सांवलिया जी मंदिर में खुला मासिक भंडारः पहले दिन गिने गए 10 करोड़ 52 लाख रुपए, दूसरे राउंड की गिनती बुधवार को होगी....
Updated : May 26, 2025 11:36 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

धार्मिक
नीमच। रामेश्वर नागदा:-मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया जी मंदिर, मंडफिया में सोमवार को ज्येष्ठ मास की चतुर्दशी के दिन मासिक भंडार खोला गया। यह भंडार हर महीने मंदिर में चढ़े दान की राशि की गिनती के लिए खोला जाता है।सोमवार को भंडार खुलने के बाद पहले दिन 10 करोड़ 52 लाख रुपए की गिनती की गई। यह गिनती सुबह से शुरू होकर शाम तक चली। सोमवार को बड़े नोटों की गिनती की गई।
राजभोग आरती के बाद शुरू हुई गिनती -मंदिर में सुबह की राजभोग आरती के बाद भंडार खोला गया। मंदिर मंडल की कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, बैंक कर्मचारी और मंदिर का स्टाफ इस प्रक्रिया में मौजूद रहे। गिनती का काम बैंक कर्मचारियों और मंदिर स्टाफ द्वारा मिलकर किया गया।
मंगलवार को नहीं होगी गिनती मंगलवार को अमावस्या होने के कारण दान की गिनती नहीं की जाएगी। धार्मिक परंपराओं के अनुसार अमावस्या के दिन भंडार की गणना नहीं की जाती। इसके अलावा अमावस्या में काफी भीड़ भी होती है। इसलिए गिनती का अगला चरण बुधवार को किया जाएगा।
आखिरी दिन होगा ऑनलाइन और सोने-चांदी का हिसाब - मन्दिर के भेंट कक्ष में भक्तों द्वारा भेजे गए मनीऑर्डर, ड्राफ्ट और ऑनलाइन दान की गिनती आखिरी दिन की जाएगी। इसके साथ ही भक्तों द्वारा चढ़ाया गया सोना और चांदी भी आखिरी दिन तौला जाएगा और उसका मूल्यांकन किया जाएगा। भक्तों की आस्था से बढ़ रहा मंदिर का दान - हर महीने लाखों भक्त सांवलिया जी के दरबार में अपनी श्रद्धा से चढ़ावा चढ़ाते हैं। दान की यह राशि मंदिर की सेवा, भंडारा, विकास कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता में उपयोग होती है। इस बार पहले दिन की बड़ी राशि ने एक बार फिर भक्तों की गहरी आस्था को दर्शाया है।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
May 28, 2025 08:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 28, 2025 08:22 AM

गौ प्रसादम परिवार का गौमाता निमित्त सेवा प्रकल्प निरंतर जारी...
May 27, 2025 11:46 PM

485 वी महाराणा प्रताप जयंती पर 29 मई को सिंगोली में निकाली जायेगी वाहन रैली, महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा जल्द होगी स्थापित.....
May 27, 2025 11:45 PM

देर रात तक जैन भक्ति संध्या की सरिता में डूबे रहे श्रद्धालु ...
May 27, 2025 11:40 PM

देर रात तक जैन भक्ति संध्या की सरिता में डूबे रहे श्रद्धालु ...
May 27, 2025 11:40 PM

कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 116 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
May 27, 2025 09:37 PM

परिवहन विभाग की कार्यवाही, विशेष चेकिंग अभियान के तहत 15 दिनों में 1.20 लाख रूपये शमन शुल्क वसूला....
May 27, 2025 09:32 PM

चीताखेड़ा में पहली बार कल 28 मई बुधवार को महामांगलिक, हुई सारी तैयारियां पूर्ण...
May 27, 2025 09:21 PM

प्रदेश में 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का आयोजन, मुख्य सचिव श्री जैन ने की विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा....
May 27, 2025 08:59 PM

आगामी वर्षा काल को देखते हुए आपदा प्रबंधन एंव बाढ़ राहत के उपाय सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा, जिले में 15 जून तक शेष रहे शतप्रतिशत हितग्राहियों की ईकेवायसी की जाए- कलेक्टर, कलेक्टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....
May 27, 2025 08:56 PM

रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का शुभारंभ, बोहेड़ा भारत विकास परिषद के सदस्य गर्मी में डेढ़ माह यात्रियों को पिलाएंगे ठंडा जल....
May 27, 2025 08:54 PM

कल जल संवर्धन अभियान के तहत यो. क्र.36 मैं चलेगा कुआ सफाई अभियान....
May 27, 2025 08:49 PM

जीरन नगर में श्री राम कथा महोत्सव का हुआ आगाज, बिना सत्संग के परमात्मा की भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती - पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे....
May 27, 2025 06:17 PM

श्री बड़े बालाजी मंदिर एवं विनोबागंज क्षेत्र के 40 घरों में प्रवेश करता है बरसात में गंदे नाले का पानी , क्षेत्र वासियों ने नाले के चोडी और गहरीकरण की मांग, सीसी रोड का निर्माण होने से सड़क की ऊंचाई बढ़ गई है। विगत 10 वर्षों से बढ़ी है बाढ़ आने की समस्या, नपा सभापति धर्मेश पुरोहित ने किया निरीक्षण, नपाअधिकारियों को दिए निर्देश शीघ्र हो समस्या का निराकरण...
May 27, 2025 05:54 PM

गौ माता की सेवा का अवसर भाग्यशाली को ही मिलता है - उत्तम स्वामी जी महाराज....
May 27, 2025 05:49 PM

ग्वालटोली तालाब बनेगा शहर का प्रमुख पर्यटक स्थल भाजपा जिलाध्यक्ष व नपाध्यक्ष के हाथों हुआ एक करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन अतिथिगणो ने पौधारोपण भी किया....
May 27, 2025 05:45 PM

मिशन विश्व गुरु की 58 वी गुगल मीट 1 जून को....
May 27, 2025 05:42 PM

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई, जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि....
May 27, 2025 05:40 PM
