क्षतिग्रस्त टूटे हुए सभी विद्युत पोल एवं तार एक सप्ताह में दुरस्त करवाए - श्री चंद्रा, विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्परापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें- कलेक्टर, कलेक्टर ने की म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कंपनी की विभागीय समीक्षा....
Updated : June 13, 2025 10:35 PM

DESK NEWS

प्रशासनिक
नीमच :- जिले में बारिश एवं हवा से क्षतिग्रस्त झुके हुए, टूटे विद्युत पोल को तत्काल बदले। नीचे लटक रहे तारों को ठीक करवाएं। जिससे, कि बारिश में विद्युत करंट से कोई जनहानि की सम्भावना ना रहे। यदि कही ऐसी किसी प्रकार की कोई घटना होती है, तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को दोषी मानकर कार्यवाही की जाएगी। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में म.प्र.प.क्षे. विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में अधीक्षण यंत्री श्री जयपाल ठाकुर, का.य.श्री बृजेश यादव, श्री ओमप्रकाश सेन, प्रदीप डांगी मनासा एवं श्री कन्हैयालाल चौहान जावद व वितरण केंद्र प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए 1912 मोबाईल एप पर दर्ज शिकायतों, उनके निराकरण की समयावधि आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए, कि 1912 पर उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज शिकायतों के निराकरण का रिस्पॉन्स टाईम न्यूनतम हो। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुचकर, शिकायता का तत्काल समाधान करें, जिससे कि उपभोक्ताओं को कोई असुविधा ना हो। बैठक में अधीक्षण यंत्री श्री जयपाल ठाकुर ने अवगत कराया, कि नीमच जिले में जिला मुख्यालय पर 18, तहसील मुख्यालय पर 12, ग्रामीण क्षेत्रों में 120 एवं कृषि के 215 इस तरह कुल 11केव्ही क्षमता के 365 फीडर स्थापित है। जिला मुख्यालय पर औसत 23.49 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 23.40 घंटे, ग्रामीण घरेलु फीडर से 23.24 घंटे एवं कृषि फीडर से 9.23 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिले में कुल 1460 विद्युत पोल टूटे है, इनमें से 841 विद्युत पोल बदल दिए गए है। 362 विद्युत पोल को बदलने का कार्य तेजी से जारी है, जो इस सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा। अधीक्षण यंत्री ने अवगत कराया, कि जिले में घरेलु उपभोक्ताओं से 39.58 करोड़, व्यवसायिक से 2.40 करोड़, सिंचाई उपभोक्ता से 5.18 करोड़ इस तरह जिले में कुल 49.03 करोड़ का राजस्व बकाया है, जिसे वसूलने की कार्यवाही निरंतर जारी है। बैठक में अटल गृह ज्योति योजना, अटल कृषि ज्योति योजना, अ.जा., अ.ज.जा. के पम्प धारक कृषि उपभोक्ताओं के लिए नि:शुल्क विद्युत प्रदाय योजना, मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना, कुसुम ए एवं कुसुम सी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने आरडीएसएस योजना अंतर्गत कराए जा रहे विद्युत आपूर्ति संबंधी विभिन्न 74.08 करोड़ के कार्यो की प्रगति में तेजी लाने और भौतिक प्रगति की समय सीमा निर्धारित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
और खबरे
चोर है कि मानते ही नहीं और पुलिस है कि पकड़ती ही नहीं, किसानों को दोहरा नुकसान..…
June 14, 2025 08:54 PM

मोड़ी माताजी मंदिर के दानपात्र से निकली एक लाख इक्यानवे हजार से ज्यादा की दान राशि....
June 14, 2025 08:51 PM

मनोहरलाल धाकड के साथ घटित घटना करने वाले 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त सामग्री को किया जप्त....
June 14, 2025 08:23 PM

दो दिवसीय ध्यान योग शिविर का शुभारंभ, ध्यान योग से मन शांत होता है - महावीर दीपेश जैन...
June 14, 2025 08:18 PM

नवीन आपराधिक कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रषिक्षण सम्पन्न....
June 14, 2025 06:00 PM

महिला स्वयं सहायता समूह संगठन प्रतिनिधि मंडल मिला उप मुख्यमंत्री देवडा से, की रसोइया पर दया की माँग, दिया ज्ञापन...
June 14, 2025 05:40 PM

महिन्द्रा एक्सयुवी से 407 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त.....
June 14, 2025 05:15 PM

बहुजन समाज पार्टी की बड़ी सादड़ी विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक आयोजित....
June 14, 2025 04:55 PM

जमीन किसी और की, अनुबन्ध किसी और ने करवाया, फर्जी विक्रय अनुबंध के मामले में षड्यन्त्रकर्ता मुख्य अभियुक्ता सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार, पांच पीड़ितों से 23 लाख से अधिक की ठगी....
June 14, 2025 04:29 PM

स्टेशन रोड रतलाम पुलिस द्वारा चोरी गया ऑटो रिक्शा बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार....
June 14, 2025 04:27 PM

संजीवनी नाले की गहरीकरण साफ-सफाई का अभाव में जल स्तर कम होने का खतरा, क्षेत्र वासियों ने बरसात से पहले अभियान चलाने की मांग की...
June 14, 2025 04:24 PM

अब्दुल रजाक चाचा ने धामन प्रजाति के सांप को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा....
June 14, 2025 04:21 PM

योग बिना स्वस्थ जीवन नहीं - श्री मती संयुक्ता आंजना...
June 14, 2025 04:19 PM

आज उपनगर पुर में एक शाम खाटू वाले बाबा के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा, आज बाबा श्याम के दरबार में अर्जी लगाइए.....
June 14, 2025 10:18 AM

नौ नगरीय निकायों में एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, मतदान 7 जुलाई को.....
June 14, 2025 09:32 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 14, 2025 09:30 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 14, 2025 09:29 AM

क्षतिग्रस्त टूटे हुए सभी विद्युत पोल एवं तार एक सप्ताह में दुरस्त करवाए - श्री चंद्रा, विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्परापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें- कलेक्टर, कलेक्टर ने की म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कंपनी की विभागीय समीक्षा....
June 13, 2025 10:35 PM

धूलभरी तेज अंधड़ ने मचाया कोहराम , कई पेड़ हो गये जमीदोज तो कई मकानों के चद्दर शेड उडे....
June 13, 2025 08:07 PM
