रामपुरा में विकास कार्य बना मुसीबत, नई सड़क बार-बार खुदाई से जनता त्रस्त, मंदिर की पवित्रता पर उठे सवाल..
Updated : April 17, 2026 11:51 AM
मुकेश राठौर रामपुरा
सामाजिक
रामपुरा। नगर में चल रहे विकास कार्य अब आमजन के लिए राहत नहीं बल्कि बड़ी परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। देवस्थान काल भैरव मठ के सामने हालात बेहद खराब हैं, जहां एक ओर मुख्य मार्ग की खुदाई से आवागमन बाधित है, वहीं दूसरी ओर गंदगी ने धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचाई है। जानकारी के अनुसार, प्राची एंटरप्राइजेज द्वारा डाली गई पाइपलाइन को दोबारा खोदकर पुनः बिछाया जा रहा है। इस अव्यवस्थित कार्यप्रणाली के चलते हाल ही में बनी सीमेंट कांक्रीट सड़क को फिर से तोड़ दिया गया, जिससे नई सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बार-बार खुदाई से मार्ग की हालत जर्जर हो गई है और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क बस स्टैंड और अस्पताल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद लगभग 20 दिनों से कार्य अधूरा पड़ा है और जिम्मेदारों की अनदेखी साफ नजर आ रही है। सबसे चिंताजनक स्थिति काल भैरव मठ के सामने बनी हुई है, जहां प्रतिदिन नालियां जाम हो रही हैं। नाली जाम होने के कारण गंदा पानी मंदिर परिसर के आसपास फैल रहा है, जिससे न केवल बदबू फैल रही है बल्कि मंदिर की पवित्रता और मर्यादा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए, पाइपलाइन कार्य को व्यवस्थित तरीके से किया जाए और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है और जनता को इस परेशानी से राहत मिलती है।
और खबरे
जनगणना 2027, फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन....
April 17, 2026 01:13 PM
भीषण गर्मी से बचने हेतु घरों में रहें, किशोरी बालिकाएं एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर टीका अवश्य लगवाएं....
April 17, 2026 01:08 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम सम्पन्न कलश यात्रा के साथ सामुहिक श्रमदान, घाट की सफाई की...
April 17, 2026 11:55 AM
जिले में 21 से 25 अप्रेल तक पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन -नोडल अधिकारी नियुक्त....
April 17, 2026 11:55 AM
मासिक किराए पर टैक्सी वाहन लगाने के लिए निविदा आमंत्रित...
April 17, 2026 11:54 AM
अनुदानित यूरिया का गैर-कृषि उपयोग रोकने जिला एवं अनुभाग स्तरीय, टास्क फोर्स गठित.....
April 17, 2026 11:53 AM
अधिकाधिक किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह में शामिल विभागों की समीक्षा की....
April 17, 2026 11:53 AM
रामपुरा में विकास कार्य बना मुसीबत, नई सड़क बार-बार खुदाई से जनता त्रस्त, मंदिर की पवित्रता पर उठे सवाल..
April 17, 2026 11:51 AM
आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ24 को, जिनमणि प्रभु सुरीश्वर जी महाराज का नवीन प्रतिमाओं के साथ भव्य नगर प्रवेश 19 को, 17 से 25 अप्रैल तक होंगे विविध धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन....
April 17, 2026 11:47 AM
कुंभ दीपक स्थापना के साथ आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव का शंखनाद, पाप कर्मों की निर्जरा के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है साध्वी विद्युत प्रभा श्री जी महाराज साहब....
April 17, 2026 11:40 AM
ग्वालटोली में श्री चन्द्रवंशी ग्वाला समाज का 8 वां सामूहिक गंगभोज कार्यक्रम आज, कल भव्य रूप से आयोजित होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन...
April 17, 2026 11:37 AM
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक रंगे हाथों ट्रैप..
April 17, 2026 11:35 AM
पत्रिका लेखन के शुभ मुहूर्त के साथ वर्षितप महोत्सव का शंखनाद, तप आराधना बिना आत्मा का कल्याण नहीं - साध्वी धृतीपुर्णा श्री जी महाराज साहब...
April 17, 2026 11:33 AM
सैलाना क्षेत्र में पेयजल संकट पर विधायक कमलेश्वर डोडियार सक्रिय, कलेक्टर को लिखा पत्र...
April 17, 2026 11:27 AM
12 घंटे खड़े रहकर कि खड्गासन मुद्रा में कायक्लेश महातप की सामायिक साधना....
April 17, 2026 11:24 AM
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुपर 100 प्रवेश परीक्षा का परिणाम किया घोषित, ओपन स्कूल की बेवसाइट पर विद्यार्थी देख सकते हैं अपना रिजल्ट...
April 17, 2026 04:03 AM
संबल योजना में आयु संशोधन पर सख्ती, मृत्यु के बाद बदलाव पूरी तरह प्रतिबंधित...
April 17, 2026 04:02 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 17, 2026 03:55 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 17, 2026 03:54 AM