बाबा साहेब ने समाजोद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया - पर्वत सिंह जाट....
Updated : April 14, 2025 07:31 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

सामाजिक
चीताखेड़ा :- बाबा साहब का राष्ट्रवाद केवल भौगोलिक राष्ट्र से नहीं ,अपितु मनुष्य के जीवन से उभरता है। बाबा साहब न होते तो शायद भारत आज यह नहीं कह सकता कि भारत लोकतंत्र की जननी है। उक्त विचार जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर्वत सिंह जाट ने चीताखेड़ा में सोमवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 134 वें जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती समिति एवं भीम अनुयायियों के तत्वावधान में जीरन मार्ग पर स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भीम अनुयायियों से चर्चा करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हम समतामूलक, स्वतंत्रता से युक्त मानवीय गरिमा से युक्त भारत की तरफ बढ़े। भारत एक दृष्टि से और भी विशिष्ट हैं। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर नितांत भौतिकवादी दृष्टि परोसी जा रही थी,पर बाबा साहेब मनुष्य के जीवन में धम्म की आवश्यकता को भी प्रतिपादित करते हैं। मंडी समिति पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर ने चर्चा करते हुए कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्व की उन महान विभूतियों में से हैं जिन्होंने समाजोंद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया। समाज में भौतिकता जीवन व्यवहार का हिस्सा है, लेकिन व्यक्ति के रूप में, ज्ञान के रूप में, विचार के रूप में सदविचार ग्रहण करके श्रेष्ठ समाज बनेगा अजाक्स तहसील अध्यक्ष व मेघवाल समाज अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब समग्रता में जिस भारत का सपना देख रहे थे समग्रता में जिस भारत की कामना और संघर्ष कर रहे थे उस संघर्ष के विविध आयाम है।उसको स्थापित करने और समझने का मार्ग केवल और केवल संवाद के माध्यम से मिलता है। बाबा भीमराव अंबेडकर समिति अध्यक्ष भगत मांगरिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब के कालखंड में पूरी दुनिया जाति व्यवस्था तथा रंगभेद से त्रस्त थी।इनको उपदेश से खत्म नहीं किया जा सकता था उसकी पूर्णता संविधान से प्राप्त हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जविलत व माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायियों के हाथों में ध्वजा लहराते जय भीम के जयघोष करते नाचते झूमते हुए चल रहे थे ।भव्य शोभायात्रा में मुख्य रूप से कमलेश मांगरिया, शांतिलाल जैन,ईश्वर लाल आर्य, मुकेश आर्य, लियाकत मंसूरी, नंदकिशोर जावरिया, बालमुकुंद जावरिया, मदनलाल माली, दशरथ आर्य,अरुण आर्य,भेरूलाल जावरिया सहित कई गणमान्य लोग विशेष मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं सुरक्षा दृष्टि से पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी श्री सिंघावत अपने दल बल के साथ पूरी तरह से मुस्तैद थे।
और खबरे
सरवानिया महाराज नगर परिषद क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर नहीं है पेयजल की व्यवस्था, वार्ड वासी भी है परेशान.....
April 16, 2025 01:46 PM

सरवानिया महाराज सीएम राईज शासकीय विद्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई के त्रिशताब्दी समारोह का हुआ शुभारंभ....
April 16, 2025 12:07 PM

03 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....
April 16, 2025 11:18 AM

श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर होगी छमाही भविष्यवाणी, कैसा रहेगा मौसम, फसलों के भाव, व्यापार, व्यवसाय और बिमारियों का प्रकोप, श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में छमाही भविष्यवाणी 20 अप्रैल, रविवार को....
April 16, 2025 11:16 AM

उज्जैन में नगरीय सीमा के बाहर स्थित शराब दुकानों के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर रोक की प्रभावी कार्यवाही की गई....
April 16, 2025 08:29 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे अंतरित, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सिलेंडर रिफिलिंग राशि होगी अंतरित....
April 16, 2025 08:04 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 16, 2025 08:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 16, 2025 08:02 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल नीमच आएंगे....
April 15, 2025 10:30 PM

माध्यमिक विद्यालय ढाबा व आमलीभाट के दो विद्यार्थियों का NMMS छात्रवृत्ति में चयन....
April 15, 2025 09:44 PM

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया कल नीमच आएगी....
April 15, 2025 09:17 PM

सेवादल का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम 18 को...
April 15, 2025 08:03 PM

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं की हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जिले भर से करीब दो सौ विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेताओं का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन....
April 15, 2025 08:00 PM

भाजपा सरकार दिन दुनी रात चौगुनी गति से कर रही विकास के काम - श्री परिहार, भंवरासा-जेतपुरा सडक मार्ग का भूमिपूजन सम्पन्न....
April 15, 2025 06:51 PM

वैश्य महासम्मेलन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जैन मुनियों पर हुवे हमले पर जताई नाराजगी…..
April 15, 2025 06:41 PM

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती ग्राम मोड़ी में धूमधाम से मनाई गई, बाबा साहब द्वारा प्रदत्त संविधान की रक्षा कांग्रेस ही कर सकती है…
April 15, 2025 06:01 PM

जावद पुलिस को 2 थैलो में भरा मादक पदार्थ पिसा हुआ डोडाचूरा 36 किलोग्राम जप्त करने में मिली सफलता....
April 15, 2025 05:59 PM

जिले में लोकमाता देवी अहिल्या बाई त्रिशताब्दी समारोह का आयोजन, सभी शालाओं में निबंध, वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन.....
April 15, 2025 05:28 PM

आईपीएल क्रिकेट ऑनलाईन प्रकरण (फालोअप), बघाना पुलिस के आईपीएल क्रिकेट सट्टा ऑनलाईन प्रकरण में फरार आरोपी सहित 09 आरोपी गिरफ्तार...
April 15, 2025 05:13 PM
