सर्वधर्म जगन्नाथ जी रथ यात्राआज नगर दर्शन देने निकलेंगे....
Updated : June 26, 2025 08:55 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

धार्मिक
नीमच :- श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा समिति नीमच के तत्वावधान में जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की जैसे नीमच में भीआज 27जून को प्रस्तावित जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव जनप्रतिनिधियों ,जिला प्रशासन, एवं जन सहयोग से समाज जनों द्वारा अपार उत्साह के साथ मनाया जाएगा।, रथयात्रा समिति संयोजक राजेंद्र गर्ग पप्पी सर, संरक्षक शिवनारायण गर्ग , ओपी मंत्री, सुरेश चंद्र अजमेरा, संतोष चोपड़ा , ओम प्रकाश बंसल स्वतंत्र रोड लाइंस, कन्हैयालाल शर्मा, प्रकाश चंद्र गर्ग जेवी, मुरली मंडोवरा ,गणेश खंडेलवाल, अर्जुन जायसवाल, शैलेश जोशी, नवीन गट्टानी आदि ने सामूहिक रूप से आह्वान किया है कि पूरे वर्ष पर्यंत रथ यात्रा की प्रतीक्षा रहती है । सभी का कल्याण हो यही लक्ष्य जगन्नाथपुरी यात्रा का रहता है। भगवान जी घर घर द्वार द्वार दर्शन देने आते हैं सभी पधार कर दिव्य दर्शन एवं धर्म लाभ का पुण्य गृहण करें।यात्रा में प्रत्येक समाज स्तर पर महिलाओं युवाओं की जन सहभागिता रहेगी। श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा समिति नीमच के संयोजक राजेंद्र गर्ग पप्पी सर ने बताया कि 13वर्षों से यात्रा का आयोजन हो रहा है 19 समाजों की सहभागिता है 400 सक्रिय सदस्य सहयोग प्रदान करते हैं 400 अन्य सदस्य भी अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी बनते हैं। जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की तरह नीमच में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन के मार्ग निर्देशानुसार 27 जून शुक्रवार शाम 5 बजे तिलक मार्ग स्थित श्री राम जी मंदिर से 14 दिन बीमार होम क्वारंटाइन रहने के बाद भगवान जगन्नाथ जी भक्तों के कष्ट सहन कर मंदिर के पट बंद हो जाने के बाद भगवान जगन्नाथ जीअपने भक्तों को दर्शन देने हेतु रथ पर सवार होकर भगवान श्री कृष्ण जी, बलदेव जी की बहन सुभद्रा जी के आकर्षक प्रतिमा के साथ अपने भक्तों के बीच फूलों से श्रृंगार के साथ दर्शन देने हेतु शहर की सड़कों पर निकलेंगे। रथ यात्रा में साधु-संतों का मार्गदर्शन सानिध्य एवं आशीर्वाद मिलेगा। इस अवसर पर साध्वी सत्या सिद्धा गिरी जी महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।यात्रा रात्रि 9 बजे तक आरती के साथ विश्राम होगी। मायापुर का सुंदरबनी के कारीगर द्वारा पोशाक बनाने के बाद पहली बार सतरंगी सिर्फ वृंदावन से मंगवाया गया है । नए रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ जी दिव्य दर्शन के लिए निकलेंगे ।रथ यात्रा में आकर्षण का केंद्र जगन्नाथ जी का रथ पर भगवान श्री कृष्ण जी बलदेव जी सुभद्रा जी नए रथ पर सवार आकर्षक प्रतिमा बैंड बाजे ढोल के साथ रथ को श्रद्धालु भक्तों द्वारा रस्सी से खींचा जावेगा । रथ पर फूलों का व विधुत श्रृंगार , व ,राधा कृष्ण, नरसिंह अवतार की झांकियां आदि भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी।परम भगवान जगन्नाथ जीअपने दर्शन लाभ देने हेतु निकलगें तो नीमच नगर में शांति सुख समृद्धि का अनुभव होगा। अग्रवाल समाज के नरसिंह मंदिर को मौसी का घर बनाया जायेगा । भगवान जलपान करने के बाद भक्तों को दर्शन हेतु आगे बढ़ेंगे। रथ यात्रा श्री राम मंदिर जाजू बिल्डिंग तिलक मार्ग श्री राम चौक गोपाल मंदिर नरसिंह मंदिर बारादरी चौराहा, फव्वारा चौक , सब्जी मंडी चौराहा,कमल चौक , भारत माता चौक, पुस्तक बाजार होते हुए अग्रसेन वाटिका पर आरती के बाद विसर्जित होगी। आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। रथ यात्रा में अग्रवाल स्वर्णकार, माहेश्वरी , खंडेलवाल , सकल ब्राह्मण, पोरवाल , पूज्य सिंधी पंचायत ,पंजाबी , पाटीदार ,जायसवाल , सिख, फुल माली सैनी , विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, पाटीदार, साहू तेली , सेन , आर्य , यादव , राजपूत , जाटव , घाणीवार तेली , माली , चौरसिया , धाकड़ ,गुजर आंजना ,प्रजापति , समाज धोबी समाज एवं समस्त धार्मिक संगठन धार्मिक अनुषांगिक संगठन एवं समस्त सनातन धर्म सर्वजन सर्व समाज जन सहित 19 समाजों के सहयोग से निकाली जाएगी।सभी भक्तों से सामूहिक आह्वान किया गया कि धार्मिक यात्रा में सहभागी बने और सामाजिक एकता प्रेम सद्भाव प्रदर्शित करें।
और खबरे
नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने स्वच्छता पर्यवेक्षको की बैठक लेकर की वन टू वन चर्चा, वर्षाकाल हेतु स्पेशल टीम गठित करने के दिए निर्देश...
June 29, 2025 09:15 AM

