुलें, चकरी, मनिहारी, पावभाजी,चाट दुकानों से करने लगा है श्रृंगार...
March 17, 2026 09:01 AM
बैकर्स सभी हितग्राहियों मूलक सव्रोजगार योजनाओं में 25 मार्च के पूर्व शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश....
March 17, 2026 06:49 AM
सालभर की घटनाओं, दाह, ओले सहित फसलों के भाव को लेकर 27 मार्च को करेगी गोठड़ा वाली माताजी भविष्यवाणी....
March 17, 2026 04:08 AM
चैत्र नवरात्रि पर सरवानिया महाराज में भक्ति का उत्सव, मां ऐवरा की भव्य चुनर यात्रा में अर्पित होगी 51 फीट लंबी चुनरी...
March 17, 2026 04:02 AM
गैस सिलेंडर की सुचारू और समय पर आपूर्ति के लिए उपभोक्ता गैस बुकिंग में डिजिटल माध्यम का करें अधिक से अधिक प्रयोग....
March 17, 2026 03:07 AM
बाजना क्षेत्र में खसरे से 7 साल की मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, लापरवाही पर एएनएम निलंबित, जांच के आदेश....
March 17, 2026 02:51 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 17, 2026 02:49 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 17, 2026 02:44 AM
मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से पेंशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, एसबीआई के जरिए मिलेगा भुगतान
March 16, 2026 05:12 PM
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने शराब दुकान पर लगाया ताला, क्षेत्र में मचा हड़कंप...
March 16, 2026 05:08 PM
मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन...
March 16, 2026 05:01 PM
वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ नीमच का होली मिलन समारोह व द्विवार्षिक निर्वाचन संपन्न, शैलेंद्र तोलानी बने अध्यक्ष...
March 16, 2026 04:59 PM
सिंगोली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण में 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए....
March 16, 2026 03:11 PM
सड़क सुरक्षा की पहल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पत्रकारों को वितरित किए 40 निशुल्क हेलमेट...
March 16, 2026 02:44 PM
नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम 19 को....
March 16, 2026 02:32 PM
मनासा एवं जावद तहसील क्षेत्र में आज रंग तेरस पर स्थानीय अवकाश घोषित...
March 16, 2026 02:28 PM
सभी नगरीय निकाय शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित कराए-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा...
March 16, 2026 02:26 PM