FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जगन्नाथ जी पुरी रथ यात्रा, साध्वी सत्या सिद्धा गिरी जी के सानिध्य में निकली सर्वधर्म जगन्नाथ जी की रथयात्रा... जय जगन्नाथ... जगत पसारे हाथ... के जयकारों के साथ भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ -जगह-जगह महिलाओं व भक्तों ने उतारी आरती, पुष्प वर्षा से किया स्वागत, उमड़ा आस्था का जन सैलाब...

  Updated : June 27, 2025 10:14 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा समिति नीमच के तत्वावधान में जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की जैसे नीमच में भी २७ जून शुक्रवार को जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समस्त सनातन धर्म, सर्व समाजजन, जनप्रतिनिधियों व जन सहयोग से समाजजनों द्वारा अपार उत्साह के साथ मनाया गया।, कार्यक्रम में रथयात्रा समिति संयोजक राजेंद्र गर्ग पप्पी सर, संरक्षक शिवनारायण गर्ग , ओपी मंत्री, सुरेश चंद्र अजमेरा, संतोष चोपड़ा , ओम प्रकाश बंसल स्वतंत्र रोड लाइंस, शैलेंद्र गर्ग, सुरेश चंद्र अजमेरा, कमल गर्ग, मधुसूदन खंडेलवाल, राकेश भारद्वाज, प्रहलाद राय गर्ग, शांतिलाल गुप्ता संतोष खंडूजा, दिलीप शर्मा एडवोकेट, लक्ष्मण राठौर, नीरज अहीर, मनोहर अर्जनानी, ईश्वर आहूजा,राजेश जायसवाल पराग, जितेंद्र सोनी, अवान्तर ज्योति पत्रिका के संपादक रूद्र पाराशर, हरभजन सिंह सलूजा, मोहनलाल सैनी, धन्नालाल पटेल ,रामप्रसाद चौधरी, राजेंद्र नरेडी, कन्हैयालाल शर्मा, प्रकाश चंद्र गर्ग जेवी, मुरली मंडोवरा ,गणेश खंडेलवाल, अर्जुन सिंह जायसवाल, शैलेश जोशी व नवीन गट्टानी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे । श्रद्धालु भक्तों ने दिव्य दर्शन एवं धर्म लाभ का पुण्य गृहण किया
19 समाजों की सहभागिता - विगत 13वर्षों से यात्रा का आयोजन हो रहा है। सनातन धर्म के 19 समाजों की सहभागिता रही, 400 सक्रिय सदस्य सहयोग प्रदान किया। 400 अन्य सदस्य भी अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी बने । जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की तरह नीमच में शाम 5 बजे तिलक मार्ग स्थित श्री राम जी मंदिर से 14 दिन बीमार होम क्वारंटाइन रहने के बाद भगवान जगन्नाथ जी ने भक्तों के कष्ट सहन कर मंदिर के पट बंद हो जाने के बाद भगवान जगन्नाथ जी अपने भक्तों को दर्शन देने हेतु रथ पर सवार होकर भगवान श्री कृष्ण जी, बलदेव जी की बहन सुभद्रा जी के आकर्षक प्रतिमा के साथ अपने भक्तों के बीच फूलों से श्रृंगार के साथ दर्शन देने हेतु शहर की सड़कों पर निकलें। रथ यात्रा में साध्वी सत्या सिद्धा गिरी जी सहित कई साधु-संतों का मार्गदर्शन सानिध्य एवं आशीर्वाद मिला। अवंतार ज्योति पत्रिका संपादक रूद्र पाराशर ने जगन्नाथ यात्रा पर विशेषांक भगवान जगन्नाथ के चरणों में ने भेंट तथा साध्वी सत्यसिद्धा गिरि जी महाराज को भी पुस्तक भेंट की गई। यात्रा रात्रि 9 बजे आरती के साथ विश्राम हुई। मायापुर का सुंदरबनी के कारीगर द्वारा पोशाक बनाने के बाद पहली बार सतरंगी सिर्फ वृंदावन से मंगवाया गया था । नए रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ जी दिव्य दर्शन के लिए निकलें ।रथ यात्रा में आकर्षण का केंद्र जगन्नाथ जी का रथ पर भगवान श्री कृष्ण जी बलदेव जी सुभद्रा जी नये रथ पर सवार आकर्षक प्रतिमा बैंड बाजे ढोल के साथ रथ को श्रद्धालु भक्तों द्वारा रस्सी से खींचा गया । रथ का फूलों से श्रृंगारित किया , रथ यात्रा में सर्वप्रथम योगी क्रेन और पुलिस वाहन, भगवा ध्वज लिए दो युवक चल रहे थे। बैंड बाजे और डीजे पर जगन्नाथ से संबंधित भजन स्वर लहरियां बिखर रही थी। विद्युत चालित मनमोहक झांकियां, कच्छी घोड़ी,लेझम पार्टी,झंकार मजीरा पार्टी, नासिक के ढोल, अघोरी बारात उज्जैन, जलती आग के बीच में कालिका माता का नृत्य,गामा हनुमान, ताशा पार्टी, ढोल, , बालाजी आर्ट के मुकेश माली द्वारा तैयार की गई । रिद्धि सिद्धि और गणेश जी भगवान, नाग के बढ़ पर नथया नृत्य करते श्री कृष्ण, श्रीलंका में रावण के सिंहासन के समक्ष रामदूत अंगद का शक्ति प्रदर्शन आदि स्वचालित झांकियां भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा आकर्षक दुधिया रोशनी से जगमगा रही थी। परम भगवान जगन्नाथ जीअपने दर्शन लाभ देने हेतु निकले तो नीमच शहर में शांति सुख समृद्धि का अनुभव हुआ। अग्रवाल समाज के नरसिंह मंदिर को मौसी का घर बनाया गया । भगवान जलपान करने के बाद भक्तों को दर्शन हेतु आगे बढ़ें। रथ यात्रा श्री राम मंदिर जाजू बिल्डिंग तिलक मार्ग श्री राम चौक गोपाल मंदिर नरसिंह मंदिर बारादरी चौराहा, फव्वारा चौक , सब्जी मंडी चौराहा, कमल चौक , भारत माता चौक, पुस्तक बाजार होते हुए अग्रसेन वाटिका पर आरती के बाद विसर्जित हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। रथ यात्रा में अग्रवाल स्वर्णकार, माहेश्वरी , खंडेलवाल , सकल ब्राह्मण, पोरवाल , पूज्य सिंधी, पंचायत ,पंजाबी , पाटीदार ,जायसवाल , सिख, फुल माली सैनी , विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, पाटीदार, साहू तेली , सेन , आर्य , यादव , राजपूत , जाटव , घाणीवार तेली , माली , चौरसिया , धाकड़, गुजर आंजना, प्रजापति समाज, धोबी समाज एवं समस्त धार्मिक संगठन धार्मिक अनुषांगिक संगठन एवं समस्त सनातन धर्म सर्वजन सहित 19 समाजों के सहयोग से निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त धार्मिक यात्रा में सहभागी बने और सामाजिक एकता प्रेम सद्भाव प्रदर्शित किया। भगवान जगन्नाथ जी रथ का मार्ग में अग्रवाल समाज नीमच,वस्त्र व्यवसाय कल्याण समिति, जिला मंडल, सकल ब्राह्मण कल्याण समिति पदाधिकारीयों द्वारा आरती एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया।
सामाजिक एकता के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता- साध्वी सत्या सिद्धा गिरी जी, नरसिंहमंदिर पर अपने संबोधन में साध्वी सत्या सिद्धा गिरी श्री जी ने कहा कि सर्व वर्गों में सामाजिक एकता के बिना राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। मालवा की लाल माटी की पावन धरा क्रांतिकारी शहीदों की भूमि रही है यहां पर सनातन धर्म की एकता देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। अंतरिक्ष स्टेशन में भारत के शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में कदम रखे जो पूरे देश के लिए प्रसन्नता और गर्व का विषय है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 28, 2025 09:02 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 28, 2025 09:00 AM

