सरवानिया नगर परिषद ने स्वच्छता को लेकर शहर में चलाया अभियान, अलग-अलग वार्डों में कि साफ सफाई....
Updated : May 17, 2025 07:32 AM

बबलु माली

प्रशासनिक
सरवानिया महाराज :- मध्य प्रदेश शासन द्वारा 30 मार्च से 30 जून तक चलाए जा रहै जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा जल स्रोतों के आसपास सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सीएमओं अब्दुल रऊफ खान की उपस्थित में वार्ड नंबर 14 में स्थित तालाब की साफ सफाई की गई, जिसमें जल स्रोतों से कचरा, बोतलें और प्लास्टिक हटाकर उन्हें पुनर्जीवित किया गया। ताकि यहां का जल स्वच्छ एवं सुंदर रहे। सफाई इंचार्ज विजय दुर्गज ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी अब्दुल रउफ खान के निर्देशन पर शहर के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को वार्ड नंबर 01 स्कूल मैदान के बाहर पड़े कचरे को सफाई कर्मियों द्वारा कचरा वाहन में भरवा कर ट्रेचिंग ग्राउंड पर डंप करवाया गया। सीएमओ रउफ खान ने बताया कि सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई कर लोगों को अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई हमारे स्वस्थ्य का आधार स्तंभ है। घरों आसपास नियमित रूप से सफाई करने से बिमारियां नहीं फैलती हैं। लोगों को कचरा सड़क अथवा गली में डालने के स्थान पर डस्टबीन में एकत्रित करना चाहिए। जिससे नगर स्वच्छ एवं सुंदर बना रहेगा। इस अवसर पर सुरजमल सालवी, ईशाक मोहमद, भंवर सिंह राणावत, मनीष गोयल, राजेश छपरिबन्द, श्याम माली, प्रकाश कहार, ताराचंद धनगर, सहित नगर परिषद सफाई कर्मीयो की टीम उपस्थित थी।
और खबरे
जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जीरन में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जगदीश देवड़ा का फूंका पुतला...
May 17, 2025 08:31 PM

सेना का अपमान करने वाले डिप्टी सीएम को तुरंत बर्खाख्त किया जाना चाहिए, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र मोनू लोक्स ने की मांग, वीडियो में स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री के नतमस्तक की बोला है
May 17, 2025 07:44 PM

नारद जयंती पर परिचर्चा का आयोजन कल...
May 17, 2025 07:38 PM

आपदा प्रबंधन वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण संपन्न....
May 17, 2025 07:36 PM

जन सहयोग से जल संवर्धन के तहत ग्वालटोली तालाब में गहरीकरण एवं स्वच्छता के लिए किया श्रमदान...
May 17, 2025 07:35 PM

विश्व रक्तचाप दिवस पर स्वास्थ्य शिविर संपन्न...
May 17, 2025 07:34 PM

श्री धाकड़ युवा संघ को मिला नया नेतृत्व विनोद धाकड़ बने प्रतापगढ़ के नये जिलाध्यक्ष.....
May 17, 2025 07:32 PM

कृषि मंडी में किसान बोले एक देश एक चुनाव हम सबके हित में है ये होना चाहिए - आंजना...
May 17, 2025 07:30 PM

नीमच में निकली वृहद तिरंगा यात्रा, उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जिले के नागरिक....
May 17, 2025 07:27 PM

जिला प्रशासन ने रामपुरा में शासकीय जमीन को किया संरक्षित, रामपुरा में तीन करोड़ मूल्य की 15 हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण मुक्त...
May 17, 2025 07:26 PM

विधायक श्री सखलेचा ने केनपुरिया तालाब में किया श्रमदान....
May 17, 2025 07:25 PM

श्री नवकार सेवा संस्थान ने किया नवीन मंडी में वाटर कूलर का लोकार्पण...
May 17, 2025 06:37 PM

पिकअप से 9 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
May 17, 2025 06:35 PM

सामाजिक समारोह में भोजन को जूठन होने से बचाने के लिए पर्यावरण सेवकों ने प्रत्येक व्यक्ति को किया जागरूक....
May 17, 2025 04:32 PM

संस्था बी.आर. फाउण्डेशन द्वारा चलाया सकाेरा विथं सेल्फी अभियान वितरित किए आम लोगों में निःशुल्क सकाेरे....
May 17, 2025 04:25 PM

लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 जयंती पर महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान का आयोजन...
May 17, 2025 04:04 PM

विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ने जावद में देशभक्ति की भावना को किया जागृत....
May 17, 2025 03:45 PM

बालिका स्कूल पुर में समाज सेवा शिविर का शुभारंभ, छात्राएँ सीखेंगी सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना...
May 17, 2025 03:40 PM

सरवानिया नगर परिषद की टीम घर-घर जाकर कर रही ई केवाईसी, सीएमओ ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण...
May 17, 2025 03:03 PM
