संगम विश्वविद्यालय में तृतीय विधि विमर्श राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का सफल समापन...
Updated : April 17, 2026 02:39 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- संगम विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा 15 से 17 अप्रैल, 2026 तक आयोजित ‘तृतीय विधि विमर्श राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिष्ठित विधि संस्थाओं की टीमों ने भाग लेकर अपनी विधिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में सर प्रताप विधि महाविद्यालय, जोधपुर; करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, कोटा; जी.एल.एस यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद; द आई.सी.एफ.आई. यूनिवर्सिटी, जयपुर; राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर; यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर; एशियन लॉ कॉलेज, नोएडा तथा एनएलयू त्रिपुरा संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रथम दिवस पर आयोजित उद्घाटन समारोह से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि लोक अभियोजक एडवोकेट रघुनंदन सिंह, विशेष अतिथि जिला बार अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उमेद सिंह, विशेष अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व लोक अभियोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कुनाल ओझा तथा पूर्व बार अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने अपनी तर्कशक्ति, विधिक ज्ञान एवं प्रस्तुतीकरण कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में निर्णायक मंडल के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं विधि विशेषज्ञों में एडवोकेट भूपेंद्र सिंह चारण, एडवोकेट मुकेश शर्मा, एडवोकेट राकेश नुवाल, एडवोकेट रामगोपाल चांदक एवं एडवोकेट पुनीत शर्मा शामिल रहे। सेमीफाइनल राउंड में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर के विधि विभाग से डॉ. कृष्ण किशोर त्रिवेदी, डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय, उदयपुर के उप-प्राचार्य डॉ. मोहम्मद हारुन चिप्पा एवं राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर की सहायक आचार्य डॉ. विनीता व्यास ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
फाइनल राउंड में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश शिव कुमार शर्मा, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू गेहलोत एवं सहायक आचार्य डॉ. पूनम बिश्नोई ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म एवं निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
द्वितीय दिवस पर सेमीफाइनल राउंड तथा विधिक एवं सांस्कृतिक संवाद सत्र का आयोजन किया गया, जबकि अंतिम दिवस पर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक फाइनल राउंड संपन्न हुआ, जिसके उपरांत विजेताओं की घोषणा की गई।
प्रतियोगिता में द आई.सी.एफ.एआई. यूनिवर्सिटी, जयपुर की टीम विजेता रही, जिसे ₹20,000 की नकद राशि से सम्मानित किया गया। सर प्रताप विधि महाविद्यालय, जोधपुर की टीम उपविजेता घोषित की गई, जिसे ₹10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। व्यक्तिगत श्रेणी में जी.एल.एस यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद के यश बोहरा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता तथा राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के सुमित कुमार को सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल के लिए चयनित करते हुए प्रत्येक को ₹5,000 की नकद राशि से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री विशाल भार्गव तथा माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भीलवाड़ा नगेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की प्राचार्य डॉ. अंजू गेहलोत एवं सहायक आचार्य डॉ. पूनम बिश्नोई भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. करुणेश सक्सेना, प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. मानस रंजन पाणिग्रही एवं रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन डीन इंचार्ज डॉ. ओमप्रकाश सोमकुवर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। संयोजक एवं असिस्टेंट डीन गौरव सक्सेना ने उद्घाटन उद्बोधन के साथ प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ओमप्रकाश सोमकुवर एवं सह-संयोजक एवं असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य दाधीच द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विधि संकाय के सहायक आचार्य डॉ. शशांक शेखर सिंह, डॉ. सुनाक्षी शर्मा, डॉ. विषुप्रिया दाधीच, वार्तिका मिश्रा एवं वृंदा माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रानी लोढ़ा एवं अंगद मेघवंशी द्वारा किया गया।
और खबरे
बघाना में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 42 रोगियों ने लिया लाभ...
April 17, 2026 03:51 PM
आंगनवाड़ी का समय परिवर्तन, सुबह 8 बजे से लगेगी आंगनवाड़ी...
April 17, 2026 03:50 PM
जिले के स्वयंसेवी संस्थाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 23 अप्रेल को...
April 17, 2026 03:50 PM
प्लेसमेंट ड्राईव 22 अप्रेल को नीमच में....
April 17, 2026 03:49 PM
एक पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
April 17, 2026 03:49 PM
हितग्राही मई जून का एक मुश्त राशन प्राप्त करें
April 17, 2026 03:49 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 23 अप्रेल को
April 17, 2026 03:48 PM
मानसरोवर झील प्रकरण में एनजीटी आदेशों की अवहेलना एवं गंभीर अनियमितताओं का खुलासा...
April 17, 2026 03:44 PM
जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो डोडाचूरा जब्त, बिना नंबर की कार पकड़ी..
April 17, 2026 03:13 PM
महुरोड स्थित टीन शेड की दुकान में घुसकर वाहनो के टायर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, थाना नीमच सिटी पुलिस को मिली बडी सफलता...
April 17, 2026 03:08 PM
20 अप्रैल को मेंटेनेंस के कारण शहर में नहीं होगा जल वितरण..
April 17, 2026 03:05 PM
नपा ने सांवरिया फर्नीचर का काटा 5000 रुपए का चालान सड़क तक फैला रखा था सामान....
April 17, 2026 03:03 PM
संगम विश्वविद्यालय में तृतीय विधि विमर्श राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का सफल समापन...
April 17, 2026 02:39 PM
मानव एकता दिवस, सेवा और आध्यात्मिक समरसता का पावन अवसर...
April 17, 2026 02:36 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, कमल राणा गैंग को वाहन उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार...
April 17, 2026 01:19 PM
जनगणना 2027, फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन....
April 17, 2026 01:13 PM
भीषण गर्मी से बचने हेतु घरों में रहें, किशोरी बालिकाएं एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर टीका अवश्य लगवाएं....
April 17, 2026 01:08 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम सम्पन्न कलश यात्रा के साथ सामुहिक श्रमदान, घाट की सफाई की...
April 17, 2026 11:55 AM
जिले में 21 से 25 अप्रेल तक पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन -नोडल अधिकारी नियुक्त....
April 17, 2026 11:55 AM