कुंभ दीपक स्थापना के साथ आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव का शंखनाद, पाप कर्मों की निर्जरा के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है साध्वी विद्युत प्रभा श्री जी महाराज साहब....
Updated : April 17, 2026 11:40 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- त्याग तपस्या के बिना पाप कर्मों की निर्जरा नहीं होती है। मनुष्य सदैव अनुकूल स्थिति चाहता है जबकि कठिन प्रतिकूल परिस्थिति में ही सफलता मिलती है। आधुनिक युग में मनुष्य बहुत स्वार्थी हो गया है वह साधु संतों से भी अपने अनुकूल व्यवस्था चाहता है। मनुष्य इतना आलसी हो रहा है कि पूजा पाठ भी अपने अनुकूल परिस्थितियों के अनुसार ही करना चाहता है। जबकि तप जप नियम संयम का पालन किए बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती है।पाप कर्मों की निर्जरा के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है। यह बात साध्वी विद्युत प्रभा श्री जी महाराज साहब ने कही।वेश्री आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल सूरी खरतरगछ ट्रस्ट नीमच के तत्वाधान में शहरी हाईवे स्थित ग्वालटोली ब्रिज के समीप स्पेन्टा पेट्रोल पंप के समीप नवनिर्मितआदिनाथ जिनालय मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शंखनाद शुक्रवार 17 अप्रैल को मिडल मिडल स्कूल मैदान स्थित जैन भवन सभा कक्ष में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि
प्रतिकूल परिस्थिति तो हर मनुष्य के जीवन में आती है लेकिन उसका सामना करने के बाद ही सफलता मिलती है। साध्वी साध्वी मृदु पुर्णा श्री जी महाराज साहब ने कहा कि मनुष्य द्वारा संसार को अपने अनुकूल बनाने के कारण उसका प्रेम स्वभाव निरंतर काम होता जा रहा है चिंतन का विषय है। तपस्या के बाद मनुष्य के जीवन में संयम जीवन का पालन होना चाहिए तभी वह तपस्या सार्थक होती है। परमात्मा को प्राप्त करने के लिए मन को भी पवित्र करना होता है। संसार स्वार्थी है यहां कुछ दिए बिना कुछ नहीं मिलता है। पिता पुत्र की देखभाल करता है, मां बेटी की देखभाल करती है, भक्त गुरु की देखभाल करता है, सभी में लेनदेन की मनोवृत्ति होती है हर संबंध कुछ चाहता है। परमात्मा भक्ति का प्रेम चाहता है। साध्वी सुमन प्रभास श्री जी महाराज साहब ने कहा कि
भक्त परमात्मा से आशीर्वाद चाहता है। संसार के संबंध भौतिक स्वार्थ चाहते हैं। भक्ति प्रेम हो तो राधा कृष्ण जैसी होनी चाहिए। राधा और कृष्ण का प्रेम निस्वार्थ भाव का था।
इस अवसर पर महोत्सव का शुभारंभ
कुंभ दीपक ज्वारा रोपण स्थापना से हुआ - इस अवसर पर साध्वी सुमन श्री जी महाराज साहब ने कहा कि संयम जीवन का पालन किए बिना आत्म कल्याण नहीं होता है। साधना करने के बाद भी संतोष की प्रति कितनी हुई धर्म के मार्ग में हम वहीं के वहीं है आगे नहीं बढ़ रहे हैं धर्म का लक्ष्य नहीं पूरा नहीं हो रहा है नवकार मंत्र की साधना भी पूरी नहीं हो रही है मैं नहीं मेरा नहीं यह मंत्र जीवन में आए बिना हमारा कल्याण नहीं हो सकता है। केएमपी महिला मंडल ने धार्मिक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक एवं श्री संघअध्यक्ष अनिल नागौरी ने कहा कि साधु संत हमें मार्गदर्शन प्रदान करें कि हम धार्मिक सद्भाव पर चलकर समाज का कल्याण कर सके। आदिनाथ जिनालय के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जैन ने कहा कि परम सौभाग्य है कि गुरुदेव का नीमच आगमन हो रहा है मालवा की लाल माटी की पावन धरा पवित्र होगी वर्षितप के पारने हो रहे हैं। गुरुदेव के आगमन से नीमच की धर्म नगरी पवित्र हो रही है। दादावाड़ी ट्रस्ट के तत्वाधान एवं गच्छाधिपति के सानिध्य में विधि विधान और परंपरागत अनुसार शुभ मुहूर्त में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हो रहा है । धर्म सभा का संचालन सचिव मनीष कोठारी ने किया।
विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूजन आज - कार्यक्रम महोत्सव की पावन श्रृंखला में 18 अप्रैल शनिवार को स्नात्र पूजा, भैरव पूजा, क्षेत्रपाल पूजन, देवी पूजन, विद्या देवी पूजन, 64 योगिनी पूजन, पंच परमेश्वर पूजा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में - 19 अप्रैल रविवार को गुरुदेव के सानिध्य में प्रतिमाओं का नगर प्रवेश ,20 अप्रैल सोमवार को वर्षितप तपस्वियों का वरघोडा, 21 अप्रैल मंगलवार को च्यवन कल्याणक विधान, 22 अप्रैल बुधवार को जन्म कल्याणक विधान, 56 दिक कुमारी महोत्सव, एवं शाम को श्री आदिनाथ एवं गुरुदेव वंदना कार्यक्रम,23 अप्रैल गुरुवार को दीक्षा कल्याणक का वरघोडा, महावीर जिनालय ध्वजा ,24 अप्रैल शुक्रवार को परमात्मा की प्रतिष्ठा, 25 अप्रैल शनिवार को द्वार उद्घाटन के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
और खबरे
जनगणना 2027, फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन....
