मानसरोवर झील प्रकरण में एनजीटी आदेशों की अवहेलना एवं गंभीर अनियमितताओं का खुलासा...
Updated : April 17, 2026 03:44 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा स्थित मानसरोवर झील प्रकरण में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी), भोपाल के आदेश से गठित संयुक्त समिति की रिपोर्ट में नगर विकास न्यास (UIT) द्वारा गंभीर अनियमितताओं, फर्जीवाड़े एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों की खुली अवहेलना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त संयुक्त समिति में जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा के प्रतिनिधि के रूप में UIT सचिव एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय निदेशक को नियुक्त किया गया था। किन्तु दिनांक 10.03.2026 को मानसरोवर झील के निरीक्षण के दौरान UIT सचिव स्वयं उपस्थित न होकर अपने स्थान पर एक्सईएन ऋषिकेश मीणा को भेज दिया गया, वहीं प्रदूषण मंडल द्वारा भी अधिकृत अधिकारी के स्थान पर अन्य अधिकारी को भेजा गया। यह पर्यावरण प्रदूषण जैसे गंभीर विषय में केवल औपचारिकता (खानापूर्ति) का स्पष्ट उदाहरण है। गंभीर तथ्य यह भी सामने आया कि निरीक्षण के दौरान उक्त अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं थे, इसके बावजूद संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर उनके हस्ताक्षर कर एनजीटी को भ्रामक एवं झूठी जानकारी प्रस्तुत की गई कि निरीक्षण उन्होंने स्वयं किया है। इसके अतिरिक्त, UIT द्वारा मानसरोवर झील की भूमि की वास्तविक प्रकृति को छुपाते हुए भारी अनियमितता की गई है। झील/तालाब की भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में "आबादी भूमि" के रूप में दर्ज करवा दिया गया, जबकि वास्तविकता में यह झील क्षेत्र (आराजी नं. 94) है। शिकायतकर्ता संस्था पब्लिक पावर एंड अवेयरनेस सोसायटी के प्रतिनिधि गोटू सिंह राजपूत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रदूषित जल के नमूने उनके समक्ष सील करने से भी मना कर दिया गया, जो कि प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। शिकायतकर्ता द्वारा उसी दिन जिला कलेक्टर को ईमेल के माध्यम से विरोध दर्ज कराया गया था तथा यह भी स्पष्ट किया गया था कि जिस संस्था के विरुद्ध शिकायत है, उसी को जांच समिति में शामिल करना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच के सिद्धांतों के विपरीत है। इसके बावजूद UIT सचिव को समिति से नहीं हटाया गया। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि मानसरोवर झील के लगभग 1200 बीघा कैचमेंट क्षेत्र से सभी अतिक्रमण हटाकर झील को उसके मूल स्वरूप में पुनः स्थापित किया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।
और खबरे
बघाना में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 42 रोगियों ने लिया लाभ...
April 17, 2026 03:51 PM
आंगनवाड़ी का समय परिवर्तन, सुबह 8 बजे से लगेगी आंगनवाड़ी...
April 17, 2026 03:50 PM
जिले के स्वयंसेवी संस्थाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 23 अप्रेल को...
April 17, 2026 03:50 PM
प्लेसमेंट ड्राईव 22 अप्रेल को नीमच में....
April 17, 2026 03:49 PM
एक पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
April 17, 2026 03:49 PM
हितग्राही मई जून का एक मुश्त राशन प्राप्त करें
April 17, 2026 03:49 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 23 अप्रेल को
April 17, 2026 03:48 PM
मानसरोवर झील प्रकरण में एनजीटी आदेशों की अवहेलना एवं गंभीर अनियमितताओं का खुलासा...
April 17, 2026 03:44 PM
जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो डोडाचूरा जब्त, बिना नंबर की कार पकड़ी..
April 17, 2026 03:13 PM
महुरोड स्थित टीन शेड की दुकान में घुसकर वाहनो के टायर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, थाना नीमच सिटी पुलिस को मिली बडी सफलता...
April 17, 2026 03:08 PM
20 अप्रैल को मेंटेनेंस के कारण शहर में नहीं होगा जल वितरण..
April 17, 2026 03:05 PM
नपा ने सांवरिया फर्नीचर का काटा 5000 रुपए का चालान सड़क तक फैला रखा था सामान....
April 17, 2026 03:03 PM
संगम विश्वविद्यालय में तृतीय विधि विमर्श राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का सफल समापन...
April 17, 2026 02:39 PM
मानव एकता दिवस, सेवा और आध्यात्मिक समरसता का पावन अवसर...
April 17, 2026 02:36 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, कमल राणा गैंग को वाहन उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार...
April 17, 2026 01:19 PM
जनगणना 2027, फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन....
April 17, 2026 01:13 PM
भीषण गर्मी से बचने हेतु घरों में रहें, किशोरी बालिकाएं एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर टीका अवश्य लगवाएं....
April 17, 2026 01:08 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम सम्पन्न कलश यात्रा के साथ सामुहिक श्रमदान, घाट की सफाई की...
April 17, 2026 11:55 AM
जिले में 21 से 25 अप्रेल तक पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन -नोडल अधिकारी नियुक्त....
April 17, 2026 11:55 AM