निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुँए के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, न संकेतक, न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता...
Updated : April 16, 2026 01:53 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। भाटखेड़ा से डूंगलावदा चौराहे तक निर्माणाधीन फोर लेन सड़क वर्तमान में दुर्घटनाओं और जाम के रूप में कुख्यात हो चूका है और यह सब निर्माण एजेंसी एमपीआरडीसी के अधिकारियो और इंजीनियरों के कारण है जो न तो इस निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते है और न ही किसी प्रकार से ठेकेदार को निर्देशित करते है। इस कारण पिछले साल से अभी तक सेंकडो छोटी छोटी दुर्घटनाएं उक्त सड़क निर्माण के दौरान हो चुकी है जबकि कई बार प्रशासनिक अधिकारियो को भी संज्ञान में लाने के बाद भी कोई सुधार उक्त सड़क मार्ग के निर्माण में नहीं किया और ठेकेदार अपनी मनमर्ज़ से जहां मर्जी हो वहां सड़क खोदकर महीनो लापरवाही से छोड़ देता है, और ना ही कोई संकेतक लगाता है जिसके कारण आवागमन में परेशानी होने के साथ ही दुर्घटनाये घटित हो रही है और आमजन चोंटिल हो रहा है। आमजन की आवाज को उठाते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने एमपीआरडीसी और ठेकेदार के ऊपर जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगया है। अग्रवाल ने कहा कि सड़क मार्ग आमजन की सुविधा के लिए बनाया जाता है लेकिन उक्त मार्ग के निर्माण से कही नहीं लगता है कि उक्त सड़क जनता की सुविधा के लिए बनाई जा रही है जिस पर कोई भी सड़क मानक का परिपालन नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवागमन को सुविधानुसार परिवर्तित किया जाता है लेकिन उक्त मार्ग पर किसी भी प्रकार से वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाते हुए जहां देखो खोदकर पटका जा रहा है और न ही कोई संकेतक लगाए ज़ा रहे है और वैकल्पिक मार्ग न होने से रोज घंटो जाम की स्थिती निर्मित हो रही है जिसके कारण आमजन परेशानी झेलने को मजबूर है। दूसरी ओर सड़क का निर्माण दुकानों और मकानों की फ्लोरिंग से ऊपर किया जा रहा है जिसके कारण वर्षा काल में जलभराव की स्थिति निर्मित होंगी, जिस प्रकार से एमपीआरडीसी के मनासा नीमच मार्ग बनने के बाद इंदिरा नगर फव्वारा चौक बस स्टैंड पर जलभराव की स्थित निर्मित होती है इस सम्बन्ध में एमपीआरडीसी के अधिकारियो को अवगत करवा दिया गया है लेकिन अभी तक उस पर कोई सकारात्मक कार्ववाही नहीं हुई है। अग्रवाल ने कहा कि नीमच के प्रशासनिक अधिकारियो को भी इस और ध्यान देना चाहिए कि किस प्रकार से ठेकेदार काम कर रहा है और उसे निर्देशित करना चाहिए कि पहले जहां तक सड़क खोदी गई है उसे पूर्ण करे, उसके बाद आगे खुदाई करे और निर्माण स्थल पर खुदाई करते समय जब तक रोड न बने संकेतक और अवरोधक लगाकर दुर्घटनाओं को रोकने का कार्य करे। समय रहते अगर इस पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी अग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। महू रोड पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से दो से तीन फ़ीट सड़क खोदने के बाद भी संकेतक नहीं लगाए गए है और न ही अवरोधक लगाकर बाउंड्री बनाई गई है जिसके कारण दुर्घटनए कारीत हो रही है और ठेकेदार है कि कुम्भकर्णी नींद सो रहा है। यह जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।
और खबरे
नीमच मंडी में आज के भाव, 51,752 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 16, 2026 05:43 PM
निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुँए के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, न संकेतक, न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता...
April 16, 2026 01:53 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान नीलकंठ महादेव बोरखेड़ी नदी के घाट की साफ-सफाई की...
April 16, 2026 01:51 PM
सभी राजस्व अधिकारी रास्ता विवाद के प्रकरणों का 15 जून के पूर्व निराकरण करें - श्री चंद्रा किसानों के खेतों में आने जाने का कोई मार्ग अवरूद्ध ना रहे कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश...
April 16, 2026 01:49 PM
एडीएम श्री बी एस कलेश ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म...
April 16, 2026 01:48 PM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं भरा अपना जनगणना फॉर्म नागरिकों से डिजिटल माध्यम से जनगणना में भागीदारी की अपील की..
April 16, 2026 01:47 PM
आंगनवाड़ी केंद्र पर नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया गया...
April 16, 2026 01:44 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत रतनगढ़ में घाट सफाई व जल चौपाल का आयोजन….
April 16, 2026 01:42 PM
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट बोर्ड कक्षाओं का उत्कृष्ट परिणाम रहा....
April 16, 2026 01:38 PM
संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर संगोष्ठी का आयोजन..
April 16, 2026 01:17 PM
ज्ञानज्योति कनेरा विद्यार्थियों ने थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया पुलिस की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू....
April 16, 2026 01:16 PM
जियाखेड़ी की श्रद्धा ने 10वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा...
April 16, 2026 01:15 PM
कक्षा 1 से 12वीं तक एक भी विद्यार्थी न छूटे दाखिले से, कमजोर परीक्षा परिणामों पर संस्था प्रमुख और शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर श्री चंद्रा के सख्त निर्देश...
April 16, 2026 12:05 PM
22 अप्रैल को जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा बैठक, विभिन्न विभागों की होगी समीक्षा....
April 16, 2026 12:00 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के तीन प्रकरणों में, 4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
April 16, 2026 11:58 AM
सभी शासकीय सेवक स्व जनगणना जानकारी ऑनलाइन दर्ज करवाए - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की जिले के नागरिकों से स्वगणना विकल्प का उपयोग करने की अपील....
April 16, 2026 11:55 AM
चल्दू के दुर्घटना पीडित परिवार को मिली 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता, कलेक्टर ने रेडक्रास से प्रदान की सहायता राशि....
April 16, 2026 11:53 AM
कुकड़ेश्वर में चलाया गया स्वच्छता अभियान- बावड़ी की सफाई की....
April 16, 2026 11:53 AM
निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
April 16, 2026 11:52 AM