साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खाते का संचालक गिरफ्तार, 21.90 लाख का ट्रांजेक्शन उजागर...
Updated : April 16, 2026 09:38 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “म्युल हंटर” के तहत पुलिस थाना चंदेरिया ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खाते के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जांच में उक्त खाते के माध्यम से विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी प्रकरणों से जुड़ा करीब 21.90 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिदेशक साईबर एंव तकनिकी सेवाएं राजस्थान जयपुर द्वारा साईबर अपराधो की रोकथाम हेतू संदिग्ध बैंक खातो एंव हॉटस्पोट पर प्रभावी कार्यवाही के अनुक्रम में चलाये जा रहे विशेष अभियान " म्युल हंटर" के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निर्देशन में थानाधिकारी चंदेरिया मोतीराम द्वारा एएसआई मुकेश कुमार एंव कानि रणजीत की टीम का गठन किया। उक्त टीम द्वारा विभिन्न बैंक शाखाओ के संदिग्ध बैंक खातो के सम्बन्ध मे साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायते दर्ज है। जिसमे से संदिग्ध एस.बी. आई. बैंक खाता नम्बर 43875764427 को साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर चैक किया गया उक्त बैंक खाते पर Police station Dighi District Pimpri chinchwad police Commissionerate Maharashrta पर शिकायत दर्ज होना पाया गया जिसमे 5,80,000 रूपये का दिनाक 16.04.2025 को फ्रॉड, Police station Pune City Cyber Police Station Pune City Maharashrta पर शिकायत दर्ज होना पाया गया जिसमे 14,00,000 रूपये का दिनाक 22.04.2025 को फ्रॉड, एंव Police station CCB Chennai Tamil nadu पर शिकायत दर्ज होना पाया गया जिसमे 2,10,000 रूपये का दिनाक 17.04.2025 को फ्रॉड, हो उक्त संदिग्ध बैंक खाते मे अलग-अलग साईबर फ्रॉड से कुल 21,90,000 का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। जिस पर उक्त संदिग्ध बैंक खाते के खाता धारक बालुराम पिता कन्हैया लाल जाति लौहार निवासी सिन्धी विनायक कालोनी पदमनी नगर चन्देरिया हाल माल की चौगावडी पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौडगढ को पुलिस थाना चन्देरिया पर बुलाया जाकर पुछताछ की गई तो बालुराम लौहार ने बताया कि "मैं तथा श्रवण सुहालका निवासी बस्सी दोस्त है, तथा हमारे दोनो की पहले चन्देरिया में पास पास दुकान थी। श्रवण सुहालका ने बताया कि मेरे किसी मिलने वाले की अवैध राशि तेरे खाते मे डलवा ले, वह अपन दोनो को 30 प्रतिशत कमीशन देगा। उक्त कमीशन में से 20 प्रतिशत कमीशन आपको तथा 10 प्रतिशत कमीशन मेरे को मिल जायेगा तथा बाकि के रूपये मेरे मिलने वाले को देगें। फिर मेरे खाते में 3 बार में कुल 21,90,000 रूपये आये थे। उक्त रूपये मैने तथा मेरे दोस्त श्रवण सुहालका दोनो ने मिल कर बैंक में चैक लगा कर निकाले थे, मेरा कमीशन मैने रख लिया था, तथा बाकि के रूपये श्रवण सुहालका को दे दिये थे, हमने योजना चन्देरिया मे बनाई थी।" बालुराम एंव श्रवण सुहालका दोनो ने आपस मे मिलकर पूर्व मे सोची समझी योजना के तहत आपराधिक षडयन्त्र रचकर व बईमानी पूर्वक लोगो से धोखाधडी करते हुये पहले तो राशि अपने खाते में जमा करा उक्त राशि को निकालकर राशि का उपयोग किया गया। बालुराम एंव श्रवण सुहालका द्वारा लोगो के साथ धोखाधडी कर अवैध राशि अर्जित करना अपराध पाया जाने से प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त बालुराम लौहार को गिरफ्तार किया जाकर के उक्त अपराध में संलिप्त अन्य लोगो के बारे में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
और खबरे
22 अप्रैल को जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा बैठक, विभिन्न विभागों की होगी समीक्षा....
April 16, 2026 12:00 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के तीन प्रकरणों में, 4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
April 16, 2026 11:58 AM
सभी शासकीय सेवक स्व जनगणना जानकारी ऑनलाइन दर्ज करवाए - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की जिले के नागरिकों से स्वगणना विकल्प का उपयोग करने की अपील....
April 16, 2026 11:55 AM
चल्दू के दुर्घटना पीडित परिवार को मिली 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता, कलेक्टर ने रेडक्रास से प्रदान की सहायता राशि....
April 16, 2026 11:53 AM
कुकड़ेश्वर में चलाया गया स्वच्छता अभियान- बावड़ी की सफाई की....
April 16, 2026 11:53 AM
निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
April 16, 2026 11:52 AM
अधूरी सड़क बनी आफत, ईंरास स्टीवर्ड स्कूल वाली 80 फीट मार्ग अधूरा छोड़ने पर प्रशासन सवालों के कटघरे में, माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली व कॉलोनिवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी....
April 16, 2026 10:55 AM
जलेश्वर महादेव में 17 अप्रैल बैसाखी अमावस्या को आस्था का मेला....
April 16, 2026 10:29 AM
साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खाते का संचालक गिरफ्तार, 21.90 लाख का ट्रांजेक्शन उजागर...
April 16, 2026 09:38 AM
पुलिस स्थापना दिवस हमें गर्व की अनुभूति देता है- पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी,130 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, पौधारोपण और रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित....
April 16, 2026 08:35 AM
77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस, रिजर्व पुलिस लाइन में सम्मान परेड का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित...
April 16, 2026 08:24 AM
रात्रि कालीन सफाई अभियान, महिला कर्मचारियों ने दिखाई जिम्मेदारी....
April 16, 2026 04:14 AM
दुर्लभ प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी में शामिल आरोपी दीपक पारखे की जमानत याचिका खारिज, जिला एवं सत्र न्यायालय भोपाल से खारिज हुई याचिका....
April 16, 2026 02:57 AM
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री पवैया ने दिया राजस्व बढ़ाने के उपायों, योजनाओं की प्रगति और जमीनी हकीकत के आकलन पर जोर....
April 16, 2026 02:53 AM
खिमला पावर प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर किया काम बंद...
April 16, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 16, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 16, 2026 02:45 AM
पिता बेचते हैं सड़क किनारे सब्जी, बोर्ड परीक्षा में बेटी ने रच दिया इतिहास….
April 16, 2026 01:23 AM
नशे पर प्रहार, 10 किलो से अधिक अफीम जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार...
April 15, 2026 05:24 PM