पुलिस स्थापना दिवस हमें गर्व की अनुभूति देता है- पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी,130 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, पौधारोपण और रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित....
Updated : April 16, 2026 08:35 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- राजस्थान पुलिस का 77 वां स्थापना दिवस गुरुवार को पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सराहनीय कार्य करने पर 130 पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। पौधारोपण व रक्तदान शिविर सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित परेड का निरीक्षण श्री मनीष त्रिपाठी ने किया, परेड कमांडर अनिल पांडे संचित निरीक्षक के नेतृत्व में सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस दिवस पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 10 वर्ष की लगातार बेदाग सेवा पूर्ण करने पर जिले के 20 पुलिसकर्मियों सर्वोत्तम सेवा चिन्ह तथा 54 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह व 56 पुलिस कर्मी को उत्तम सेवा चिन्ह तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
इसी क्रम में जनसेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण की भावना को प्रदर्शित करते हुए पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 34 यूनिट रक्तदान किया उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष राजस्थान में पुलिस के समस्त विभागों द्वारा 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस मनाया जाता है। 16 अप्रैल 1949 को सभी रियासतों की पुलिस ने विलीनीकरण करके राजस्थान पुलिस की स्थापना की थी। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान पुलिस अपनी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप कानून व्यवस्था शांति एवं सद्भाव को बनाए रखने के साथ हिंसा और अपराध की रोकथाम के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। पुलिस के जवानों ने नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए अनेक अवसरों पर त्याग एवं बलिदान के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार लाने के साथ ही आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पुलिस और निरंतर जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर को ध्यान में रखकर सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी के अलावा एएसपी सरिता सिंह , एएसपी भगवत सिंह ही़गड़ सहित जिले के पुलिस उप अधीक्षक व कई थानाधिकारियों के साथ पुलिस कर्मी उपस्थित थे। पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों अधिकारियों व परिवार के सदस्यों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से वहां उपस्थित सभी लोगों व अधिकारियों का मन मोह लिया। इसी तरह से विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर नंबर प्राप्त करने वाले बच्चों, मेधावी छात्रों व खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त को भी सम्मानित किया गया। जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने मोमेंटो व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
और खबरे
जलेश्वर महादेव में 17 अप्रैल बैसाखी अमावस्या को आस्था का मेला....
April 16, 2026 10:29 AM
साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खाते का संचालक गिरफ्तार, 21.90 लाख का ट्रांजेक्शन उजागर...
April 16, 2026 09:38 AM
पुलिस स्थापना दिवस हमें गर्व की अनुभूति देता है- पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी,130 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, पौधारोपण और रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित....
April 16, 2026 08:35 AM
77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस, रिजर्व पुलिस लाइन में सम्मान परेड का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित...
April 16, 2026 08:24 AM
रात्रि कालीन सफाई अभियान, महिला कर्मचारियों ने दिखाई जिम्मेदारी....
April 16, 2026 04:14 AM
दुर्लभ प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी में शामिल आरोपी दीपक पारखे की जमानत याचिका खारिज, जिला एवं सत्र न्यायालय भोपाल से खारिज हुई याचिका....
April 16, 2026 02:57 AM
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री पवैया ने दिया राजस्व बढ़ाने के उपायों, योजनाओं की प्रगति और जमीनी हकीकत के आकलन पर जोर....
April 16, 2026 02:53 AM
खिमला पावर प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर किया काम बंद...
April 16, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 16, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 16, 2026 02:45 AM
पिता बेचते हैं सड़क किनारे सब्जी, बोर्ड परीक्षा में बेटी ने रच दिया इतिहास….
April 16, 2026 01:23 AM
नशे पर प्रहार, 10 किलो से अधिक अफीम जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार...
April 15, 2026 05:24 PM
संघ शताब्दी वर्ष का बड़ा आयोजन, नीमच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुखजन गोष्ठी 20 अप्रैल को, संघ के पूर्व अभा सरकार्यवाह भैया जी जोशी देंगे मार्गदर्शन...
April 15, 2026 04:15 PM
नगर की निजी शैक्षणिक संस्था जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी सिंगोली ने फहराया राज्य में परचम...
April 15, 2026 04:10 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 63,536 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
April 15, 2026 04:05 PM
शासकीय हाई स्कूल उमर का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी...
April 15, 2026 02:59 PM
जिला कलक्टर के निर्देश पर विकसित भारत मिशन की समीक्षा, स्वच्छता व मॉनिटरिंग पर विशेष जोर...
April 15, 2026 02:44 PM
ज्ञानज्योति विद्यालय में गूंजी अंबेडकर और सावित्रीबाई फुले की गाथा - मेधावी छात्र पुरस्कृत...
April 15, 2026 02:13 PM
शासकीय उ.मा.वि.जावी का 10वीं व 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा....
April 15, 2026 02:12 PM