जिले भर के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला प्रेस क्लब नीमच (रजि.) का शपथ विधि समारोह संपन्न राहुल जैन अध्यक्ष, हेमेन्द्र चिन्टू शर्मा सचिव, राजेश भंडारी कोषाध्यक्ष निर्वाचित....
Updated : July 27, 2025 06:05 PM

बबलु माली

आयोजन
नीमच। जिला प्रेस क्लब नीमच (रजि.) का निर्वाचन और शपथ विधि समारोह रविवार को मनासा रोड स्थित मंगलम रिसोर्ट में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल तो किये पर अंत में आपसी सहमति से राहुल जैन के समर्थन में अपने नामांकन उठा लिए जिसके बाद सभी पदों का भी आपसी सहमति से निर्वाचन संपन्न हुवा। निर्वाचन व शपथ विधि समारोह के दौरान मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्य सभा सांसद बंशी लाल गुर्जर, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नगरपालिका अध्यक्षा स्वाति चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया मंचासीन थे। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह के दौरान जिला प्रेस क्लब, नीमच के अध्यक्ष राहुल जैन, सचिव - हेमेन्द्र चिंटू शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश भंडारी, सहसचिव जयेश राजपुरोहित, सहसचिव रामजीवन चौधरी, उपाध्यक्ष के.सी.मंत्री, उपाध्यक्ष राजेश कोठारी, उपाध्यक्ष राजेश लक्षकार, कार्यकारणी सदस्य भानू प्रिया, कार्यकारणी सदस्य भारत डांगी, कार्यकारणी सदस्य दशरथ माली, कार्यकारणी सदस्य रुपेश सारु, कार्यकारणी सदस्य कन्हैया सिंहल, कार्यकारणी सदस्य राजा कुरेशी, कार्यकारणी सदस्य राहुल सिसोदिया को जिला कार्यकारिणी में लिया गया। इसके साथ ही तहसील संयोजक के रूप में बी एल दमामी, मनासा, नारायण सोमानी, जावद, ३. महेन्द्र जैन टिंकू यति, रामपुरा, राजेश शर्मा रतनगढ सिंगोली, मयुर मेहता, जीरन सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। समारोह मे मंचासीन अतिथियों जिला प्रेस क्लब, नीमच की तरफ से स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत उद्बोधन नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राहुल जैन द्वारा दिया गया। मंच संचालन कन्हैया सिंहल ने किया और आभार नवनिर्वाचित सचिव हेमेंद्र चिंटू शर्मा द्वारा किया गया।
जिला प्रेस क्लब के शपथ विधि समारोह के दौरान समाचार पत्र संपादक प्रेमप्रकाश जैन, सुनील शर्मा, चंद्रेश ऐरन, अश्विनी भारद्वाज सहित शहर के राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारी एवं प्रेस जगत से जुडे वरिष्ठजन व नीमच शहर सहित जिलेभर के ग्रामीण अंचल से जुड़े पत्रकार गण उपस्थित थे।
आयोजन के दौरान लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता ने जिला प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करता है। निष्पक्ष व निर्भीक होकर पत्रकारिता मिशन को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठन अपने सामाजिक दायित्व को तो निभाता ही है। समय समय पर समाज को जागरूक करने का काम भी करता है। उन्होंने कहा कि अपनी लेखनी के माध्यम से विपरीत परिस्थितियों में भी निडरता से अपनी लेखनी से प्रभावित करने वाले पत्रकार को सम्मान अवश्य मिलता है। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी पत्रकार अपने मिशन को सच्चाई के साथ समाज को विभिन्न मुद्दों से जागरूक कर रहा है। ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से ही इस मिशन को अंजाम दिया जा सकता है। देश को नई दिशा देने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। सच्चाई की राह पर चलकर ही पत्रकार अपनी पहचान को समाज के समक्ष रखता है। समाज को भ्रांतियों व कुरीतियों से अवगत कराकर पत्रकार समाज अपने दायित्व का निर्वहन करता चला आ रहा है।
विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा की निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशन को पूरा करने में समाज को भी सहयोग करना होगा। समाज के निष्पक्ष हुए बिना इस उद्देश्य को पूरा नहीं किया जा सकता है। पत्रकारों को पारदर्शिता से अपना काम करना चाहिए। किसी भी खबर की सच्चाई को जानने के बाद ही खबर का प्रकाशन करना चाहिए। ताकि समाज में किसी भी प्रकार का गलत संदेश ना जाए।
इस दौरान नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा की समाज में जागरूकता पैदा करने में पत्रकारों की निर्णायक भूमिका रहती है। पत्रकार समाज भ्रांतियों को दूर कर समाज को गति प्रदान करने में अपना योगदान देता चला आ रहा है। निष्पक्ष तरीके से खबरों का प्रकाशन ही पत्रकारों की अच्छी छवि को दर्शाता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा की प्रेस देश का चौथा स्तंभ है। इससे जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों का यह कर्तव्य है कि वह इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाए। मुझे पूरी आशा व विश्वास है कि जिला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी अपने पद का शुचितापूर्ण निर्वहन करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष वन्दना खंडेलवाल ने कहा की नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम अच्छा काम करें और पूरे प्रदेश में ऐसा संदेश जाना चाहिए कि बाहर के पत्रकार भी यहां आकर देखें और सीखें। लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पत्रकारिता की समाज में अहम भूमिका है। सरकार व समाज के बीच सेतु का काम करने वाले पत्रकार समाज के प्रहरी हैं। समाज निर्माण में पत्रकारों की हमेशा अहम भूमिका रही है।
और खबरे
अफीम किसान संघ का सम्मान समारोह होटल रुद्राक्ष में हुआ आयोजित....
July 27, 2025 10:05 PM

