FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सुखानंदजी में वीरांगना मॉं पूरीबाई कीर की प्रतिमा होगी स्थापित, कीर समाज का प्रतिनिधि मण्डल मिला पूर्व मंत्री सकलेचा से, तैयारियां प्रारंभ

  Updated : May 30, 2025 01:02 PM

बबलु माली

  सामाजिक

नीमच। कीर समाज की गौरव वीरांगना मॉ पूरीबाई कीर (कीर की चौकी उदयपुर) की वीर गाथाएं राजस्थान मे प्रचलित है। मध्यप्रदेश में भी वीरांगना मॉं पूरीबाई कीर की प्रसिद्धि जग जाहिर है। जिले में वीरांगना मॉ पूरीबाई की वीर गाथाओं को अविस्मरणीय बनाने हेतु कीर समाज द्वारा उनकी प्रतिमा नीमच जिले की जावद तहसील के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सुखानंदजी में कीर समाज धर्मशाला के सामने स्थित की जायेगी। इसके लिये जिला कीर समाज नीमच द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को कीर समाज का प्रतिनिधिमण्डल जिसमें मध्यप्रदेश कीर समाज के उपाध्यक्ष भॅंवरलाल कीर मोरवन, कीर युवा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चान्दना नीमच, जिला संरक्षक श्यामलाल कीर कीरपुरा खुर्द, जिला कीर समाज के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कीर मनासा, वरिष्ठ समाजसेवी मिठ्ठूलाल कीर कीरपुरा कला, कीर युवा महासभा के जिलाध्यक्ष मनोहर कीर मोरवन, जिला संरक्षक बापूलाल कीर रावतपुरा, उपसरपंच सुरेश कीर तुम्बा, जितेन्द्र कीर (सीवनी मालवा) नीमच, विष्णु कीर मोरवन, विकास कीर, सूरज कीर केलूखेड़ा आदि के द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री व जावद के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा से उनके निवास पर मुलाकात कर मॉं पूरीबाई कीर की प्रतिमा की स्थापना हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की । विधायक सकलेचा ने समाज के लोगो को सुना और उन्होंने कहा कि समाज जितनी मेहनत करेगा उतना सहयोग वे करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसडीएम से चर्चा करे । कोई परेशानी आये तो बताये। इस संबंध में चर्चा में कीर समाज के लोगो ने बताया कि मध्यप्रदेश में भी वीरांगना मॉं पूरीबाई कीर की वीर गाथाओं को चिरस्थायी बनाने के लिए मध्यप्रदेश कीर समाज के युवाओं द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला स्तर पर उनकी जयंती 11 दिसंबर को हर वर्ष धूमधाम से मनाने का निर्णय लेकर उनकी जीवन गाथाओं को अविस्मरणीय बनाने का प्रण लिया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने उनकी जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में एच्छिक अवकाश की घोषणा की वहीं मॉं पूरीबाई कीर कल्याण बोर्ड की स्थापना भी की है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जी द्वारा उनकी जयंती के अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीरांगना मां पूरीबाई कीर को याद कर नमन किया गया । वीरांगना मॉ पूरीबाई कीर की प्रतिमा 11 दिसंबर के पूर्व लगाने के प्रयास जिला नीमच कीर समाज के द्वारा प्रारंभ कर दिये गये है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

शासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में शाला प्रबंधन समितियों का गठन 29 अगस्त को....

August 22, 2025 02:04 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

August 22, 2025 01:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 22, 2025 01:55 AM

नयागांव पुलिस को मिली सफलता, दो अवैध देशी पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों की हुंडई i10 कार जप्त....

August 21, 2025 04:18 PM

खाद्य एवं औषधी प्रशासन की टीम द्वारा खोर में दूध डेयरी पर कार्यवाही, नीमच में भी 2 संस्‍थानों की जांच खाद्य पर्दाथों के कुल 11 नमूने लिए.....

August 21, 2025 03:47 PM

कलेक्टर श्री चंद्रा ने किया नीमच में जिला अस्पताल के नव निर्मित सर्व सुविधायुक्त क्रिटिकल केयर भवन का निरीक्षण

August 21, 2025 03:43 PM

भक्ति में टीक गए तो तर जाओंगे, त्याग की भावना को समझे - पं. शास्त्री, कनावटी में आयोजित कथा के चौथे दिन धार्मिक प्रसंगों से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला....

August 21, 2025 03:40 PM

तहसील स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में किसी ने हाथ तो किसी ने टांग खिंचकर जीता मैच....

August 21, 2025 03:18 PM

अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता, 35 ग्राम एमडी ड्रग्स व 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ स्वीफ्ट कार जप्त....

August 21, 2025 02:01 PM

संगम ग्रुप द्वारा संगम हाउस भीलवाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित....

August 21, 2025 12:53 PM

वया ने की पंजाब राज्यपाल से मुलाकात, वया भाई आठ वर्षों से करवा रहे हैं पर्युषण महापर्व की आराधना, देशभर में निस्वार्थ भाव से दे रहे हैं धार्मिक सेवाएँ...

August 21, 2025 12:35 PM

प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत 25 सितम्बर तक विद्यार्थी करें आवेदन...

August 21, 2025 11:45 AM

प्रवेश हेतु सीएलसी राउंड, 25 अगस्‍त को आवेदक स्‍वयं उपस्थित हो आई.टी.आई. में....

August 21, 2025 11:44 AM

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नीमच से मथुरा-वृंदावन की, नि:शुल्‍क यात्रा के लिए 250 यात्रियों का दल रवाना जनप्रतिनिधियों ने नीमच रेल्‍वे स्‍टेशन पर किया तीर्थ यात्रियों का स्‍वागत...

August 21, 2025 11:37 AM

भारत विकास परिषद द्वारा ग्वाल गोपाल गौशाला जमलावदा में गायों को खिलाई हरी घास, ग्वाल गोपाल गौशाला में गायों को हरी घास खिला कर दी श्रद्धांजलि....

August 21, 2025 11:34 AM

परामर्शदात्री समिति की बैठक 28 अगस्‍त को...

August 21, 2025 11:31 AM

शोभालाल माली राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के उपाध्यक्ष नियुक्त....

August 21, 2025 11:13 AM

सरवानिया महाराज में नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती का हुआ भव्य स्वागत, सम्मान....

August 21, 2025 11:11 AM

बहन के साथ मारपीट करने वाले भाई को सजा...

August 21, 2025 11:09 AM