मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से पेंशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, एसबीआई के जरिए मिलेगा भुगतान
Updated : March 16, 2026 05:12 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
मध्य प्रदेश। पेंशन धारकों को अब पेंशन से जुड़ी समस्या के लिए पेंशन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे प्रदेश के साढ़े 4 लाख पेंशन धारकों को राहत देने के लिए राज्य सरकार 1 अप्रैल 2026 से बड़ा बदलाव करने जा रही है। राज्य सरकार ने पेंशनर्स की समस्याओं को खत्म करने और पारदर्शिता लाने 2 अहम बदलाव करने का फैसला कर दिया है। यह फैसला अगले माह से अमल में आ जाएंगे इसके तहत पेंशन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को सेंट्रलाइज किया जा रहा है, दूसरा अब पूरी प्रक्रिया एसबीआई के माध्यम से होगी इससे उन्हें बड़ा फायदा होने जा रहा है।
अब यह होगी नई व्यवस्था - एमपी में पेंशनर्स के भुगतान संबंधी सभी प्रक्रिया अब भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से ही होगी। राज्य सरकार ने एसबीआई को एग्रीगेटर बैंक के रूप में नियुक्ति किया है। 1 अप्रैल 2026 से एसबीआई इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर देगा इससे रिटायर्ड कर्मचारियों की परेशानियां कम होंगी दरअसल, अभी तक राज्य सरकार भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से पेंशनर्स की राशि को टांसफर करती है, जो अलग-अलग 11 नेशनल बैंकों में पहुंचती है, जिनमें पेंशनर्स के अकाउंट होते हैं, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए राज्य शासन पेंशन की पूरी राशि एसबीआई को ट्रांसफर करेगी एसबीआई में ही राज्य सरकार का भी मुख्य खाता होता है। इसके बाद एसबीआई के जरिए ही सीधे पेंशनर्स के बैंक खातों में पेंशन की राशि भेजी जाएगी। यानी अब किसी बैंक को न भेजकर राशि सीधे पेंशनर्स के अकाउंट में जाएगी।
इससे पेंशनर्स को क्या होगा फायदा - अभी तक पेंशनर्स को उन्हीं बैंक में अपना अकाउंट रखना पड़ता था, जिसमें उनका सैलरी अकाउंट होता था, लेकिन अब पेंशनर्स अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी बैंक में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं और उसे पेंशन के लिए लिंक करा सकेंगे पेंशनर्स को हर साल बैंक जाकर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना पड़ता है, लेकिन अब वे घर बैठे ही ऑनलाइन इस प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
पेंशन प्रोसेस के लिए नहीं लगाना होंगे चक्कर - अब राज्य सरकार ने प्रदेश भर के सभी जिला पेंशन कार्यालय को बंद करने का निर्णय लिया है, हालांकि संभागीय पेंशन कार्यालय चलते रहेंगे राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब कर्मचारी के रिटायर्ड होने के 6 माह पहले ही कर्मचारी के पेंशन और ग्रेच्युटी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह प्रक्रिया सेंट्रलाइज रहेगी यानी कर्मचारी को पता नहीं होगा कि पेंशन का निर्धारण के लिए फाइल किस अधिकारी के पास है। यह भी हो सकता है कि भोपाल के कर्मचारी की फाइल को सागर में बैठा अधिकारी देख रहा हो कर्मचारी के रिटायर्ड होने के पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेशदत्त जोशी कहते हैं कि "उम्मीद है इस प्रक्रिया से पेंशनर्स को राहत मिलेगी, साथ ही सिस्टम में पारदर्शिता आएगी इससे टेबल पर बेवजह फाइल नहीं रूकेगी।
और खबरे
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने शराब दुकान पर लगाया ताला, क्षेत्र में मचा हड़कंप...
March 16, 2026 05:08 PM
मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन...
March 16, 2026 05:01 PM
वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ नीमच का होली मिलन समारोह व द्विवार्षिक निर्वाचन संपन्न, शैलेंद्र तोलानी बने अध्यक्ष...
March 16, 2026 04:59 PM
सिंगोली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण में 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए....
March 16, 2026 03:11 PM
सड़क सुरक्षा की पहल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पत्रकारों को वितरित किए 40 निशुल्क हेलमेट...
March 16, 2026 02:44 PM
नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम 19 को....
March 16, 2026 02:32 PM
मनासा एवं जावद तहसील क्षेत्र में आज रंग तेरस पर स्थानीय अवकाश घोषित...
March 16, 2026 02:28 PM
सभी नगरीय निकाय शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित कराए-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा...
March 16, 2026 02:26 PM
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में इंदिरा गांधी स्टेडियम व महिला वर्ग में सामरी टीम ने जीता खिताब....
March 16, 2026 02:19 PM
सिद्धेश्वर महादेव के आंगन में हुई शिव महापुराण कथा का पूजन,यज्ञ और भंडारे के साथ विश्राम..
March 16, 2026 02:08 PM
उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार की आवश्यकता है...
March 16, 2026 02:03 PM
मानव जीवन थोड़े समय के लिए - भेरूलाल निरंकारी, मासिक सत्संग आयोजित (लोहारिया खेड़ा) में...
March 16, 2026 02:01 PM
रंगतेरस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने थाना क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही कड़ी निगरानी....
March 16, 2026 01:14 PM
मनासा में तीन दिवसीय सामाजिक समरसता संत यात्रा का समापन, संतों ने दिया हिंदू एकता और गौ-रक्षा का संदेश...
March 16, 2026 01:02 PM
शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक...
March 16, 2026 12:57 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 93,176 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी....
March 16, 2026 12:35 PM
राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में रासेयो इकाई शासकीय रा.वि. महाविद्यालय मनासा के स्वयंसेवकों का चयन, किया जिले का प्रतिनिधित्व…..
March 16, 2026 12:19 PM
नीमच सिटी में कल निकलेगी रंग तेरस की परंपरागत गैर..…
March 16, 2026 12:17 PM
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन...
March 16, 2026 11:57 AM