मुक्तिधाम मार्ग पर सी.सी. रोड का भूमिपूजन आज...
June 29, 2025 09:14 AM

एमपी ट्रांसको में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन 1 जुलाई से....
June 29, 2025 09:03 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 29, 2025 09:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 29, 2025 09:00 AM

परमात्मा के दर्शन मात्र से कई भवो के पापों का नाश हो जाता है - साध्वी वर्या विपुल प्रज्ञा श्री जी.….
June 28, 2025 10:33 PM

6 किलोमीटर की परिधि में अध्यापिका ने लगाएं 1100 पौधे...
June 28, 2025 10:31 PM

सर्पदंश के उपचार हेतु एन्टी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध- डॉ.खघोत....
June 28, 2025 09:55 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 28, 2025 09:02 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 28, 2025 09:00 AM

साध्वी वर्या विपुल प्रज्ञा श्रीजी महाराज साहब का हरवार आगमन...
June 27, 2025 11:05 PM

अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जीरन पुलिस को मिली बडी सफलता, 660 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त....
June 27, 2025 10:35 PM

थैलेसीमिया वार्ड को मिलेगी एयरकंडीशनर व हीमोग्लोबिनोमीटर मशीन की सौगात , कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक होंगे अतिथि...
June 27, 2025 10:21 PM

जगन्नाथ जी पुरी रथ यात्रा, साध्वी सत्या सिद्धा गिरी जी के सानिध्य में निकली सर्वधर्म जगन्नाथ जी की रथयात्रा... जय जगन्नाथ... जगत पसारे हाथ... के जयकारों के साथ भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ -जगह-जगह महिलाओं व भक्तों ने उतारी आरती, पुष्प वर्षा से किया स्वागत, उमड़ा आस्था का जन सैलाब...
June 27, 2025 10:14 PM

जनकपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 83 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
June 27, 2025 10:09 PM

बालिका के ब्लाईड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफतार....
June 27, 2025 10:01 PM

रेलवे स्टेशन मोबाईल चोर जी.आर.पी. की गिरफ्तर में...
June 27, 2025 09:57 PM

श्री नवकार सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण कर किया नए सत्र का शुभारंभ, पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प....
June 27, 2025 09:56 PM

नीमच मे सुबह 5 बजे से लेकर 6.30 बजे तक नहीं था कोई साधन, यात्रियों को होती थी परेशानी, राजस्थान रोडवेज बस का नीमच से उदयपुर बस का संचालन पुनः प्रारंभ, यात्रियों में हर्ष, नीमच से सुबह 5.45 बजे चलने का है समय....
June 27, 2025 09:54 PM
