ये हैं भाजपा की उन्नत सड़कें , प्रदेश में विकास के नए द्वार वाली सड़क. नीमच से चीताखेड़ा सड़क हो गई छलनी,गड्ढों में समा गई सड़क, बरसात के पानी भराव से सड़क पोखर में हुई तब्दील, वाहन चालकों के लिए बनी जानलेवा...
Updated : July 30, 2025 09:41 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उन्नत सड़कें जो मुख्यमंत्री बात करते हैं सड़कों के मामले में सबसे धनाढ्य प्रदेश और गुणवत्ता नियंत्रण करने पर विशेष फोकस की और यातायात व्यवस्था का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर विश्लेषण, नक्शे पर प्रदर्शन और वार्षिक कार्य योजना बनानें के लिए मेनेजमेंट सिस्टम की स्थापना की। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती नजर आ रही है। नीमच विधानसभा क्षेत्र के चीताखेड़ा से नीमच सड़क की दुर्दशा की, सड़क पर गड्डे कहे या गड्ढों में सड़क। स्वच्छ, स्वस्थ, सुदृढ़ और सुरक्षित सड़कों के माध्यम से आर्थिक रूप से समृद्ध प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने की। जिला मुख्यालय से जुड़े ग्रामीण अंचलों की बरसात से कई सड़कों की हालत जीर्णशीर्ण हो गई है। वहीं सड़कों के गड्ढे इन दिनों जानलेवा बन रहे हैं। फिसलन और कीचड़ से सनी सड़कों पर लोगों का पैदल चलना तक दूभर हो गया है। जिला मुख्यालय से गांव को जोड़ती मुख्य सड़क का हाल तो और भी बुरा है। सड़क पर आवागमन वाहन धारियों के लिए सिर दर्द और जान का खतरा बना हुआ है चीताखेड़ा से जिला मुख्यालय नीमच पहुंच सड़क मार्ग पर महुडिया में तो सड़क पूरी तरह से छलनी हो गई है यहां गड्ढों में सड़क समा गई है हर आधे फिट पर गड्डे इतनी हैं कि वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इन दिनों बरसात के शुरुआती दौर में ही चीताखेड़ा से नीमच जोड़ रही मुख्य सड़क की हालत तो बदतर हो गई है। जहां ऐसे रास्ते जो सड़क छोटे-छोटे तालाब में बदल गई हैं, इनसे राह चलते लोगों को भारी समस्या उठानी पड़ रही है वही रास्ता के बीचो-बीच गड्ढों के चलते दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं यही हाल कराडिया महाराज घाटी पर सड़क की है पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी भरा हुआ रहता है। यही हाल कराड़िया महाराज और धामनिया बस स्टैंड जहां की सड़क की तो कमर ही टूट गई है। सड़क में जगह-जगह हुए गड्ढों में इन दिनों जलभराव के बाद का नजारा तो और भी ज्यादा खतरनाक है। यह सड़क मार्ग पूरी तरह से छलनी हो गई है गड्ढों में सड़क परिवर्तित हो गई है, बारिश का पानी भर जाने से पोखर में बदल चुकी हैं। हर वक्त दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है इस रास्ते की बदहाली को लेकर दिन-प्रतिदिन इलाकाई लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।बस मालिकों का कहना है कि सरकार हम से जब टेक्स वसूल करती है तो सड़क सुविधा क्यों नहीं दी जाती है। बसों में आए दिन कमानी पत्ते टूट रहे हैं। हमें आर्थिक रूप से नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
प्रशासन का रवैया ढुलमुल - नीमच विधानसभा क्षेत्र के चीताखेड़ा समेत क्षेत्र में कई जगह खस्ताहाल सड़कों के बावजूद प्रशासन ने कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए। खासकर चीताखेड़ा से नीमच पहुंच मार्ग में विगत कई वर्षों से सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जहां से सफर जानलेवा होने के बावजूद प्रशासन ने गड्ढों को वैकल्पिक व्यवस्था से ठीक कराने की कोई व्यवस्था नहीं की। यही हाल चीताखेड़ा से जीरन पहुंच मार्ग का हो गया है।इन गांवों की जनता आज भी डामरीकरण सड़क के लिए तरस रही है - आज भी राबडिया से हरनावदा,बरकटी से घसुण्डी जागीर, जामनगर से बरकटी, पिपलिया जागीर से खडवेलिया, चीताखेड़ा से गमेरपुरा,भिलोकाखेडा, हरनावदा से गोविंदपुरा गांव की जनता डामरीकरण सड़क के लिए तरस रही है। नीमच क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार विगत 13 सालों से विकास के लिए कृतसंकल्पित जरुर रहे हैं।
इनका कहना - नीमच चीताखेड़ा मार्ग टू लाइन स्वीकृति मिल गई है हम 15 से 20 दिन में नई सड़क निर्माण कार्य शुरू करेंगे।मडूडिया , धामनिया और कराड़िया महाराज में मुख्य सड़क पर ज्यादा गड्डे हो गये है हम उसमें फिलहाल मिट्टी भरवाकर वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र ही करवाकर चलायमान कर लेंगे -एस.डी.ओ.सुरज जानिया , पीडब्ल्यूडी विभाग नीमच।
और खबरे
घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा..
March 15, 2026 01:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 15, 2026 01:50 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 15, 2026 01:47 AM
डीकेन में आज गूंजेगा सामाजिक समरसता का मंत्र, समरस समाज से ही राष्ट्र का उत्थान....
March 15, 2026 12:32 AM
नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...
March 14, 2026 04:54 PM
मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..
March 14, 2026 04:51 PM
पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....
March 14, 2026 04:42 PM
वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...
March 14, 2026 04:12 PM
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...
March 14, 2026 04:05 PM
राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….
March 14, 2026 04:00 PM
प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....
March 14, 2026 03:14 PM
मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....
March 14, 2026 02:44 PM
गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...
March 14, 2026 02:36 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..
March 14, 2026 02:33 PM
स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...
March 14, 2026 02:32 PM
भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...
March 14, 2026 02:29 PM
एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....
March 14, 2026 02:26 PM
गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 14, 2026 02:24 PM
नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….
March 14, 2026 02:22 PM