FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बाजना क्षेत्र में खसरे से 7 साल की मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, लापरवाही पर एएनएम निलंबित, जांच के आदेश....

  Updated : March 17, 2026 02:51 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

रतलाम / बाजना :- बाजना विकासखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकाकरण प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रावटी के समीप स्थित आदिवासी बहुल गांव भैतला में 7 वर्षीय मासूम मोनिका की खसरा (मीजल्स) बीमारी से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर 12 मार्च को उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएचओ डॉ. ए.पी. सिंह ने बच्ची की मौत खसरे से होने की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम तुरंत निजी अस्पताल और गांव पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित एएनएम (ऑक्सिलियरी नर्स मिडवाइफ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील को सौंपी गई है। उन्हें सोमवार को गांव भेजा गया और मंगलवार तक पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि घटना के समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे अवकाश पर थीं। गौरतलब है कि जिले में खसरे के मामलों में हाल ही में बढ़ोतरी देखी गई है। कुछ दिन पहले ही बाजना क्षेत्र में कई बच्चों में खसरे के लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर जांच और उपचार शुरू किया था। इसके बावजूद स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो सका। इसी बीच, करीब 19 दिन पहले रतलाम के नयाखेड़ा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला भी सामने आया था। उस घटना में 10 माह के पियांशु की मौत हो गई थी, जबकि डेढ़ साल के नित्यांशु का इलाज अभी जारी है लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, टीकाकरण व्यवस्था और जागरूकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खसरा जैसी रोकथाम योग्य बीमारी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और जनजागरूकता बेहद जरूरी है। वहीं मासूम की मौत से परिजनों में गहरा दुख और आक्रोश है, जबकि प्रशासन पर जिम्मेदारी तय करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

चैत्र नवरात्रि पर सरवानिया महाराज में भक्ति का उत्सव, मां ऐवरा की भव्य चुनर यात्रा में अर्पित होगी 51 फीट लंबी चुनरी...

March 17, 2026 04:02 AM

गैस सिलेंडर की सुचारू और समय पर आपूर्ति के लिए उपभोक्ता गैस बुकिंग में डिजिटल माध्यम का करें अधिक से अधिक प्रयोग....

March 17, 2026 03:07 AM

बाजना क्षेत्र में खसरे से 7 साल की मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, लापरवाही पर एएनएम निलंबित, जांच के आदेश....

March 17, 2026 02:51 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 17, 2026 02:49 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 17, 2026 02:44 AM

मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से पेंशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, एसबीआई के जरिए मिलेगा भुगतान

March 16, 2026 05:12 PM

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने शराब दुकान पर लगाया ताला, क्षेत्र में मचा हड़कंप...

March 16, 2026 05:08 PM

मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन...

March 16, 2026 05:01 PM

वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ नीमच का होली मिलन समारोह व द्विवार्षिक निर्वाचन संपन्न, शैलेंद्र तोलानी बने अध्यक्ष...

March 16, 2026 04:59 PM

सिंगोली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण में 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए....

March 16, 2026 03:11 PM

सड़क सुरक्षा की पहल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पत्रकारों को वितरित किए 40 निशुल्क हेलमेट...

March 16, 2026 02:44 PM

नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम 19 को....

March 16, 2026 02:32 PM

मनासा एवं जावद तहसील क्षेत्र में आज रंग तेरस पर स्‍थानीय अवकाश घोषित...

March 16, 2026 02:28 PM

सभी नगरीय निकाय शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित कराए-श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने की नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा...

March 16, 2026 02:26 PM

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में इंदिरा गांधी स्टेडियम व महिला वर्ग में सामरी टीम ने जीता खिताब....

March 16, 2026 02:19 PM

सिद्धेश्वर महादेव के आंगन में हुई शिव महापुराण कथा का पूजन,यज्ञ और भंडारे के साथ विश्राम..

March 16, 2026 02:08 PM

उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार की आवश्यकता है...

March 16, 2026 02:03 PM

मानव जीवन थोड़े समय के लिए - भेरूलाल निरंकारी, मासिक सत्संग आयोजित (लोहारिया खेड़ा) में...

March 16, 2026 02:01 PM

रंगतेरस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही कड़ी निगरानी....

March 16, 2026 01:14 PM