FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मानवता की मिसाल, लापता मंदबुद्धि युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित ढूंढा, परिजनों को सौंपा...

  Updated : March 17, 2026 09:04 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच :- जिले के भगवानपुरा वार्ड नंबर 9 के रहने वाले एक मंदबुद्धि युवक के सुरक्षित मिलने से क्षेत्र में खुशी और संतोष का माहौल है। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार का 26 वर्षीय पुत्र दीपक (दीपु) मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण बीते 10 मार्च 2026 को अपने घर से कहीं चला गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो रामपुरा नवजीवन निःशक्तजन कल्याण संघ के अध्यक्ष माणक मोदी एवं  MRC पार्वती मोदी ने मानवीय पहल करते हुए इस मामले को समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर प्रमुखता से उठाया। सोशल मीडिया पर फैली इस जानकारी का असर जल्द ही देखने को मिला, 15 मार्च कोजब बैंसला की हेमलता धनोतिया ने बालक को पहचानने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उक्त युवक को साइकिल लेकर रामपुर बैसला मार्ग की ओर जाते हुए देखा है। इस सूचना के मिलते ही बैंसला के ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाई और एक विशेष खोज अभियान चलाया। बैंसला सरपंच अमर रावत के नेतृत्व में दिलखुश मीणा, मनोहर मीणा, दिनेश मीणा, तरुण कहार और सत्यनारायण मीणा ने मिलकर बैंसला-चम्बल मार्ग पर युवक की सघन तलाश शुरू की। ग्रामीणों की इस तत्परता और सामूहिक प्रयास का परिणाम रहा कि कुछ ही समय में दीपक को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। युवक के मिलने के तुरंत बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई, जिससे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने रामपुरा नवजीवन संस्था के अध्यक्ष मानक मोदी और बैंसला के सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबकी एकजुटता और मानवता के कारण ही उनका बेटा आज घर वापस आ पाया है। इस पूरे घटनाक्रम ने सिद्ध कर दिया है कि यदि समाज और तकनीक का सही समन्वय हो, तो बड़ी से बड़ी मुश्किल को हल किया जा सकता है।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवानिया महाराज में नगर परिषद के फैसलों पर घमासान, सुरक्षित जमीन की बिक्री-लीज, अधूरे निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र और नए प्रस्तावों ने खड़े किए गंभीर सवाल....

March 17, 2026 09:06 AM

मानवता की मिसाल, लापता मंदबुद्धि युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित ढूंढा, परिजनों को सौंपा...

March 17, 2026 09:04 AM

आवरी माता जी के 20 वें मेले में मेलार्थियों के लिए मेला परिसर झुलें, चकरी, मनिहारी, पावभाजी,चाट दुकानों से करने लगा है श्रृंगार...

March 17, 2026 09:01 AM

बैकर्स सभी हितग्राहियों मूलक सव्‍रोजगार योजनाओं में 25 मार्च के पूर्व शत-प्रतिशत लक्ष्‍य पूर्ति सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने जिला स्‍तरीय बैंकर्स समन्‍वय समिति की बैठक में दिए निर्देश....

March 17, 2026 06:49 AM

सालभर की घटनाओं, दाह, ओले सहित फसलों के भाव को लेकर 27 मार्च को करेगी गोठड़ा वाली माताजी भविष्यवाणी....

March 17, 2026 04:08 AM

चैत्र नवरात्रि पर सरवानिया महाराज में भक्ति का उत्सव, मां ऐवरा की भव्य चुनर यात्रा में अर्पित होगी 51 फीट लंबी चुनरी...

March 17, 2026 04:02 AM

गैस सिलेंडर की सुचारू और समय पर आपूर्ति के लिए उपभोक्ता गैस बुकिंग में डिजिटल माध्यम का करें अधिक से अधिक प्रयोग....

March 17, 2026 03:07 AM

बाजना क्षेत्र में खसरे से 7 साल की मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, लापरवाही पर एएनएम निलंबित, जांच के आदेश....

March 17, 2026 02:51 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 17, 2026 02:49 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 17, 2026 02:44 AM

मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से पेंशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, एसबीआई के जरिए मिलेगा भुगतान

March 16, 2026 05:12 PM

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने शराब दुकान पर लगाया ताला, क्षेत्र में मचा हड़कंप...

March 16, 2026 05:08 PM

मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन...

March 16, 2026 05:01 PM

वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ नीमच का होली मिलन समारोह व द्विवार्षिक निर्वाचन संपन्न, शैलेंद्र तोलानी बने अध्यक्ष...

March 16, 2026 04:59 PM

सिंगोली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण में 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए....

March 16, 2026 03:11 PM

सड़क सुरक्षा की पहल, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पत्रकारों को वितरित किए 40 निशुल्क हेलमेट...

March 16, 2026 02:44 PM

नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम 19 को....

March 16, 2026 02:32 PM

मनासा एवं जावद तहसील क्षेत्र में आज रंग तेरस पर स्‍थानीय अवकाश घोषित...

March 16, 2026 02:28 PM

सभी नगरीय निकाय शत-प्रतिशत लक्षित बालिकाओं का एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित कराए-श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने की नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा...

March 16, 2026 02:26 PM