सभी शासकीय सेवक स्व जनगणना जानकारी ऑनलाइन दर्ज करवाए - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की जिले के नागरिकों से स्वगणना विकल्प का उपयोग करने की अपील....
Updated : April 16, 2026 11:55 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने नागरिकों से जनगणना पोर्टल पर अपने संबंध में जनगणना से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की है कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना 2026 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए स्व-गणना (Self-Enumeration) विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग करें। इस सुविधा से नागरिक घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के माध्यम से कुछ ही मिनटों में अपने परिवार की संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होने सभी शासकीय सेवकों से अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी भी जनगणना पोर्टल पर सेल्फ इम्यूरेशन के माध्यम से दर्ज कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया कि स्व-गणना से गणना प्रक्रिया तीव्र, सटीक एवं सुगम होगी। स्व-गणना करने वाले परिवारों के यहां प्रगणक केवल डेटा सत्यापन हेतु आएंगे, जिससे नागरिकों एवं प्रगणकों दोनों के समय की बचत होगी। स्व-गणना की सरल प्रक्रिया: स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। प्रक्रिया 9 आसान चरणों में पूर्ण की जा सकती है: पोर्टल लॉगिन: https://se.census.gov.in पर जाएं, राज्य चुनें एवं कैप्चर भरें। परिवार पंजीकरण: परिवार के मुखिया का नाम, 10-अंकीय मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करें। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार पंजीकृत किया जा सकता है। ओ.टी.पी. सत्यापन: पसंदीदा भाषा चुनकर मोबाइल पर प्राप्त ओ.टी.पी. दर्ज करें। स्थान का विवरण: जिला, पिन कोड, ग्राम/नगर/मोहल्ला की जानकारी दें। मानचित्र पर अवस्थिति: मानचित्र पर मार्कर के माध्यम से अपने मकान की सटीक अवस्थिति चिन्हित करें। प्रश्नावली भरें: आवासीय एवं पारिवारिक जानकारी दर्ज करें। पूर्वावलोकन: भरी गई जानकारी की जांच कर आवश्यक सुधार करें।
अंतिम सबमिशन: “Final Submit” पर क्लिक करें। 11-अंकीय एस.ई. आईडी जनरेट होगी, जो एस.एम.एस. एवं ईमेल पर प्राप्त होगी। प्रगणक द्वारा सत्यापन: प्रगणक के घर आने पर उन्हें एस.ई. आईडी दिखाकर डेटा सत्यापित कराएं। महत्वपूर्ण: एस.ई. आईडी जनरेट होने के पश्चात डेटा सुरक्षित रहता है। पंजीकरण के बाद मोबाइल नंबर एवं भाषा परिवर्तित नहीं की जा सकता कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा, "जनगणना राष्ट्र निर्माण का आधार है। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही सटीक आंकड़े प्राप्त होंगे, जिनसे शासन की योजनाएं प्रभावी रूप से बनाई जा सकेंगी। अतः सभी नागरिक स्व-गणना को प्राथमिकता दें।" अधिक जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in देखें अथवा जिला जनगणना कार्यालय, नीमच से संपर्क करें।
और खबरे
जल गंगा संवर्धन अभियान नीलकंठ महादेव बोरखेड़ी नदी के घाट की साफ-सफाई की...
April 16, 2026 01:51 PM
सभी राजस्व अधिकारी रास्ता विवाद के प्रकरणों का 15 जून के पूर्व निराकरण करें - श्री चंद्रा किसानों के खेतों में आने जाने का कोई मार्ग अवरूद्ध ना रहे कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश...
April 16, 2026 01:49 PM
एडीएम श्री बी एस कलेश ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म...
April 16, 2026 01:48 PM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं भरा अपना जनगणना फॉर्म नागरिकों से डिजिटल माध्यम से जनगणना में भागीदारी की अपील की..
April 16, 2026 01:47 PM
आंगनवाड़ी केंद्र पर नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया गया...
April 16, 2026 01:44 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत रतनगढ़ में घाट सफाई व जल चौपाल का आयोजन….
April 16, 2026 01:42 PM
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट बोर्ड कक्षाओं का उत्कृष्ट परिणाम रहा....
April 16, 2026 01:38 PM
संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर संगोष्ठी का आयोजन..
April 16, 2026 01:17 PM
ज्ञानज्योति कनेरा विद्यार्थियों ने थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया पुलिस की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू....
April 16, 2026 01:16 PM
जियाखेड़ी की श्रद्धा ने 10वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा...
April 16, 2026 01:15 PM
कक्षा 1 से 12वीं तक एक भी विद्यार्थी न छूटे दाखिले से, कमजोर परीक्षा परिणामों पर संस्था प्रमुख और शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर श्री चंद्रा के सख्त निर्देश...
April 16, 2026 12:05 PM
22 अप्रैल को जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा बैठक, विभिन्न विभागों की होगी समीक्षा....
April 16, 2026 12:00 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के तीन प्रकरणों में, 4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
April 16, 2026 11:58 AM
सभी शासकीय सेवक स्व जनगणना जानकारी ऑनलाइन दर्ज करवाए - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की जिले के नागरिकों से स्वगणना विकल्प का उपयोग करने की अपील....
April 16, 2026 11:55 AM
चल्दू के दुर्घटना पीडित परिवार को मिली 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता, कलेक्टर ने रेडक्रास से प्रदान की सहायता राशि....
April 16, 2026 11:53 AM
कुकड़ेश्वर में चलाया गया स्वच्छता अभियान- बावड़ी की सफाई की....
April 16, 2026 11:53 AM
निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
April 16, 2026 11:52 AM
अधूरी सड़क बनी आफत, ईंरास स्टीवर्ड स्कूल वाली 80 फीट मार्ग अधूरा छोड़ने पर प्रशासन सवालों के कटघरे में, माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली व कॉलोनिवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी....
April 16, 2026 10:55 AM
जलेश्वर महादेव में 17 अप्रैल बैसाखी अमावस्या को आस्था का मेला....
April 16, 2026 10:29 AM