FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित...

  Updated : June 06, 2025 05:32 PM

DESK NEWS

  सामाजिक

मध्य प्रदेश शासन की मंशानुसार अनुसार प्रदेश में चलाया जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्रोतों को सहजने के सामूहिक प्रयासों को उत्सव का रूप देते हुए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड जावद द्वारा 5 जून पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर 8 की गुलाब बावड़ी में सायं गंगा दशहरा की संध्या पर बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सोहन जी माली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी cmo जगजीवन जी शर्मा , दशरथ जी राठौर पार्षद प्रतिनिधि और शौकीन जी पटेल भाजपा नगर उपाध्यक्ष उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ बावड़ी की पूजा अर्चना के साथ किया गया साथ ही अतिथियों के द्वारा 101 दीपक प्रज्वलित कर गंगा आरती की गई। बावड़ी को फूलो की रंगोली से सजा कर बावड़ी को धरोहर के रूप मे संरक्षित करने सम्पदा को बनाये रखने एवं आम जन मे जागरूकता लाने के लिए उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक अर्चना भट्ट ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जन भागीदारी से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद समुदाय के साथ मिलकर भागीरथी प्रयासों का साक्षी बन रहा है परिषद ने अपनी बहु आयामी गतिविधियों के केंद्र में इस वर्ष बावड़ी के प्रति संवेदना और संरक्षण को रखा है नगर परिषद अध्यक्ष सोहन जी माली ने बताया कि यह बावड़ी लगभग 400 वर्ष पुरानी है इसका निर्माण जोरावर सिंह के शासन काल में किया गया था। यह बावड़ी सभी समाजों की आस्था का केंद्र हैं। हमारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के सपने को साकार करते हुए हम विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक आदमी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए तथा जल को अधिक से अधिक बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए । इस अवसर पर परामर्शदाता सुरेश चंद्र राठौर, कोमल कुमार भट्ट, श्रीमती ज्योति धाकड़, एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू छात्र-छात्राएं देवीलाल धनगर, विनोद नराणिया, आरती पवार, रीना माली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं सहायिकाएं एवं नगर के समाज जन उपस्थित थे इस कार्यक्रम का सफल संचालन विकास खण्ड समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट ने किया एवं आभार नगर परिषद सीएमओ जगजीवन जी शर्मा ने माना। कार्यक्रम के बाद रात्रि कालीन आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर भजन-कीर्तन भी किया गया l

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा में नीमच के खिलाड़ियों ने जीते 11 गोल्ड मेडल, खंडवा में 1 से 5 जून तक हुआ आयोजन, गोल्ड मेडल विजेता नेशनल स्पर्धा के लिए होंगे चयनित....

June 06, 2025 08:38 PM

नीमच जिले में शासकीय एवं देवस्थानों की जमीनों के संरक्षण अतिक्रमण हटाने ,रास्ता विवादों के निपटारे का अभियान, खजूरी में 50 लाख रुपए मूल्य की जमीन से हटाया अतिक्रमण, पड़दा एवं चीताखेड़ा में रास्ता विवाद के 7 प्रकरणों में मौके पर खुलवाया रास्ता....

June 06, 2025 07:17 PM

नाबालिग बालिका का अपहरणकर्ता पांच हजार रूपये का ईनामी गिरफ्तार, बालिका दस्तयाब....

June 06, 2025 06:49 PM

चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हाइवे पर सेमलपुरा स्थित होटल पर फायरिंग में हुई युवक की मौत का मामला, पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार....

June 06, 2025 06:48 PM

बिना नम्बर की क्रेटा कार में 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व 02 आरोपीयों को पकडने में नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता.....

June 06, 2025 06:45 PM

खजूरी में पचास लाख रूपये मूल्‍य की जमीन अतिक्रमण मुक्‍त करवाई…..

June 06, 2025 06:30 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी निर्माण कार्य एक सप्‍ताह में पूरा करवाएं, कलेक्‍टर ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की प्रगति की समीक्षा, जिले में खेत तालाबएवं कुँआ रिचार्ज के सभी कार्य तत्‍काल पूर्ण करवाएं- कलेक्टर....

June 06, 2025 06:29 PM

गंगा दशहरा के अवसर पर बावडी उत्‍सव आयोजित विधायक श्री परिहार ने बावडी पूजन कर ओढाई चुनरी....

June 06, 2025 06:27 PM

पंख अभियान के तहत बाछड़ा बाहुल्‍य ग्रामों की शाला त्‍यागी बालिकाओं से संवाद कार्यक्रम सम्‍पन्‍न...

June 06, 2025 06:26 PM

जनसहभागिता से नदियों को स्‍वच्‍छ रखे - श्री परिहार एक पेड़ माँ के नाम रोपित कर, घाट पर किया स्वच्छता श्रमदान....

June 06, 2025 06:24 PM

अवैध खनिज परिवहन करते 6 वाहन जप्‍त...

June 06, 2025 06:21 PM

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तहत 15 से 30 जून तक 17 ग्रामों में शिविरों का आयोजन...

June 06, 2025 06:18 PM

पर्यावरण सेवकों का समूह जो सामाजिक समारोह में पहूंचकर लोगों को देता है प्रकृति बचाने का संदेश, जन-जन से अपील करते हुए नशा नहीं करने व पॉलिथीन की जगह कपड़े की थैली काम लेने हेतु करते हैं प्रेरित....

June 06, 2025 06:05 PM

मनासा पुलिस ने अंतराज्यीय वाहन चोर वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, अलग-अलग स्थान से चुराई 8 मोटर साईकल जप्त, साथ ही दो आरोपी गिरफ्तार...

June 06, 2025 05:53 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित...

June 06, 2025 05:32 PM

प्रकृति माँ का रूप है, इसकी रक्षा करना हमारा धर्म - पुष्कर डांगी, राष्ट्रपति से सम्मानित प्राध्यापक व भामाशाह पुष्कर डांगी का स्कूल की एक दिन 1 रुपया दान योजना की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर किया सम्मान...

June 06, 2025 04:55 PM

चीताखेड़ा में 48 सालों बाद एक फिर तेजाजी महाराज खेल का मंचन....

June 06, 2025 12:09 PM

4 वन्य-जीव के शिकार में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार….

June 06, 2025 08:45 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 06, 2025 08:44 AM