उपनगर पुर की उड़न छतरी पर नया 65 फिट ऊँचा भगवा ध्वज विधिविधान के साथ लगाया...
July 27, 2025 10:02 PM

4 साल पूर्व मात्र छः कांवड़िए से कांवड़ यात्रा शुरू की थी, भक्त जुड़ते गए कारवां बनता गया, आज सैकड़ों भक्तों का कारवां बन गया, चीताखेड़ा से रामझर महादेव तक, 28 जुलाई को महाकाल की शाही सवारी के साथ निकलेगी कांवड़ यात्रा
July 27, 2025 08:11 PM

क्विड कार से 40 किलो डोडाचूरा व ऐस्कोर्ट करती वोक्सवेगन कार जब्त, नीमच के चार तस्कर गिरफ्तार......
July 27, 2025 07:03 PM

धाकड़ महासभा युवा संघ व टीम जीवनदाता के सयुक्त तत्वाधान में 639 युनिट रक्तदान के साथ शिविर संपन्न, रक्त की दो बूंद बचा सकती है किसी का जीवन - डॉक्टर अर्जुन धाकड़, पुलिस, जनप्रतिनिधियों व सर्वसमाज रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान....
July 27, 2025 06:52 PM

जिले भर के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला प्रेस क्लब नीमच (रजि.) का शपथ विधि समारोह संपन्न राहुल जैन अध्यक्ष, हेमेन्द्र चिन्टू शर्मा सचिव, राजेश भंडारी कोषाध्यक्ष निर्वाचित....
July 27, 2025 06:05 PM

बोल बम बम,हर हर हर महादेव की जय घोष, विजिया मित्र मंडल द्वारा नीमच से नीलकंठ महादेव तक 23वीं पैदल कावड़ यात्रा तेज बरसात भी नहीं रुके आस्था के कदम, महादेव का अभिषेक और भजन संध्या से हुआ विश्राम....
July 27, 2025 04:56 PM

शिव महापुराण कथा में नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प...
July 27, 2025 04:53 PM

जन्मदिन पर केक काटना पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है भारतीय संस्कृति का नहीं, शिवामाता के थाल पूजन महोत्सव में उत्साह दिखाया, साध्वी सौम्या दर्शना जी आदि ठाना 4 की महावीर जिनालय विकास नगर में चातुर्मास धर्म श्रृंखला प्रवाहित...
July 27, 2025 04:51 PM

उपनगर पुर के कावड़ियो द्वारा रविवार को मातृकुंडिया के जल से नीलकंठ महादेव का सहस्त्र धारा अभिषेक सम्पन्न....
July 27, 2025 04:45 PM

विद्युत उपभोक्ता ऑनलाइन कराएं स्वैच्छिक भार (लोड) वृद्धि, 682 घरेलू उपभोक्ताओं ने उठाया ऑनलाइन भार वृद्धि सुविधा का लाभ...
July 27, 2025 09:12 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
July 27, 2025 08:28 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 27, 2025 08:24 AM

बघाना पुलिस की सराहनीय कार्यवाही,14 वर्ष की नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार कर गर्भवती करने वाला ममेरा भाई गिरफ्तार....
July 26, 2025 11:46 PM

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया नमन, मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि....
July 26, 2025 11:41 PM

अन्नपूर्णा भोजन रथ प्रसादम का लोकार्पण...
July 26, 2025 07:21 PM

रामझर महादेव कांवड़ यात्रा 2025 क्षेत्र के गांव गांव से पहुंचेगी कावड़ यात्राएं उमड़ेगा भक्तों का सैलाब विशाल भंडारे का आयोजन...
July 26, 2025 07:06 PM

जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है-साध्वी सत्या सिद्धा गिरी जी महाराज, शिव महापुराण कथा रुद्राभिषेक में उमड़े श्रद्धालु भक्त, साध्वीं सत्या सिद्धा गिरी जी के मुखारविंद से कथा प्रवाहित....
July 26, 2025 07:01 PM

आदिवासी बहुल इलाकों में मजबूत कनेक्टिविटी की दिशा में रेल मंत्रालय का अहम कदम, नीमच- बांसवाड़ा- दाहोद नई लाइन के लिए फाइनल सर्वेक्षण की स्वीकृति, दिल्ली से मुंबई के लिए तैयार होगा एक नया रूट....
July 26, 2025 06:55 PM
