FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अखंड सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ पर्व 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा40 कॉर्नर,टैगोर मार्ग पर मिट्टी के करवे,छलनी,पूजन सामग्री से सजी दुकानें....

  Updated : October 08, 2025 01:07 PM

DESK NEWS

  सामाजिक

नीमच :- सुहागिनों के लिए सबसे खास पर्व करवा चौथ जो सुहाग को समर्पित सबसे बड़ा पर्व करवाचौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए प्रार्थना कर निर्जला उपवास रखेंगी।शहर में भी कई स्थानों पर सामूहिक करवा चौथ पूजन के आयोजन भी किए जाएंगे, जहां महिलाएं एक साथ मिलकर पूजा करेंगी और कथा सुनेंगी।रात में चंद्रमा दिखाई देने पर छलनी से चंद्रमा और फिर अपने पति का दर्शन करती है, उन्हें जल अर्पित करती है और उसके बाद व्रत खोलकर आशीर्वाद लेती हैं। इसी के चलते बाजारों में चहल- पहल बढ़ गई है।घरों से लेकर बाजार में इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। महिलाओं ने सजने-संवरने से लेकर आभूषणों तक की खरीदारी शुरू कर दी है।करवा चौथ को लेकर बाजारों में विशेष भीड़ नजर आ रही है। करवा चौथ पर होने वाले पूजन के लिए मिट्टी व शक्कर से बने करवा की दुकानें भी सज गई है। 40 कॉर्नर,टैगोर मार्ग, कुम्हार गली, कमल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के बर्तनों की दुकानों,ठेलों पर मिट्टी से बने करवा सज गए है। महिलाएं इनकी खरीदारी कर रही है। वहीं ग्वालटोली सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर संचालित हो रही है। दुकानों पर चीनी से बने करवा की भी बिक्री हो रही है।
डिजाइनदार करवा कर रहे आकर्षित - करवा चौथ पर पारम्परिक रूप से मिट्टी से बने करवा के उपयोग का अधिक प्रचलन है। घर-घर में महिलाएं करवा चौथ के दिन प्रमुखता से उपयोग करती है। बड़ी संख्या में बिक्री होने से कई डिजाइनों व रंगों में करवा उपलब्ध हो रहे है। बाजारों में जहां मिट्टी से बने सामान्य करवा उपलब्ध है, वहीं डिजाइनदार करवे भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे है। मिट्टी बर्तन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि कलात्मक व डिजाइनदार करवा कई स्थानों से बिक्री के लिए नीमच जिले सहित आसपास पहुंच रहे है। महिलाओं में करवा चौथ व्रत -पूजन के लिए डिजाइनदार करवा की मांग बनी हुई है।
40 से 50 रुपए प्रति नग - करवा चौथ को लेकर विभिन्न आकार, डिजाइन और रंगों में करवा की बिक्री हो रही है। मिट्टी बर्तन व्यवसाई नरेंद्र प्रजापति के अनुसार मिट्टी से बने सामान्य करवा 20 से 30 रुपए प्रति नग अनुसार बिक रहे है। वहीं डिजाइनदार कलात्मक करवा 40 से 50 रुपए प्रति नग अनुसार बिक रहे है। छलनी 50-60 रुपए में आ रही हैं। पूजन सामग्री 30 रुपए पैकेट हैं। इसके अलावा पुस्तक 10 और 20 रुपए में मिल रही हैं। वही शक्कर से बने करवा 30 से 40 रुपए प्रति नग अनुसार बिक रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

वुशु प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय कास्य पदक जीतने पर पांच छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, जिले में प्रतिभाओं की कहीं कमी नहीं है बस जरूरत है उनको सामने लाने की - माली...

October 08, 2025 01:12 PM

राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा ने किया पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत साहब का स्वागत....

October 08, 2025 01:10 PM

अखंड सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ पर्व 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा40 कॉर्नर,टैगोर मार्ग पर मिट्टी के करवे,छलनी,पूजन सामग्री से सजी दुकानें....

October 08, 2025 01:07 PM

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चैम्पियन बना भीलवाड़ा, उपनगर पुर के खिलाड़ियों का दबदबा...

October 08, 2025 11:51 AM

करणी सेना परिवार का हुआ संगठन विस्तार, हुई नई नियुक्ति मिली संगठन में जिम्मेदारी, मिल रही बधाईया शुभकामनायें....

October 08, 2025 11:35 AM

मकान विवाद के कारण मारपीट करने वाले 03 आरोपीगण को कारावास...

October 08, 2025 11:11 AM

घर पर अवैध अफीम व डोडाचूरा रखने वाले आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 4.5 लाख रूपयों का अर्थदण्ड....

October 08, 2025 11:08 AM

रेड रिबन क्लब द्वारा गोद ग्राम धनेरियाकला, कानाखेड़ा, जमुनियाकला एवं लेवड़ा में चलाया गया सघन जागरूकता अभियान...

October 08, 2025 10:31 AM

16 दिवसीय पीठिका की पूर्णाहुति सम्पन्न, 11000 पुष्प,1008 फल व नैवेद्य अर्पित किए...

October 08, 2025 10:28 AM

डॉ मनीष चमड़ियां अध्यक्ष व डॉक्टर आदित्य भंडारी सचिव निर्वाचित, आईएमए की नवीन कार्यकारिणी घोषित..

October 08, 2025 10:25 AM

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला नीमच कि सिंगोली तहसील कि नवीन कार्यकरणी का गठन सिंगोली तहसील अध्यक्ष बने शिवराज सिंह जी चुंडावत...

October 08, 2025 10:24 AM

अच्छे पोषण पर टिकी है स्वस्थ समाज की नींव, बमोरी आंगनवाड़ी में दिलाई घर पर पकाएंगे की शपथ...

October 08, 2025 06:47 AM

सेन समाज सामूहिक विवाह के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, सेन समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा 9वा वार्षिक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा....

October 08, 2025 04:29 AM

भारतीय जनता पार्टी जावद मंडल की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला कामकाजी बैठक संपन्न...

October 08, 2025 04:27 AM

नर्मदा यात्रियों और गौ माता की सेवा करने वालों की भूमिका प्रशंसनीय, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शरद पूर्णिमा कार्यक्रम को वर्चुअली किया संबोधित....

October 08, 2025 03:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 08, 2025 03:58 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 08, 2025 03:55 AM

वैश्य महासम्मेलन बैठक में गरोठ बना नवीन जिला, सेठिया बने प्रथम अध्यक्ष

October 07, 2025 05:26 PM

अच्छे पोषण पर टिकी है स्वस्थ समाज की नींव, कराड़िया महाराज आंगनवाड़ी में दिलाई घर पर पकाएंगे की शपथ....

October 07, 2025 03:19 PM