lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मेवाड़ प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव संपन्न, मतदान प्रक्रिया से रजनीश गोठवाल अध्यक्ष निर्वाचित, पूर्व अध्यक्ष एस.एस. अग्रवाल ने कार्यकाल की उपलब्धियां साझा कीं, नए नेतृत्व के लिए गोठवाल के नाम का प्रस्ताव रखा...

  Updated : April 16, 2025 08:18 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  आयोजन

निम्बाहेड़ा :- मेवाड़ प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव इस बार भी लोकतांत्रिक परंपरा के अनुसार गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए। मतदान प्रक्रिया के माध्यम से रजनीश गोठवाल अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए, जिन्हें पत्रकारों के बीच एक सक्रिय, समर्पित नेतृत्वकर्ता के रूप में जाना जाता है। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत प्रेस क्लब की परंपरा के अनुरूप हुई, जहां निवर्तमान अध्यक्ष एस.एस. अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने क्लब द्वारा पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों, कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी अग्रवाल ने आगामी कार्यकाल के लिए रजनीश गोठवाल के नाम का अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन वरिष्ठ सदस्य दिलीप बक्षी ने किया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया के तहत सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी भागीदारी निभाई। मतों की गिनती के बाद रजनीश गोठवाल को विजयी घोषित किया गया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। अधिवक्ता रणजीत सिंह नारेला ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बी.एम. राठी, तरुण सालेचा, मनोज सोनी, अजय मंघनानी, राकेश पहाड़िया, अजय सोमानी, रिंकू आमेटा, नरेश मेनारिया, निशांत गर्ग, सुरेश नायक एवं अमित खंडेलवाल हनी मंघनानी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर क्लब संरक्षक मानवेंद्र सिंह चौहान ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि क्लब का नेतृत्व अनुभवी और सक्रिय हाथों में जाना एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने भविष्य में प्रेस क्लब की गरिमा और प्रभावशीलता में और वृद्धि की कामना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश गोठवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, प्रेस क्लब की गरिमा को बनाए रखने और इसे सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया जारोली टावर व पटेल प्लाजा का निरीक्षण, फायर सेफ्टी यंत्र के साथ ही प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिये निर्देश....

June 24, 2026 05:04 PM

जीरन नगर परिषद में विदाई और स्वागत का भावुक पल, विदा होते सीएमओ विकास डावर का हुआ भव्य सम्मान, नवागत सीएमओ राजावत का स्वागत...

June 24, 2026 05:02 PM

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र का नाम किया रोशन...

June 24, 2026 04:58 PM

निरंकारी बाल संत समागम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पांच जिलों से निरंकारी बाल संत शिरकत करेंगे...

June 24, 2026 04:53 PM

राज्यपाल गांव गोदित पायरी में खेत एवं जल बचावो पर असंस्तागरत प्रशिक्षण का आयोजन...

June 24, 2026 04:51 PM

शत-प्रतिशत ऋण वसूली कर पैक्स सहकारी संस्थाओं ने रचा नया कीर्तिमान, पानपुर, संधारा एवं कनावटी संस्थाओं की उपलब्धि से जिले में सहकारिता क्षेत्र को मिली नई पहचान...

June 24, 2026 04:50 PM

सेवा दिवस के रूप में मनाया वैश्य महासम्मेलन शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, गौशालाओं में हरा चारा वितरित कर दिया गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश....

June 24, 2026 03:16 PM

सीबीएन मध्य प्रदेश की बड़ी कार्रवाई, 40 टन से अधिक मादक पदार्थों का रिकॉर्ड विनष्टीकरण...

June 24, 2026 02:27 PM

जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश...

June 24, 2026 02:09 PM

किसान भाईयों के लिए खरीफ मौसम 2026 में फसल बुआई हेतु समसामायिक सलाह...

June 24, 2026 01:32 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 48,482 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

June 24, 2026 01:28 PM

पेंशनर संघ ने भूखंड आवंटन की मांग को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप उपमहानिरीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया...

June 24, 2026 01:19 PM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नीमच आगमन, संगठन की मजबूती के लिए किया जनसंपर्क....

June 24, 2026 01:14 PM

हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मी नारायण शर्मा का कर्नाटक राज्यपाल भवन में हुआ अभिनंदन...

June 24, 2026 01:09 PM

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश, कैंसर से लेकर हार्ट डिजीज तक पर विशेषज्ञों ने बढ़ाई जागरूकता, आईएमए नीमच और भारत विकास परिषद की परिचर्चा में डॉक्टरों ने समय पर जांच, संतुलित जीवनशैली और सीपीआर तकनीक की बताई अहमियत...

June 24, 2026 01:02 PM

क़ृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ में किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी एवं खरीफ़ की फसलो का बीज का वितरण...

June 24, 2026 11:44 AM

25 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, साडास पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...

June 24, 2026 11:19 AM

जिले में सभी वाहन दुघर्टना पीडितों को पी.एम.राहत योजना तहत प्रकरण बनाकर लाभांवित करें- श्री चंद्रा सड़क सुरक्षा स‍मिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

June 24, 2026 10:46 AM

युवा संगम में 196 अभ्‍यर्थी चयनित, 32 अभ्‍यर्थी को मिले आफर लेटर....

June 24, 2026 10:46 AM