सैलाना क्षेत्र में पेयजल संकट पर विधायक कमलेश्वर डोडियार सक्रिय, कलेक्टर को लिखा पत्र...
Updated : April 17, 2026 11:27 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
मध्य प्रदेश
रतलाम / सैलाना :- विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच गहराते पेयजल संकट को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। विधायक डोडियार ने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री मिशा सिंह को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के कारण सैलाना क्षेत्र के कई गांवों में जल संकट गंभीर रूप ले चुका है। ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए भी पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। विधायक ने कलेक्टर से मांग की है कि जिन गांवों में समस्या अधिक गंभीर है, वहां तत्काल सर्वेक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए। साथ ही टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, नई बोरिंग तथा पाइपलाइन व्यवस्था जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं जल्द से जल्द लागू की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना चाहिए। विधायक डोडियार ने कलेक्टर से इस संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने का भी आग्रह किया है अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी से कदम उठाता है और क्षेत्रवासियों को राहत कब तक मिलती है।
और खबरे
जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम सम्पन्न कलश यात्रा के साथ सामुहिक श्रमदान, घाट की सफाई की...
April 17, 2026 11:55 AM
जिले में 21 से 25 अप्रेल तक पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन -नोडल अधिकारी नियुक्त....
April 17, 2026 11:55 AM
मासिक किराए पर टैक्सी वाहन लगाने के लिए निविदा आमंत्रि...
April 17, 2026 11:54 AM
अनुदानित यूरिया का गैर-कृषि उपयोग रोकने जिला एवं अनुभाग स्तरीय, टास्क फोर्स गठित.....
April 17, 2026 11:53 AM
अधिकाधिक किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह में शामिल विभागों की समीक्षा की....
April 17, 2026 11:53 AM
रामपुरा में विकास कार्य बना मुसीबत, नई सड़क बार-बार खुदाई से जनता त्रस्त, मंदिर की पवित्रता पर उठे सवाल..
April 17, 2026 11:51 AM
आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ24 को, जिनमणि प्रभु सुरीश्वर जी महाराज का नवीन प्रतिमाओं के साथ भव्य नगर प्रवेश 19 को, 17 से 25 अप्रैल तक होंगे विविध धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन....
April 17, 2026 11:47 AM
कुंभ दीपक स्थापना के साथ आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव का शंखनाद, पाप कर्मों की निर्जरा के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है साध्वी विद्युत प्रभा श्री जी महाराज साहब....
April 17, 2026 11:40 AM
ग्वालटोली में श्री चन्द्रवंशी ग्वाला समाज का 8 वां सामूहिक गंगभोज कार्यक्रम आज, कल भव्य रूप से आयोजित होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन...
April 17, 2026 11:37 AM
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक रंगे हाथों ट्रैप..
April 17, 2026 11:35 AM
पत्रिका लेखन के शुभ मुहूर्त के साथ वर्षितप महोत्सव का शंखनाद, तप आराधना बिना आत्मा का कल्याण नहीं - साध्वी धृतीपुर्णा श्री जी महाराज साहब...
April 17, 2026 11:33 AM
सैलाना क्षेत्र में पेयजल संकट पर विधायक कमलेश्वर डोडियार सक्रिय, कलेक्टर को लिखा पत्र...
April 17, 2026 11:27 AM
12 घंटे खड़े रहकर कि खड्गासन मुद्रा में कायक्लेश महातप की सामायिक साधना....
April 17, 2026 11:24 AM
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुपर 100 प्रवेश परीक्षा का परिणाम किया घोषित, ओपन स्कूल की बेवसाइट पर विद्यार्थी देख सकते हैं अपना रिजल्ट...
April 17, 2026 04:03 AM
संबल योजना में आयु संशोधन पर सख्ती, मृत्यु के बाद बदलाव पूरी तरह प्रतिबंधित...
April 17, 2026 04:02 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 17, 2026 03:55 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 17, 2026 03:54 AM
नीमच यातायात पुलिस की कार्रवाई, काली फिल्म व नियम उल्लंघन पर 51 चालान, ₹24,300 वसूले….
April 16, 2026 05:49 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 51,752 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 16, 2026 05:43 PM