महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण...
Updated : March 17, 2026 11:43 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रदीप कुमार द्वारा 17 मार्च 2026 को रतलाम मंडल के प्रवास के दौरान रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं का समग्र मूल्यांकन करना था। चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर मीडिया से चर्चा के दौरान महाप्रबंधक श्री कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सिग्नलिंग प्रणाली, ट्रैक की स्थिति, पुलों की संरचना तथा विद्युतीकरण कार्यों का गहन परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि रेल संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी दृष्टिकोण से नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं।महाप्रबंधक ने आगे बताया कि नीमच–रतलाम रेलखंड के दोहरीकरण कार्य का भी जायजा लिया गया। यह कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। मंदसौर–दलौदा तथा रतलाम–धौसवास खंड के लगभग 18 किलोमीटर हिस्से में कार्य शीघ्र पूर्ण होने की संभावना है। इस परियोजना के पूर्ण होते ही चित्तौड़गढ़–रतलाम रेलखंड पूर्ण रूप से दोहरीकृत हो जाएगा। इससे मालगाड़ियों एवं यात्री गाड़ियों के संचालन में सुगमता आएगी, क्रॉसिंग संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी तथा यात्रियों का यात्रा समय कम होगा।निरीक्षण के दौरान मंदसौर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। यहां नई स्टेशन बिल्डिंग, फुट ओवर ब्रिज सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर प्रगति पर है।महाप्रबंधक कुमार ने यह भी जानकारी दी कि चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना अंतिम चरण में है और इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है।इस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।पश्चिम रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं सुरक्षित रेल संचालन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
और खबरे
नीमच मंडी में आज के भाव, 71,489 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में उतार-चढ़ाव...
March 17, 2026 12:37 PM
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता - मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, क्षेत्रीय परामर्श बैठक में दत्तक ग्रहण को बढ़ावा देने, राज्यों के समन्वय और विशेष बच्चों के पुनर्वास पर हुआ मंथन....
March 17, 2026 12:23 PM
सिंहस्थ 2028 में हर श्रद्धालु होगा हमारा अतिथि : सीएम डॉ. यादव, 663 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन, 11 नई सड़कों की सौगात...
March 17, 2026 12:22 PM
समाजनो ने शबे कद्र मनाई, मस्जिदों को लाइटों से सजाया गया, पुलिस प्रशासन रहा चाक चौबंद...
March 17, 2026 12:08 PM
8 साल के छोटे बच्चे ने रखे पूरे महीने के रोजे ओर पढ़ी पांचों वक्त की नमाज़ व तरावीह....
March 17, 2026 12:05 PM
आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बालचंद वर्मा को सौंपी जिम्मेदारी, पेंशनरों के अधिकारों की दृढ़ लड़ाई के लिए जाना जाता है नाम..
March 17, 2026 11:52 AM
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण...
March 17, 2026 11:43 AM
नीमच सिटी में रंग तेरस पर जमकर खेली होली, उड़ा रंग गुलाल, निभाई प्राचीन परम्पराए, साल भर बाद 5 फीट गहरे गड्ढे में दबे भेरूजी को लगाया दाल-बाफले का भोग, कराया नगर भ्रमण...
March 17, 2026 11:40 AM
नाकाबंदी तोड़ भागी स्कॉर्पियो, पुलिस ने पीछा कर दबोची, अवैध पिस्टल, कारतूस व फर्जी नंबर प्लेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त होने की आशंका, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार...
March 17, 2026 11:31 AM
10 साल से लंबित क्रमोन्नति का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, 23 मार्च तक आदेश जारी करने का आयुक्त का बड़ा आश्वासन...
March 17, 2026 11:25 AM
सिंगोली मे यश कंवर जी मा.सा. की 108 वीं जन्म जयंती मनाई गई, अनेक धार्मिक गतिविधियों का आयोजन हुआ...
March 17, 2026 09:11 AM
सरवानिया महाराज में नगर परिषद के फैसलों पर घमासान, सुरक्षित जमीन की बिक्री-लीज, अधूरे निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र और नए प्रस्तावों ने खड़े किए गंभीर सवाल....
March 17, 2026 09:06 AM
मानवता की मिसाल, लापता मंदबुद्धि युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित ढूंढा, परिजनों को सौंपा...
March 17, 2026 09:04 AM
आवरी माता जी के 20 वें मेले में मेलार्थियों के लिए मेला परिसर झुलें, चकरी, मनिहारी, पावभाजी,चाट दुकानों से करने लगा है श्रृंगार...
March 17, 2026 09:01 AM
बैकर्स सभी हितग्राहियों मूलक सव्रोजगार योजनाओं में 25 मार्च के पूर्व शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश....
March 17, 2026 06:49 AM
सालभर की घटनाओं, दाह, ओले सहित फसलों के भाव को लेकर 27 मार्च को करेगी गोठड़ा वाली माताजी भविष्यवाणी....
March 17, 2026 04:08 AM
चैत्र नवरात्रि पर सरवानिया महाराज में भक्ति का उत्सव, मां ऐवरा की भव्य चुनर यात्रा में अर्पित होगी 51 फीट लंबी चुनरी...
March 17, 2026 04:02 AM
गैस सिलेंडर की सुचारू और समय पर आपूर्ति के लिए उपभोक्ता गैस बुकिंग में डिजिटल माध्यम का करें अधिक से अधिक प्रयोग....
March 17, 2026 03:07 AM
बाजना क्षेत्र में खसरे से 7 साल की मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, लापरवाही पर एएनएम निलंबित, जांच के आदेश....
March 17, 2026 02:51 AM