FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ओल इन्डिया जैन जर्नलिस्ट, ऐशोशियेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हार्दिक हुंडीया ने नीमच जिले में जैन साधुओं पर हुए हमले की कड़ी निदां की....

  Updated : April 14, 2025 02:23 PM

विनोद सांवला जीरन हरवार

  घटना

नीमच जिले में जैन साधुओं पर हमले की शर्मनाक घटना सामने आने से समग्र जैन समाज में आक्रोश और दुःख की लहर है। ओल इन्डिया जैन जर्नलिस्ट ऐशोशियेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है की हम सब को संयम , तप और अंहीषा का मार्ग प्रशस्त करने वाले हमारे आदरणीय गुरु भगवंतों पर इस तरह जानलेवा हमला होना बड़ा ही गंभीर कृत्य है। हमारे जैन संतों की रक्षा करना हम सब का परम कर्तव्य है जिसको हम क़हीं ना कहीं चुक रहे हैं। यह घटना कुछ इस तरह घटीत हुई है। नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र में तीन जैन मुनियों पर छह बदमाशों ने हमला कर दिया। जैन मुनि विश्राम करने रविवार रात सिंगोली मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में रुके थे। रात करीब 12 बजे आरोपियों ने लूट के इरादे से लाठी और धारदार हथियार से हमला किया। घटना के बाद दो बदमाशों को तो लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। हमले में घायल मुनियों ने इस अवस्था में भी धर्म का पालन करते हुए अस्पताल जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सभी को जैन स्थानक भवन में रखा गया है। घटना के बाद जैन समाज की ओर से नगर बंद का आह्वान किया गया है। वहीं पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं। शराब पीने के बाद की मारपीट जैन संत शैलेष मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनींद्र मुनि जी विहार पर हैं। वे सिंगोली से नीमच जा रहे थे। रविवार-सोमवार की रात वे कछला गांव के पास हनुमान मंदिर में विश्राम के लिए रुके थे। इसी दौरान तीन बाइक से कुछ बदमाश वहां पहुंचे। पहले उन्होंने मंदिर के सामने बैठकर शराब पी। उन्हें जैन मुनि दिखे तो मंदिर में जाकर उनसे रुपए रुपए मांगने लगे। जब मुनियों ने मना किया, तो मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए एक जैन मुनि सड़क की ओर भागे। उन्होंने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार से मदद मांगी। उससे समाज के लोगों को फोन करने के लिए कहा। बाइक सवार ने जैन समाज के कुछ लोगों को फोन किया। सूचना पर कछला गांव के लोग भी आ गए। लोगों को आता देख चार बदमाश भाग निकले, जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे घायल जैन मुनियों को जैन परंपरा के अनुसार रात में इलाज नहीं किया जाता, इसलिए घायल मुनियों ने रात में दवा नहीं ली। इलाज नहीं करवाने पर भी वे अड़े रहे। सोमवार सुबह जैन स्थानक भवन में इलाज शुरू किया गया। बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
हार्दिक हुंडिया ने कहा की आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो - जैन धर्म के लिए हमेशा सकारात्मक अभिगम रखने वाले धर्मप्रेमी हार्दिक हुंडीया धर्म की रक्षा और गुरु भगवंतों कि वैयावच्च के लिए जागृत रहते हैं। इस तरह के गंभीर कृत्य पर उन्होंने प्रसाशन से अनुरोध किया है की आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले । जैन समाज शांति प्रिय समाज है। उनके गुरु भगवंतों का आदर हो, सम्मान हो और रक्षा के लिए समाज हमेशा जागृत रहता है। ऐसे समय में साधु ओं पर हिसंक हमला होना निंदनीय है। उन्होंने समस्त जैन समाज को एकसाथ जुड़कर इस गंभीर घटना पर कठोर कार्रवाई हो। और एक जुट होकर भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो उसके लिए भी ठोस कदम उठाने कि मांग कि है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवानिया महाराज नगर परिषद क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर नहीं है पेयजल की व्यवस्था, वार्ड वासी भी है परेशान.....

April 16, 2025 01:46 PM

सरवानिया महाराज सीएम राईज शासकीय विद्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई के त्रिशताब्दी समारोह का हुआ शुभारंभ....

April 16, 2025 12:07 PM

03 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....

April 16, 2025 11:18 AM

श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर होगी छमाही भविष्यवाणी, कैसा रहेगा मौसम, फसलों के भाव, व्यापार, व्यवसाय और बिमारियों का प्रकोप, श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में छमाही भविष्यवाणी 20 अप्रैल, रविवार को....

April 16, 2025 11:16 AM

उज्जैन में नगरीय सीमा के बाहर स्थित शराब दुकानों के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर रोक की प्रभावी कार्यवाही की गई....

April 16, 2025 08:29 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे अंतरित, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सिलेंडर रिफिलिंग राशि होगी अंतरित....

April 16, 2025 08:04 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 16, 2025 08:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 16, 2025 08:02 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल नीमच आएंगे....

April 15, 2025 10:30 PM

माध्यमिक विद्यालय ढाबा व आमलीभाट के दो विद्यार्थियों का NMMS छात्रवृत्ति में चयन....

April 15, 2025 09:44 PM

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया कल नीमच आएगी....

April 15, 2025 09:17 PM

सेवादल का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम 18 को...

April 15, 2025 08:03 PM

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं की हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जिले भर से करीब दो सौ विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेताओं का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन....

April 15, 2025 08:00 PM

भाजपा सरकार दिन दुनी रात चौगुनी गति से कर रही विकास के काम - श्री परिहार, भंवरासा-जेतपुरा सडक मार्ग का भूमिपूजन सम्पन्न....

April 15, 2025 06:51 PM

वैश्य महासम्मेलन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जैन मुनियों पर हुवे हमले पर जताई नाराजगी…..

April 15, 2025 06:41 PM

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती ग्राम मोड़ी में धूमधाम से मनाई गई, बाबा साहब द्वारा प्रदत्त संविधान की रक्षा कांग्रेस ही कर सकती है…

April 15, 2025 06:01 PM

जावद पुलिस को 2 थैलो में भरा मादक पदार्थ पिसा हुआ डोडाचूरा 36 किलोग्राम जप्त करने में मिली सफलता....

April 15, 2025 05:59 PM

जिले में लोकमाता देवी अहिल्‍या बाई त्रिशताब्‍दी समारोह का आयोजन, सभी शालाओं में निबंध, वाद-विवाद एवं पोस्‍टर प्रतियोगिता का आयोजन.....

April 15, 2025 05:28 PM

आईपीएल क्रिकेट ऑनलाईन प्रकरण (फालोअप), बघाना पुलिस के आईपीएल क्रिकेट सट्टा ऑनलाईन प्रकरण में फरार आरोपी सहित 09 आरोपी गिरफ्तार...

April 15, 2025 05:13 PM