FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चीताखेड़ा पंचायत में सचिव बदले जा रहे हैं,जनसमस्या नहीं, ढिट हो गये है यहां के जनप्रतिनिधि.....

  Updated : July 14, 2025 10:04 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  राजनीति

चीताखेड़ा :- लोकतंत्र के नाम पर जिनको विकास का जिम्मा दिया तीन साल में ऐसी कोई जनहित में जनता को उपलब्धि नहीं दे पाए। यहां के सरपंच प्रतिनिधि सिर्फ सचिव बदलने में अपने पद का पावर लगाने तक ही सिमट कर रह गए हैं, यहां की जनसमस्याओं से इनको कोई सरोकार नहीं है। तीन साल की सरपंचीय कार्यकाल में अभी तक जनहित में विकास कार्य तो करने में तो फिसड्डी साबित हो रहे हैं परंतु पंचायत सचिव बदलने में माहिर सिद्ध हो रहे हैं। तीन साल में दो - चार सीमेंट कांक्रीट मार्ग के टुकड़े क्या बनाएं ऐसा ढिंढोरा पीटा की मानों पूरे गांव में हीरा जवारात से सड़क बना दी हो। पुराना हायर सेकंडरी स्कूल के पीछे कालोनी में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर हितग्राही राशन सामग्री लेने आते हैं उसी मार्ग में लबालब किचड़ भरा रहता है, हितग्राहीयों एवं कालोनीवासियों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है पंचायत में बैठे अन्य जनप्रतिनिधि भी हिटलर शाही तंत्र बन कर रह गए। पंचायत की बैठक में कोई जनहित की बात उठाने की हिमाकत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। ग्राम पंचायत को टाइम पास बना कर रख दिया और अपने पंचायत कार्यकाल का समय व्यतीत कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत से जुड़े लोग स्वयं बादशाह बन गए हैं। कुछ पंचों ने दबी जुबान से कहा कि सरपंच तो ठीक है हमारी बात तो सुनते हैं पर क्या करें, उनके प्रतिनिधि बड़े ही अकड़ू है हमारी आवाज को दबा कर रख देता है। इस क्षेत्र में टाइम पास करने का शायद ही कोई दूसरा उदाहरण मिले। इस ग्राम पंचायत को गठित हुए तीन साल का समय बीत चुका है।पर अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में ऐसी कोई जनहित में बड़ी उपलब्धि साबित नहीं कर पाए। गांव में ऐसी कई कालोनियां , गली, मौहल्ले ऐसे हैं जहां एक साधारण कार्य नालियां, गटर तथा सीमेंट कांक्रीट या फर्सीकरण वर्षों से नहीं है घरों में बने शोचालयों से बहने वाला गंदा और बारिश का पानी आम रास्ते के बीच बहता है जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी असुविधा से गुजरना पड़ता है। मस्जिद के पीछे कालोनी में नौ फीट चौड़ी सीमेंट कांक्रीट सड़क पर इतना कचरा जमा पड़ा है जो सफाई के अभाव में दो फीट चौड़ी पगडंडी बनकर रह गई है। जहां तक की अधिकतर स्टेट लाइट खंबों पर बल्ब, वेपरलेंप तक नहीं है कई गली मौहल्ले तो शाम ढलते ही गुप अंधेरे के आगोश में समा जाते है। जिससे राहगीरों को अंधेरे में मोबाइल की बेट्री से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड रहा है। इससे सुंदर सपना लोकतंत्र का क्या हो सकता है। बरसात के कारण जान लेवा जहरीले जानवर इधर-उधर रेंगते रहते हैं लोगों में भय बना हुआ है। जनपद हो या जिला पंचायत अधिकारी आंखें मूंदे बैठे है । इनका पंचायत पर कोई अंकुश नहीं है। बारिश में कई आम रास्ते ऐसे हैं जिनमें आवागमन ही अवरुद्ध हो जाता है। गांव का भोला भाला व्यक्ति किसी छोटे मोटे प्रमाण पत्र के लिए हस्ताक्षर के लिए जाता है तो आवेदक से आवेदन लेकर एक डिब्बे में फेंक दिया जाता है और आंखें लाल पीली करके जवाब देते दो दिन बाद ले जाना ,सभी को एक ही जवाब दिया जाता है। पंचायत में बैठे जनप्रतिनिधि स्वयं अपने मूल सिद्धांतों से भटक गए है। इनसे पूर्व में भी जो भी थे आज उसको भी कोई नहीं पूछता तो ये कौन-से खेत की मूली हैं। समय आया और मिला है तो कुछ अच्छा करके दिखाओ तो पीढ़ी दर पीढ़ी याद करेंगी। नहीं तो बारिश के जोर से निकले पंख वाले मकोड़े कुछ नहीं बाद में खुद ही का अपना अस्तित्व समाप्त हो जाता हैं। बरसात का समय है कई गली मौहल्लों में साफ-सफाई के अभाव में कचरे के ढेर पड़े हुए हैं गंदगी बदबू मार रही है जिससे रहवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। गांव में अभी भी कई आम रास्ते ऐसे हैं जिनमें बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं गड्ढों में बरसात का पानी, किचड़ भरा हुआ है जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। वार्ड दो में पुराने हायर सेकंडरी स्कूल के पास स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर मिलने वाली राशन सामग्री लेने वाले हितग्राहियों की भीड़ लगी रहती है और इसी के सामने बने मार्ग में पानी किचड़ भरा पड़ा रहता है। हल्की बारिश होते ही पूरे मार्ग जगह जगह पानी भर जाने से पोकरण बने हुए हैं। कालोनीवासी दशरथ माली का कहना है कि पंचायत को विगत तीन वर्षों से इस मार्ग को लेकर समस्या के समाधान हेतु अवगत कराता आ रहा हूं। लेकिन सरपंच ने कभी ध्यान देना उचित नहीं समझा। कालोनी निवासी बहुत परेशान हैं किचड़ से। पंचायत को चाहिए कि जो उनका दायित्व है ईमानदारी से निभाएं और जनहित में काम करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा..

March 15, 2026 01:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 15, 2026 01:50 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 15, 2026 01:47 AM

डीकेन में आज गूंजेगा सामाजिक समरसता का मंत्र, समरस समाज से ही राष्ट्र का उत्थान....

March 15, 2026 12:32 AM

नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...

March 14, 2026 04:54 PM

मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..

March 14, 2026 04:51 PM

पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....

March 14, 2026 04:42 PM

वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...

March 14, 2026 04:12 PM

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...

March 14, 2026 04:05 PM

राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….

March 14, 2026 04:00 PM

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....

March 14, 2026 03:14 PM

मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....

March 14, 2026 02:44 PM

गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...

March 14, 2026 02:36 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..

March 14, 2026 02:33 PM

स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 14, 2026 02:32 PM

भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...

March 14, 2026 02:29 PM

एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....

March 14, 2026 02:26 PM

गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..

March 14, 2026 02:24 PM

नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….

March 14, 2026 02:22 PM