दुर्लभ प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी में शामिल आरोपी दीपक पारखे की जमानत याचिका खारिज, जिला एवं सत्र न्यायालय भोपाल से खारिज हुई याचिका....
Updated : April 16, 2026 02:57 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
रेल नेटवर्क के माध्यम से मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में दुर्लभ एवं प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी में संलिप्त संगठित गिरोह के सदस्य आरोपी दीपक पारखे की प्रथम जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय, भोपाल द्वारा खारिज कर दी गई है। आरोपी दीपक पारखे, निवासी इंदौर, ने उक्त न्यायालय में जमानत याचिका प्रस्तुत की थी। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, भोपाल इकाई द्वारा की गई सटीक विवेचना एवं अभियोजन पक्ष की प्रभावी दलीलों के आधार पर न्यायालय ने याचिका निरस्त की। आरोपी पिछले लगभग दो माह से केंद्रीय जेल, भोपाल में निरुद्ध है। प्रकरण की विवेचना जारी है। स्टेट टाइगर फोर्स, मध्यप्रदेश (भोपाल), रेलवे सुरक्षा बल तथा वन मंडल, भोपाल की संयुक्त कार्रवाई में 3 फरवरी 2026 को पटना-इंदौर एक्सप्रेस में संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर एक आरोपी अजय सिंह राजपूत (पिता राजकुमार), निवासी इंदौर, जो प्रथम श्रेणी कोच में अटेंडेंट के रूप में कार्यरत था, के पास से 311 जीवित दुर्लभ एवं प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए जब्त किए गए थे। इस संबंध में वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी को वन अभिरक्षा (फॉरेस्ट रिमांड) में लेकर पूछताछ एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन के बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों—नीमच, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, शाजापुर—तथा प्रदेश के बाहर लखनऊ में एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में जलीय वन्यजीव कछुओं के अवैध व्यापार में संलिप्त एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ, जो रेल नेटवर्क के माध्यम से लंबे समय से तस्करी में लिप्त था। इस प्रकरण में मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
और खबरे
उत्कृष्ठ मानव सेवा का पर्याय है डायलिसिस सेंटर - दिलीप सिंह परिहार, रोटरी क्लब नीमच द्वारा मानव सेवा समिति को चार डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण....
April 18, 2026 07:21 AM
151 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे, आंतरी में धूमधाम से शुरू हुई 7 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था...
April 18, 2026 07:18 AM
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, निलिया में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण और अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी....
April 18, 2026 06:22 AM
डकैती औऱ हत्या की घटनाओं का बाजना पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा....
April 18, 2026 05:45 AM
विश्व का अनोखा धाम, हर्कियाखाल बालाजी सरकार, जहां पूरी होती हैं मनोकामनाएं....
April 18, 2026 05:28 AM
आस्था का सागर उमड़ा, व्यवस्था ने जीता दिल… लेकिन सड़क बनी नासूर..
April 18, 2026 04:53 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 18, 2026 04:51 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 18, 2026 04:48 AM
आर.टी.ओ.ने ली बस संचालकों की बैठक दिव्यांगजनों को किराए में 50 प्रतिशत छूट देने के निर्देश...
April 17, 2026 03:51 PM
बघाना में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 42 रोगियों ने लिया लाभ...
April 17, 2026 03:51 PM
आंगनवाड़ी का समय परिवर्तन, सुबह 8 बजे से लगेगी आंगनवाड़ी...
April 17, 2026 03:50 PM
जिले के स्वयंसेवी संस्थाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 23 अप्रेल को...
April 17, 2026 03:50 PM
प्लेसमेंट ड्राईव 22 अप्रेल को नीमच में....
April 17, 2026 03:49 PM
एक पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
April 17, 2026 03:49 PM
हितग्राही मई जून का एक मुश्त राशन प्राप्त करें
April 17, 2026 03:49 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 23 अप्रेल को
April 17, 2026 03:48 PM
मानसरोवर झील प्रकरण में एनजीटी आदेशों की अवहेलना एवं गंभीर अनियमितताओं का खुलासा...
April 17, 2026 03:44 PM
जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो डोडाचूरा जब्त, बिना नंबर की कार पकड़ी..
April 17, 2026 03:13 PM
महुरोड स्थित टीन शेड की दुकान में घुसकर वाहनो के टायर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, थाना नीमच सिटी पुलिस को मिली बडी सफलता...
April 17, 2026 03:08 PM