आखिरकार अमिताभ बच्चन की आवाज हटा दी गई, लोगों को मिली राहत, शिकायत के 24 घंटे मे हुआ अमल....
Updated : June 24, 2025 09:56 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

प्रशासनिक
साइबर ठगी को लेकर आगाह करती डायलर टोन जो हर फोन काल पर सुनाई दे रही थी बंद कर दी गई है। इंदौर से यह मांग उठी थी और एक ही दिन में दिल्ली में दूरसंचार मंत्रालय स्तर पर निर्णय ले लिया गया। इंदौर में योगाभ्यास में शामिल होने आए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इंदौर के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने ज्ञापन सौंपा था। एक दिन बाद दिल्ली में दूरसंचार मंत्रालय की बैठक में इस प्रस्ताव को रख दिया गया। मंगलवार से इस पर अमल भी हो गया।
साइबर ठगी के प्रति जागरुक करने का प्रयास - बीते कुछ महीनों से हर मोबाइल फोन कॉल मिलाने पर पहले साइबर ठगी से बचने का एक संदेश सुनाई देता इसके बाद फोन की घंटी बजती। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इंदौर आए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान ही भाजपा नेता सुदर्शन गुप्ता ने इस बारे में बात की। उन्होंने शिकायत की थी कि साइबर ठगी के प्रति जागरुक करने का सरकारी प्रयास सराहनीय है। हालांकि, इसके लिए डायलर टोन बजाने की बजाए अन्य माध्यम चुने जाने चाहिए।
एंबुलेंस को फोन लगाने में देरी - पूर्व विधायक गुप्ता ने मंत्री से कहा कि दो बार ऐसा हुआ कि किसी दुर्घटना के दौरान मैंने एंबुलेंस को फोन लगाने की कोशिश की तो डायलर टोन के कारण देरी लगी। समाज के वरिष्ठजन भी इससे परेशानी महसूस कर रहे हैं। इसके बाद मंत्री ने इस पर सहमति जताकर लिखित ज्ञापन पर तुरंत नोट भी लिख लिया था।
24 घंटे में अमल हुआ - मंगलवार से मोबाइल काल पर बीते दिनों से सुनाई दे रही डायलर टोन बंद भी हो गई। दरअसल, सोमवार को दिल्ली में आयोजित दूरसंचार मंत्रालय की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था कि डायलर टोन बंद की जाना चाहिए। इस पर सहमति दी गई और तुरंत इसे लागू करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए।
मंत्री ने फोन कर बताया - ज्ञापन देने के बाद सोमवार सुबह सिंधियाजी का फोन आया था। उन्होंने मुझे बताया कि दूरसंचार विभाग की बैठक में डायलर टोन बंद करने का निर्णय ले लिया गया है। इस पर शीघ्र अमल के लिए निर्देशित किया जा रहा है। मंगलवार से फोन पर यह संदेश सुनाई देना बंद हो गया। अब सीधे घंटी सुनाई दे रही है - सुदर्शन गुप्ता, पूर्व विधायक इंदौर
और खबरे
आखिरकार अमिताभ बच्चन की आवाज हटा दी गई, लोगों को मिली राहत, शिकायत के 24 घंटे मे हुआ अमल....
June 24, 2025 09:56 PM

श्रीमती नानी बाई शर्मा पंचतत्व में हुई विलीन....
June 24, 2025 09:45 PM

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा सीएम हेल्पलाइन की 55 शिकायतों तथा जन सुनवाई में 80 निराकरण...
June 24, 2025 09:24 PM

अध्यक्ष एवम मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेलवे बोर्ड सतीश कुमार द्वारा रतलाम मंडल का दौरा, सिंहस्थ एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा...
June 24, 2025 09:08 PM

बालिका खुशी (परिवर्तित नाम) को मुंबई के दंपति ने लिया गोद..
June 24, 2025 09:06 PM

सीए छात्रों के शतरंज एवं कैरम टूर्नामेंट में दिखाई खेल प्रतिभा...
June 24, 2025 09:04 PM

इंदौर जोन रेलवे पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने किया जीआरपी थाने में निरीक्षण...
June 24, 2025 09:03 PM

जल गंगा संवर्धन, एक पेड मॉ के नाम रोपित किये पौधे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न...
June 24, 2025 09:01 PM

मेवाड़ के सांवलिया सेठ मंदिर में खुले दान पात्र, पहले ही दिन निकले 10 करोड़ 25 लाख रुपए, गिनती अभी जारी...
June 24, 2025 07:26 PM

शिक्षा में सहयोग एवं पोधारोपन कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प....
June 24, 2025 06:44 PM

महिला स्वयं सहायता समूह महासंघ ने मैकेनाइज्ड केंद्रीकृत किचन स्थापना के विरोध में ज्ञापन सोपा, रैली निकाल कर किया प्रदर्शन..
June 24, 2025 06:42 PM

नवागत् सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण अनेक स्थानों पर गंदगी पाई जाने पर जताई नाराजगी, व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए....
June 24, 2025 06:41 PM

एक देश एक चुनाव देश व जन हित में है - श्री आंजना...
June 24, 2025 06:40 PM

किसानों को बोवनी कार्य में बाधा डालने वाले के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करें- श्री चंद्रा कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश...
June 24, 2025 06:37 PM

आंगनवाड़ियों में रिक्त पदों के लिए 4 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित....
June 24, 2025 06:36 PM

कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 106 आवेदकों की सुनी समस्याएं ...
June 24, 2025 06:29 PM

खाद्य विभाग ने की कार्यवाही, 3 दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न जप्त...
June 24, 2025 06:28 PM

1 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा सहित एक तस्कर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हुण्डाई कार भी जप्त.….
June 24, 2025 06:25 PM

श्रीमती नानी बाई शर्मा का दुःखद स्वर्गारोहण, अंतिम शवयात्रा आज मंगलवार को शाम 4 बजे...
June 24, 2025 01:12 PM
