अधूरी सड़क बनी आफत, ईंरास स्टीवर्ड स्कूल वाली 80 फीट मार्ग अधूरा छोड़ने पर प्रशासन सवालों के कटघरे में, माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली व कॉलोनिवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी....
Updated : April 16, 2026 10:55 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- कोटा रोड़ ईरास से देवछाया विहार कॉलोनी सहित एक दर्जन से भी ज्यादा कॉलोनियों को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग इन दिनों कॉलोनिवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। नगर विकास न्यास द्वारा ईरास स्टीवर्ड स्कूल से देवछाया विहार कॉलोनी सहित नगर विकास न्यास की एपीजी अब्दुल कलाम व प्रियदर्शनी नगर को जोड़ने वाले 80 फीट मुख्य मार्ग को अधूरा छोड़ने पर कॉलोनिवासियों सहित किसान वर्ग में भी भारी आक्रोश है। करोड़ो रूपयों की स्वीकृति के बावजूद नगर विकास न्यास द्वारा आधा रोड़ बनाकर अधूरा छोड़ दिया गया, जो मास्टर योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़ा करने के साथ ही कॉलोनिवासियों की रोजमर्रा की मुश्किले पैदा कर रहा है। अधूरे रोड़ कार्य को लेकर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने नगर विकास न्यास में कई बार आपत्ति भी दर्ज करवाई। लेकिन वर्तमान हालात बेहद खराब है, जबकि यह सड़क क्षेत्र नगर विकास न्यास द्वारा अपू्रड कॉलोनिवासियों सहित किसान वर्ग की जीवन रेखा है। माली ने यह भी बताया कि हाल ही सड़क की हालत बेहद खराब है, जगह-जगह बड़े-बड़े खड्डे होने और उड़ती धूल से स्वास्थ्य पर भी खतरा आये दिन बना रहता है, और आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। कभी-कभी तो आवागमन में सबसे अधिक परेशानियां स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजो को झेलनी पड़ती है। हालांकि इस अधूरे रोड़ को पूरा करने की टेण्डर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद काम ठप पड़ा है। इससे अफसरों की लापरवाही और विभागीय निगरानी की कमी साफ नजर आ रही है। यह स्थिति सीधे तौर पर प्रशासनिक उदासीनता को उजाकर करती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यूआईटी द्वारा स्वीकृति के बावजूद सड़क अधूरी क्यों? संबंधित विभाग और अधिकारी अब तक चुप क्यो है? क्या आम जनता की परेशानियां प्रशासन के लिए मायने नहीं रखती? कॉलोनिवासियों और किसानों ने चेतावनी देते हुए साफ कहा कि यदि रोड़ का कार्य जल्द ही शुरू नहीं किया गया, और सड़क को पूरा नहीं बनाया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। यह मामला केवल एक सड़क का ही नहीं बल्कि सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही का है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन व संबंधित विभाग इस गंभीर मुद्दे पर कब संज्ञान लेते है, और दोषी अफसरों व ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है।
और खबरे
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं भरा अपना जनगणना फॉर्म नागरिकों से डिजिटल माध्यम से जनगणना में भागीदारी की अपील की..
April 16, 2026 01:47 PM
आंगनवाड़ी केंद्र पर नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया गया...
April 16, 2026 01:44 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत रतनगढ़ में घाट सफाई व जल चौपाल का आयोजन….
April 16, 2026 01:42 PM
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट बोर्ड कक्षाओं का उत्कृष्ट परिणाम रहा....
April 16, 2026 01:38 PM
संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर संगोष्ठी का आयोजन..
April 16, 2026 01:17 PM
ज्ञानज्योति कनेरा विद्यार्थियों ने थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया पुलिस की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू....
April 16, 2026 01:16 PM
जियाखेड़ी की श्रद्धा ने 10वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा...
April 16, 2026 01:15 PM
कक्षा 1 से 12वीं तक एक भी विद्यार्थी न छूटे दाखिले से, कमजोर परीक्षा परिणामों पर संस्था प्रमुख और शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर श्री चंद्रा के सख्त निर्देश...
April 16, 2026 12:05 PM
22 अप्रैल को जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा बैठक, विभिन्न विभागों की होगी समीक्षा....
April 16, 2026 12:00 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के तीन प्रकरणों में, 4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
April 16, 2026 11:58 AM
सभी शासकीय सेवक स्व जनगणना जानकारी ऑनलाइन दर्ज करवाए - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की जिले के नागरिकों से स्वगणना विकल्प का उपयोग करने की अपील....
April 16, 2026 11:55 AM
चल्दू के दुर्घटना पीडित परिवार को मिली 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता, कलेक्टर ने रेडक्रास से प्रदान की सहायता राशि....
April 16, 2026 11:53 AM
कुकड़ेश्वर में चलाया गया स्वच्छता अभियान- बावड़ी की सफाई की....
April 16, 2026 11:53 AM
निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
April 16, 2026 11:52 AM
अधूरी सड़क बनी आफत, ईंरास स्टीवर्ड स्कूल वाली 80 फीट मार्ग अधूरा छोड़ने पर प्रशासन सवालों के कटघरे में, माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली व कॉलोनिवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी....
April 16, 2026 10:55 AM
जलेश्वर महादेव में 17 अप्रैल बैसाखी अमावस्या को आस्था का मेला....
April 16, 2026 10:29 AM
साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खाते का संचालक गिरफ्तार, 21.90 लाख का ट्रांजेक्शन उजागर...
April 16, 2026 09:38 AM
पुलिस स्थापना दिवस हमें गर्व की अनुभूति देता है- पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी,130 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, पौधारोपण और रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित....
April 16, 2026 08:35 AM
77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस, रिजर्व पुलिस लाइन में सम्मान परेड का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित...
April 16, 2026 08:24 AM