April 17, 2026 01:13 PM
भीषण गर्मी से बचने हेतु घरों में रहें, किशोरी बालिकाएं एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर टीका अवश्य लगवाएं....
April 17, 2026 01:08 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम सम्पन्न कलश यात्रा के साथ सामुहिक श्रमदान, घाट की सफाई की...
April 17, 2026 11:55 AM
जिले में 21 से 25 अप्रेल तक पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन -नोडल अधिकारी नियुक्त....
April 17, 2026 11:55 AM
मासिक किराए पर टैक्सी वाहन लगाने के लिए निविदा आमंत्रित...
April 17, 2026 11:54 AM
अनुदानित यूरिया का गैर-कृषि उपयोग रोकने जिला एवं अनुभाग स्तरीय, टास्क फोर्स गठित.....
April 17, 2026 11:53 AM
अधिकाधिक किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह में शामिल विभागों की समीक्षा की....
April 17, 2026 11:53 AM
रामपुरा में विकास कार्य बना मुसीबत, नई सड़क बार-बार खुदाई से जनता त्रस्त, मंदिर की पवित्रता पर उठे सवाल..
April 17, 2026 11:51 AM
आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ24 को, जिनमणि प्रभु सुरीश्वर जी महाराज का नवीन प्रतिमाओं के साथ भव्य नगर प्रवेश 19 को, 17 से 25 अप्रैल तक होंगे विविध धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन....
April 17, 2026 11:47 AM
कुंभ दीपक स्थापना के साथ आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव का शंखनाद, पाप कर्मों की निर्जरा के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है साध्वी विद्युत प्रभा श्री जी महाराज साहब....
April 17, 2026 11:40 AM
ग्वालटोली में श्री चन्द्रवंशी ग्वाला समाज का 8 वां सामूहिक गंगभोज कार्यक्रम आज, कल भव्य रूप से आयोजित होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन...
April 17, 2026 11:37 AM
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक रंगे हाथों ट्रैप..
April 17, 2026 11:35 AM
पत्रिका लेखन के शुभ मुहूर्त के साथ वर्षितप महोत्सव का शंखनाद, तप आराधना बिना आत्मा का कल्याण नहीं - साध्वी धृतीपुर्णा श्री जी महाराज साहब...
April 17, 2026 11:33 AM
सैलाना क्षेत्र में पेयजल संकट पर विधायक कमलेश्वर डोडियार सक्रिय, कलेक्टर को लिखा पत्र...
April 17, 2026 11:27 AM
12 घंटे खड़े रहकर कि खड्गासन मुद्रा में कायक्लेश महातप की सामायिक साधना....
April 17, 2026 11:24 AM
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुपर 100 प्रवेश परीक्षा का परिणाम किया घोषित, ओपन स्कूल की बेवसाइट पर विद्यार्थी देख सकते हैं अपना रिजल्ट...
April 17, 2026 04:03 AM
संबल योजना में आयु संशोधन पर सख्ती, मृत्यु के बाद बदलाव पूरी तरह प्रतिबंधित...
April 17, 2026 04:02 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 17, 2026 03:55 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 17, 2026 03:54 AM