FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सत्ता के स्वार्थ के कारण लोकतंत्र की हत्या की गई- उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा ने आपातकाल की 50 वर्षगांठ काला दिवस के रूप में मनाई, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान...

  Updated : June 25, 2025 02:50 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  राजनीति

नीमच :- आज से 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोपा था ।यह केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं था ।यह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला था ।यह सत्ता बचाने की लालसा में संविधान को रोकने का कुत्सित प्रयास था। आपातकाल लगाकर नागरिक अधिकारों को कुचल दिया गया। विचार रखने की स्वतंत्रता, लिखने की स्वतंत्रता, बोलने की स्वतंत्रता, सब पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लोकतंत्र की आत्मा को कुचलकर ताना शाही थोपी गई और मौलिक नैतिक अधिकारों का अपहरण किया गया था ,12 जून 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीमती इंदिरा गांधी के चुनाव को अमान्य ठहराया था और उन्हे 6 वर्षों तक चुनाव लड़ने से रोक दिया था लेकिन इस निर्णय को स्वीकार करने के बजाय सत्ता बचाने के लिए आपातकाल थोप दिया गया था। यह बात मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कही। वे भारतीय जनता पार्टी नीमच द्वारा 25 जून को लायन डेन सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित जिला स्तर के सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों बांधियों के संघर्ष में लोकतंत्र की रक्षा का जुनून था। जनसंघ और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ‌ व राजमाता भी जेल में रही थी। कांग्रेस के नेताओं ने केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए आपातकाल देश पर जबरदस्ती लगा दिया था।
कई लोकतंत्र सेनानियों ने भूमिगत रहते हुए संघर्ष किया ।वेश बदलकर दुःखी परिवारों की सहायता की थी ।कई बच्चे स्कूल नहीं जा पाए थे। लोकतंत्र सेनानियों के ऐसे इतिहास की कहानियों को पुस्तकों में लिपिबद्ध करना चाहिए ।उज्जैन के प्रकाश चित्तौड़ा ने इस पुस्तक में उल्लेख किया है किताब को पढ़कर तो आंखों में आंसू आ गए । हरिभाऊ जोशी की पत्नी ने इस संघर्ष के लिए अपने हाथों की चूड़ियां तक गिरवी रख दी थी। कांग्रेस नेताओं के इशारे पर क्रूर अत्याचार किया गया। संघर्षों और त्याग के कारण भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे लोकप्रिय नेता को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया गया था ।बाबा साहब अंबेडकर जैसे महापुरुष का कांग्रेस द्वारा निरंतर विरोध और अपमान किया गया था। स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना पूरा करने का लक्ष्य अभी बाकी है। भाजपा में कार्यकर्ता का पद सबसे बड़ा है। अभी तो पहली झांकी है मथुरा काशी बाकी है ।राम मंदिर बन गया। तीन तलाक कानून समाप्त हो गया। धारा 370 समाप्त हो गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उज्जैन विकास प्राधिकरण के पुर्व वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रवाल उज्जैन ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों (बंदियों ) ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए किस प्रकार संघर्ष किया और कितने दुःख झेले यह वही अपने अनुभव के अनुसार बता सकते हैं। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि लंबे समय तक लोकतंत्र सेनानियों ने जेल में रहकर संघर्ष किया कई परिवार दुःखी हो गए थे देश सेवा के संकल्प की यह अग्नि परीक्षा की थी। लंबे समय तक ऐसे कानून नहीं चलते हैं इस कानून का भी अंत हो गया था। विगत 11 वर्षों से देश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं विकसित भारत में ₹1लाख प्रति व्यक्ति आय होगी तभी भारत विकसित राष्ट्र बनकर विश्व गुरु बनेगा। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों बंदियों का संघर्ष और त्याग विकसित राष्ट्र की प्रमुख नींव है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गरीबों के कल्याण के लिए विकास के कार्य निरंतर कर रहे हैं। मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने न्यायालय के आदेश को भी नहीं माना लाखों निर्दोष लोगों को जेल में बंद कर दिया था अनेक परिवार उजड़ गए थे।जो सत्ता बचाने की जिद था आपातकाल।, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने कहा कि संविधान की रक्षा नीति नीयत और नतीजे से होती है और यही मोदी सरकार का मॉडल है। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी का उपमुख्यमंत्री देवड़ा एवं उपस्थित विधायकों अतिथियों भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मती वंदना खंडेलवाल द्वारा शाल श्रीफल माला पहनकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रजवलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर हेमलता धाकड़ ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखलाल पंवार, अशोक विक्रम सोनी ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका मेहर सिंह जाट ,संयोजक हेमलता धाकड़, कुंवर करण सिंह परमाल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र भटनागर व,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत हरित मंच पर आसीन थे। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष श्याम शर्मा, रतन वर्मा, शिवनारायण नागदा, देवी सिंह सिंदल राजेंद्र अग्रवाल, गजेंद्र चावला, कमल शर्मा, रणजीत सिंह तोमर,
सहसंयोजक रोशन वर्मा, भाजपा मंडल जिला महिला एवं विभिन्न मोचन के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रवेश करने वाले सभी का श्रीमती वंदना दुबे, सुनीता वर्मा, वैशाली प्रजापति द्वारा कुमकुम तिलक लगा सम्मान कर अगवानी की गई। कार्यक्रम का संचालन विनोद नागदा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी बंदी उनके परिवारजन एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा..

March 15, 2026 01:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 15, 2026 01:50 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 15, 2026 01:47 AM

डीकेन में आज गूंजेगा सामाजिक समरसता का मंत्र, समरस समाज से ही राष्ट्र का उत्थान....

March 15, 2026 12:32 AM

नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...

March 14, 2026 04:54 PM

मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..

March 14, 2026 04:51 PM

पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....

March 14, 2026 04:42 PM

वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...

March 14, 2026 04:12 PM

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...

March 14, 2026 04:05 PM

राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….

March 14, 2026 04:00 PM

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....

March 14, 2026 03:14 PM

मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....

March 14, 2026 02:44 PM

गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...

March 14, 2026 02:36 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..

March 14, 2026 02:33 PM

स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 14, 2026 02:32 PM

भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...

March 14, 2026 02:29 PM

एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....

March 14, 2026 02:26 PM

गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..

March 14, 2026 02:24 PM

नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….

March 14, 2026 02:22 PM