साध्वी वर्या विपुल प्रज्ञा श्रीजी महाराज साहब का हरवार आगमन...

June 27, 2025 11:05 PM

अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जीरन पुलिस को मिली बडी सफलता, 660 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त....

June 27, 2025 10:35 PM

थैलेसीमिया वार्ड को मिलेगी एयरकंडीशनर व हीमोग्लोबिनोमीटर मशीन की सौगात , कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक होंगे अतिथि...

June 27, 2025 10:21 PM

जगन्नाथ जी पुरी रथ यात्रा, साध्वी सत्या सिद्धा गिरी जी के सानिध्य में निकली सर्वधर्म जगन्नाथ जी की रथयात्रा... जय जगन्नाथ... जगत पसारे हाथ... के जयकारों के साथ भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ -जगह-जगह महिलाओं व भक्तों ने उतारी आरती, पुष्प वर्षा से किया स्वागत, उमड़ा आस्था का जन सैलाब...

June 27, 2025 10:14 PM

जनकपुर में स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित, 83 मरीजों ने लिया स्‍वास्‍थ्‍य लाभ...

June 27, 2025 10:09 PM

बालिका के ब्लाईड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफतार....

June 27, 2025 10:01 PM

रेलवे स्टेशन मोबाईल चोर जी.आर.पी. की गिरफ्तर में...

June 27, 2025 09:57 PM

श्री नवकार सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण कर किया नए सत्र का शुभारंभ, पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प....

June 27, 2025 09:56 PM

नीमच मे सुबह 5 बजे से लेकर 6.30 बजे तक नहीं था कोई साधन, यात्रियों को होती थी परेशानी, राजस्थान रोडवेज बस का नीमच से उदयपुर बस का संचालन पुनः प्रारंभ, यात्रियों में हर्ष, नीमच से सुबह 5.45 बजे चलने का है समय....

June 27, 2025 09:54 PM

कराते खिलाड़ियों ने चित्र उकेरकर दिया नशामुक्ति का संदेश...

June 27, 2025 09:53 PM

जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन...

June 27, 2025 09:51 PM

गौवंश का अवैध परिवहन के आरोपी को 6 माह का सश्रम कारावास....

June 27, 2025 09:49 PM

सी.आर.पी.एफ. में मनाया अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस..

June 27, 2025 09:48 PM

नीमच आश्रयगृह का बालक सोनू (परिवर्तित नाम) ऑफ्टर केयर कार्यक्रम अंतर्गत ऑटोमोबाइल कोर्स हेतु स्किल डेवलमेंट ट्रेनिंग सेंटर भोपाल में प्रवेशित...

June 27, 2025 09:39 PM

आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है - सुश्री दुबे...

June 27, 2025 09:30 PM

16 पुलिस थानों के 38 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा व गांजा को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 105 क्विंटल मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....

June 27, 2025 09:26 PM

6 जुलाई को पुर के श्री राम व्यायाम शाला में होगा जूनियर जूडो भीलवाड़ा टीम का चयन…

June 27, 2025 09:20 PM