FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जनगणना 2027, फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन....

  Updated : April 17, 2026 01:13 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच की तीन दिवसीय सघन प्रशिक्षण कार्यशाला का आज पंचायत समिति सभागार, चित्तौड़गढ़ में विधिवत समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के चयनित फील्ड ट्रेनर्स को व्यापक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिले में कुल 60 फील्ड ट्रेनर्स को दो बैचों में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनमें प्रत्येक बैच में 30-30 प्रशिक्षार्थी शामिल हैं। प्रथम बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ, जबकि द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आगामी चरण में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर्स श्री राजकुमार शर्मा एवं श्रीमती अपेक्षा जैन ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रतिभागियों को जनगणना अधिनियम, नियमावलियों एवं प्रक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही मकानों की सूचीकरण प्रक्रिया, गणना प्रपत्रों को सही ढंग से भरने की विधि, तकनीकी एवं डिजिटल उपकरणों (मोबाइल एप एवं पोर्टल) के उपयोग तथा फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तार से समझाया गया।
द्वितीय दिवस पर प्रतिभागियों को जनगणना के CMMS पोर्टल एवं HLO एप से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। HLO एप में शामिल प्रश्नावली, डेटा एंट्री प्रक्रिया एवं त्रुटिरहित सूचना संकलन के तरीकों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर फील्ड ट्रेनर्स को क्षेत्र में ले जाकर HLO एप के माध्यम से प्रायोगिक प्रशिक्षण कराया गया, जिससे उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ। समापन अवसर पर उप जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती शबनम खोरवाल ने सभी प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स से इस राष्ट्रीय महाभियान में पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े जिले के सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मानव एकता दिवस, सेवा और आध्यात्मिक समरसता का पावन अवसर...

April 17, 2026 02:36 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, कमल राणा गैंग को वाहन उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार...

April 17, 2026 01:19 PM

जनगणना 2027, फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन....

April 17, 2026 01:13 PM

भीषण गर्मी से बचने हेतु घरों में रहें, किशोरी बालिकाएं एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर टीका अवश्य लगवाएं....

April 17, 2026 01:08 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम सम्‍पन्‍न कलश यात्रा के साथ सामुहिक श्रमदान, घाट की सफाई की...

April 17, 2026 11:55 AM

जिले में 21 से 25 अप्रेल तक पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन -नोडल अधिकारी नियुक्‍त....

April 17, 2026 11:55 AM

मासिक किराए पर टैक्‍सी वाहन लगाने के लिए निविदा आमंत्रित...

April 17, 2026 11:54 AM

अनुदानित यूरिया का गैर-कृषि उपयोग रोकने जिला एवं अनुभाग स्तरीय, टास्क फोर्स गठित.....

April 17, 2026 11:53 AM

अधिकाधिक किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने ए.पी.सी.समूह में शामिल विभागों की समीक्षा की....

April 17, 2026 11:53 AM

रामपुरा में विकास कार्य बना मुसीबत, नई सड़क बार-बार खुदाई से जनता त्रस्त, मंदिर की पवित्रता पर उठे सवाल..

April 17, 2026 11:51 AM

आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ24 को, जिनमणि प्रभु सुरीश्वर जी महाराज का नवीन प्रतिमाओं के साथ भव्य नगर प्रवेश 19 को, 17 से 25 अप्रैल तक होंगे विविध धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन....

April 17, 2026 11:47 AM

कुंभ दीपक स्थापना के साथ आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव का शंखनाद, पाप कर्मों की निर्जरा के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है साध्वी विद्युत प्रभा श्री जी महाराज साहब....

April 17, 2026 11:40 AM

ग्वालटोली में श्री चन्द्रवंशी ग्वाला समाज का 8 वां सामूहिक गंगभोज कार्यक्रम आज, कल भव्य रूप से आयोजित होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन...

April 17, 2026 11:37 AM

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक रंगे हाथों ट्रैप..

April 17, 2026 11:35 AM

पत्रिका लेखन के शुभ मुहूर्त के साथ वर्षितप महोत्सव का शंखनाद, तप आराधना बिना आत्मा का कल्याण नहीं - साध्वी धृतीपुर्णा श्री जी महाराज साहब...

April 17, 2026 11:33 AM

सैलाना क्षेत्र में पेयजल संकट पर विधायक कमलेश्वर डोडियार सक्रिय, कलेक्टर को लिखा पत्र...

April 17, 2026 11:27 AM

12 घंटे खड़े रहकर कि खड्गासन मुद्रा में कायक्लेश महातप की सामायिक साधना....

April 17, 2026 11:24 AM

मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुपर 100 प्रवेश परीक्षा का परिणाम किया घोषित, ओपन स्कूल की बेवसाइट पर विद्यार्थी देख सकते हैं अपना रिजल्ट...

April 17, 2026 04:03 AM

संबल योजना में आयु संशोधन पर सख्ती, मृत्यु के बाद बदलाव पूरी तरह प्रतिबंधित...

April 17, 2026 04:02 AM